RCB vs PBKS IPL Final Match: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल सीजन 18 के फाइनल में जगह बनाई है. इंदौर के रजत ने 12 में से 9 मैच जीते और 286 रन बनाए. अब फैंस को खिताबी जीत की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस पर कोच का क्या कहना है...
रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता IPL Final 2025. 3 जून को होने वाले आईपीएल सीजन 18 के फाइनल मुकाबले को लेकर एक्साइटमेंट लेवल हाई है, फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती होगी, इन सब के बीच आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर भी क्रिकेट फैंस की नजरें हैं, इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल में दस्तक दी है और उम्मीदें की जा रही है कि इस बार उनकी कप्तानी में आरसीबी खिताबी जीत भी हासिल करेगी.
इंदौर के रजत पाटीदार की कहानी उम्मीद और मेहनत की मिसाल है. IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने 9 साल बाद रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचा दिया है, इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई और अब नजरें आइपीएल के खिताब पर है, रजत पाटीदार ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया. वे अब तक 14 मैचों में 286 रन बना चुके हैं. बतौर कप्तान रजत ने अपनी परफॉर्मेंस से भी टीम को लीड किया है. विराट को खिताबी जीत का तोहफा वही रजत को विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज का भी पूरा साथ मिला, इंदौर के रहने वाले रजत इंदौर के ही जिमखाना मैदान पर ही अपनी बल्लेबाजी को तराश चुके हैं, ऐसे में जब रजत की कप्तानी में आरसीबी फाइनल में पहुंची है तो इंदौर में रजत को चाहने वाले यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार कप्तान रजत आरसीबी का सूखा खत्म करेंगे और विराट को खिताबी जीत का तोहफा देंगे. अब जरा रजत पाटीदार की ताकत को भी पहचान जान लेते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने अपने खेल और कुशल रणनीति के दम पर टीम को फाइनल में पहुंचाया. मैच जीत कर इतिहास बनाने का मौका रजत पाटीदार के साथ इंदौर के मैदान में क्रिकेट खेल चुके प्लेयर्स का कहना है कि रजत मैदान में कूल माइंड के साथ उतरते हैं, सिचुएशन कितनी भी मुश्किल हो वे टीम को हमेशा जीत के करीब ले जाने का प्रयास करते हैं, मुश्किल से मुश्किल मैचेस में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है और कुछ इसी तरह का जज्बा आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के इतिहास में कभी भी फ़ाइनल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, ऐसे में यह टीम आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब होती है तो यह मध्य प्रदेश के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि टीम की कमान एमपी के रजत पाटीदार के हाथों में है. अटैकिंग फील्ड सेटअप रजत पाटीदार ने अटैकिंग और बैलेंस्ड कप्तानी की. उन्होंने सामने वाली टीम पर दबाव बनाए रखने के लिए पावरप्ले में कई बार अटैकिंग फील्डिंग सेटअप रखा. स्मार्ट टीम सिलेक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल पाटीदार ने टीम, पिच और मैच सिचुएशन देखकर टीम सिलेक्ट की और इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल किया. खास बात यह भी रही कि टीम ने प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए, ताकि खिलाड़ियों को अपना रोल साफ-साफ पता रहे. बॉलर्स का टैक्टिकल इस्तेमाल बेंगलुरु के इस बार फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान बॉलर्स का रहा. पाटीदार ने जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या जैसे बॉलर्स का सही इस्तेमाल किया. हेजलवुड टीम के टॉप विकेट टेकर हैं. सुयश और क्रुणाल मिडिल ओवर्स में रन रोक रहे हैं तो भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल नई गेंद से बेहतरीन काम कर रहे हैं. टीम स्पिरिट टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के साथ मिलकर कप्तान पाटीदार ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी. जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रहा.
RCB Captain Rajat Patidar IPL Final 2025 IPL Final 2025 Date RCB Vs PBKS IPL Final Match Indore News Indore Development Indore News. MP News IPL 2025 Final आईपीएल 2023 फाइनल Rajat Patidar रजत पाटीदार Royal Challengers Bangalore रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Kings XI Punjab किंग्स इलेवन पंजाब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: 'उन्होंने मेरा काम आसान कर दिया', RCB का कैप्टन बनने के बाद क्या बदला, रजत पाटीदार ने खुलकर बतायाIPL 2025: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी. हाल ही में इस खिलाड़ी ने बताया कप्तान बनने के बाद क्या कुछ बदला. IPL. खेल समाचार.
Read more »
IPL 2025: 'मैं RCB से गुस्सा था', रजत पाटीदार ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान?IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया है एक वक्त तक जब वह आरसीबी से काफी नाराज थे, लेकिन वक्त के साथ चीजें ठीक हो गईं. खेल समाचार | IPL
Read more »
विराट कोहली नहीं, रजत पाटीदार का करियर बनाने में इस दिग्गज का बड़ा हाथ... RCB से नहीं ताल्लुकआईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर आरसीबी की टीम का सामना केकेआर से है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर अपडेट: टॉस अपडेटRCB vs KKR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भिड़ंत है।
Read more »
IPL 2025 Playoffs Schedule: आईपीएल प्लेऑफ शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर होगा फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर यहांIPL 2025 Playoffs Schedule: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। इस साल का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »
IPL: डेविड वॉर्नर ने कर दी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल 2025 का चैंपियनIPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2016 का खिताब दिलाने वाले डेविड वॉर्नर ने कहा है कि इस साल आरसीबी की टीम ट्रॉफी जीतेगी और जोस हेडलवुड 'प्लेयर ऑफ द मैच' होंगे.
Read more »
