भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया है. पिछले 2 सीजन से वह आईपीएल में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. कभी शॉ को टीम इंडिया का भविष्य का सितारा माना जाता था
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है. इसके लिए कुल 1576 खिलाड़ियों ने रेजिस्टर किया , जिसमें से 204 की ही किस्मत चमकेगी.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है.
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित की जाएगी. जहां 2 दिनों तक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. मेगा नीलामी के लिए कुल1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ियों शामिल हैं. हालांकि इनमें से सिर्फ 204 खिलाड़ियों को ही टीमें खरीद सकेंगी. हम आज आपको बताने जा रहे हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनका एक समय आईपीएल में खूब धमाल मचाते थे, लेकिन अब उनको आगामी मेगा ऑक्शन में शायद ही खरीदार मिले,भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया है. पिछले 2 सीजन से वह आईपीएल में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. कभी शॉ को टीम इंडिया का भविष्य का सितारा माना जाता था, लेकिन वो लंबे समय ये टीम इंडिया से बाहर हैं. वहीं ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, शॉ ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है, लेकिन उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें खरीदार मिलना मुश्किल है.आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले LSG ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब वो मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे, लेकिन शायद ही कोई टीम उन्हें खरीदना चाहेगी, इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी बढ़ती उम्र है. मिश्रा ने 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए हैं.आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से खेल रहे 35 साल के अनुभवी मनीष पांडे को भी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले KKR ने रिलीज कर दिया. अब वो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भाग लेंगे, लेकिन शायद ही कोई टीम खरीदे. पांडे का फॉर्म पिछले कुछ सालों में लगातार गिरा. उनका प्रदर्शन पहले की तरह नहीं रहा है. उन्होंने आईपीएल में खेले गए 171 मैचों में 3850 रन बनाए हैं.IPL 2025: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना तय, एक तो मुंबई इंडियंस को लगा चुका है चूना!
IPL 2025 IPL 2025 Mega Auction Prithvi Shaw
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 Mega Auction: वॉशिंगटन सुंदर को खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाएगी CSK, वजह आई सामने!IPL 2025 Mega Auction: स्टार स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें होंगी और वह हर हाल में मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदना चाहेगी.
Read more »
IPL 2025: KKR से आंद्रे रसेल की हुई छुट्टी, फ्रैंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट ने किया सबको हैरान!IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियों के बीच खबर आई है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज करने के बारे में सोच रही है.
Read more »
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने पर बटलर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मेरा और मेरी फैमिली का...IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन इसमें स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम शामिल नहीं है.
Read more »
IPL 2025: इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली, टूट जाएंगे नीलामी के सारे रिकॉर्ड्सIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसे इंग्लिश खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजियों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिलने वाली है.
Read more »
IPL 2025: KKR ने जिन्हें छोड़ दिया, उन 2 प्लेयर्स को खरीदना चाहती है CSK, नंबर-3 के हैं बेस्ट ऑप्शनIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 2 ऐसे स्टार क्रिकेटर्स को टारगेट करने वाली है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है.
Read more »
IPL 2025: 1575 खिलाड़ी, 641 करोड़, 204 स्लॉट, एक क्लिक में जानें मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेटIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी सभी डीटेल्स अगर आपको एक क्लिक में चाहिए, तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें, जहां हर छोटी-बड़ी अपडेट मौजूद है.
Read more »
