Rohit Sharma, Most Ducks in IPL: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 अभियान काफी निराशाजनक रहा और रोहित बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे.
Rohit Sharma, Most Ducks in IPL in Career: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 अभियान काफी निराशाजनक रहा और रोहित बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे. रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वह शून्य पर आउट हो गए.
मैच के पहले ही ओवर में, रोहित ने खलील अहमद की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन शॉट से पूरी तरह से चूक गया और मिडविकेट पर खड़े शिवम दुबे के हाथों में कैच थमा बैठे. रोहित शर्मा जैसे ही आउट हुए वैसे ही वो एक शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए, जिससे कोई भी बल्लेबाज दूर भागेगा.रोहित शर्मा के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्डयह आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा के करियर का 18वां मौका था, जब वह शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे. रोहित शर्मा अब आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक मौकों पर डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के पूर्व स्टार दिनेश कार्तिक भी 18 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं. इस लिस्ट में पीयूष चावला, सुनील नरेन भी हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार डक होने वाले बल्लेबाजबल्लेबाज का नाममैच कितनी बार हुए डकग्लेन मैक्सवेल13418दिनेश कार्तिक25718रोहित शर्मा25818पीयूष चावला19216सुनील नरेन17816राशिद खान12115मनदीप सिंह11115मयंक पांडे17114अंबाती रायडू20414हरभजन सिंह16313मुंबई के हारने की 'परंपरा' जारीमुंबई इंडियंस को लीग के अपने शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. चेन्नई ने इस लक्ष्य को पांच गेंद रहते ही हासिल किया. इस हार के साथ ही मुंबई का लीग का अपना शुरुआती मैच हारने का सिलसिला जारी रहा. यह लगातार 13वां सीजन रहा, जब मुंबई लीग का अपना शुरुआती मैच हारी है. मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में अपना शुरुआती मैच जीता था.ऐसा रहा मैच का हालअफगानिस्तान के 'मिस्ट्री' स्पिनर नूर अहमद के यादगार डेब्यू के बाद कप्तान रूतुराज गायकवाड और रचिन रविंद्र के अर्द्धशतक से चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से शिकस्त दी. रचिन रविंद्र ने 45 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद पारी में दो चौके और चार छक्के जमाए. उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.पारी का आगाज करने के बजाय तीसरे नंबर पर उतरे गायकवाड ने 26 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के जड़े. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 67 रन की साझेदारी निभाई. चेन्नई ने टॉस जीतकर नूर अहमद के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 पर रोक दिया. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन का ही योगदान दे सके. अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. सीएसके लिए नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके.यह भी पढ़ें: IPL 2025: ईशान किशन की होगी टीम इंडिया में वापसी? शतकीय पारी के बाद बचपन के कोच ने जताई ये उम्मीदयह भी पढ़ें: IPL 2025: माइकल क्लार्क की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, ट्रेविस हेड नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है आईपीएल 2025 का सर्वश्रेष्ठ विदेशी बल्लेबाज
IPL 2025 Mumbai Indians Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 से पहले मालदीव में परिवार संग मस्ती कर रहे कप्तान रोहित शर्मा, सामने आई खूबसूरत Photosटीम इंडिया को हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपने परिवार के बाद मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं.
Read more »
IPL 2025: रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, बस एक मैच और बन जाएगा बड़ा रिकॉर्डIPL 2025: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. मुंबई इंडियंस के पहले मैच में खेलते ही वह सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए.
Read more »
आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप गेंदबाजभुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल किन गेंदबाजों ने फेंकी हैं।
Read more »
Ishan Kishan Century: 'कप्तान ने हम सभी को...', ईशान किशन ने बल्ले से मचाया तूफान, शतक लगाने के बाद बयान में कर दिया बड़ा खुलासाIshan Kishan Statement on Century vs RR IPL 2025: हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाकर राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती पेश की है.
Read more »
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े स्कोरसनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन ठोक दिए। इस मौके पर हम आपको आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े स्कोर के बारे में बताते हैं।
Read more »
पहले ही मैच में ये क्या कर दिया... खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, डरावना रिकॉर्ड आया सामनेIPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसी के साथ आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड अब हो चुका है। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा डक बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके...
Read more »
