जैक फ्रेजर ने लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के लैच जिताऊ पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 5 शानदार छक्के भी लगाए साथ ही वॉर्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2024 के 26वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 विकेट से हरा दिया और ये इस टीम की इस सीजन की दूसरी जीत थी। इस मैच में दिल्ली ने तीसरे नंबर पर युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर को बल्लेबाजी के लिए भेजा था और उनकी पारी ने पूरे मैच को पलटकर रख दिया था। जैक ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी उससे जाहिर हो गया था कि ये बल्लेबाज बेहद खास है। ये उनका आईपीएल का डेब्यू मैच था और इस मैच में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद वो इस लीग में तीसरे सबसे युवा ओवरसीज बल्लेबाज बने जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलने का कमाल किया । जैक फ्रेजर ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड जैक फ्रेजर ने दिल्ली की जीत में बड़ी भूमिका निभाते हुए लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले में 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 157.
14 का रहा। जैक की इस पारी की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि उन्होंने हड़बड़ा कर बल्लेबाजी नहीं की बल्कि कंडीशन को समझते हुए टीम को आगे ले जाने का काम किया। जैक फ्रेजर ने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक लगाया और वो इस लीग में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा ओवरसीज बल्लेबाज बने। जैक फ्रेजर ने आईपीएल में अपना अर्धशतक 22 साल एक दिन की उम्र में लगाया और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इस लीग में ये कमाल 22 साल 187 दिन की उम्र में किया था। जैक अब इस लीग में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा विदेशी बल्लेबाज बन गए जबकि वॉर्नर चौथे नंबर पर आ गए। आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले ओवरसीज बल्लेबाज सैम कुरन थे जिन्होंने ये कमाल 20 साल 334 दिन की उम्र में किया था। आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी 20 वर्ष 334 दिन - सैम कुरन21 वर्ष 129 दिन - रहमानुल्ला गुरबाज22 वर्ष 01 दिन - जैक फ्रेजर22 वर्ष 187 दिन - डेविड वॉर्नर डेब्यू मैच में फ्रेजर ने लगाए 5 छक्के फ्रेजर ने अपनी डेब्यू पारी में ही 5 छक्के लगाए और आईपीएल में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लीग में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम थे जिन्होंने 13 छक्के लगाए थे जबकि माइकल हसी 9 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि काइल मेयर्स 7 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। डेब्यू आईपीएल इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के 13 - ब्रेंडन मैकुलम9 - माइकल हसी7 - काइल मेयर्स5 - जैक फ्रेजर Also ReadLSG vs DC: ऋषभ पंत IPL में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने, संजू सैमसन और रहाणे का भी रिकॉर्ड तोड़ा
TATA IPL 2024 Most 6S In Debut IPL Inning DC Delhi Capitals Jake Fraser Mcgurk David Warner
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 RCB Playoffs : क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण...
Read more »
आईपीएल में विदेश के इस गुमनाम खिलाड़ी की दिखने लगी है छापजैक फ्रेज़र मैक्गर्क की तुलना आस्ट्रेलिया में पहले से ही वॉर्नर जैसी प्रतिभा के तौर पर हो रही है और उनकी टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कुछ ही महीने पहले इस बात की भविष्यवाणी की थी कि इस युवा खिलाड़ी में आने वाले वक्त में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने का माद्दा है.
Read more »
नीतीश कुमार रेड्डी: हैदराबाद के 'हिटमैन' और कोहली के फैन, टीम इंडिया में मिलेगा मौक़ा?20 साल के नीतीश कुमार रेड्डी ने ना सिर्फ मैच का इकलौता अर्धशतक जड़ा बल्कि 64 रनों की पारी के चलते मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी जीता.
Read more »
IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबलIPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया.आखिरी ओवर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला.
Read more »
शहरूख खान को लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल, IPL 2024 का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरलशहरूख खान को लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल, IPL 2024 का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
Read more »
5 बॉलर जिनके सामने IPL में सबसे ज्यादा 0 पर आउट हुए बल्लेबाज5 बॉलर जिनके सामने IPL में सबसे ज्यादा 0 पर आउट हुए बल्लेबाज
Read more »