अगर धोनी की टीम आरसीबी के खिलाफ जीत जाती या नेट रन रेट के आधार पर आगे होती तो वह प्लेऑफ की तैयारी कर रहे होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब टीम के प्रदर्शन का हर कोई रिव्यू कर रहा है तो एक ऐसे खिलाड़ी का पता चला जिसे धोनी से अधिक पैसे मिलते हैं, लेकिन उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं...
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ने आगाज दमदार किया था, लेकिन आखिरी में ऐसी हालत हुई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। महेंद्र सिंह धोनी रांची लौट चुके हैं और अपने शहर में बाइक दौड़ाते नजर आए। माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है। हालांकि, उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया। अब जब टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है तो उसके चाहने वालों और टीम मैनेजमेंट के लिए रिव्यू का समय है। ओवरऑल देखेंगे तो टीम का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा, जिस तरह की उम्मीद थी या जितना उसके प्लेयर्स में दम था।राजस्थान के खिलाफ हैमस्ट्रिंग पकड़कर बैठ गए थेटीम में सबसे अधिक पैसे पाने वाले प्लेयर्स में शामिल दीपक चाहर ने टूर्नामेंट में आखिरी बार 1 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मुकाबले में खेला था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने स्पेल का पहला ओवर फेंकते समय ही अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली और पवेलियन चले गए। सीएसके के मुख्य कोच ने बाद में पुष्टि की कि चोट गंभीर है और चाहर तब से खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ पुष्टि की कि चाहर अभी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने केवल एक बदलाव का नाम लिया, वह भी मजबूरी में। IPL 2024 Playoffs: IPL क्वालीफायर और एलिमिनेटर की बदल गई तस्वीर, जानें कौन टीम किससे भिड़ेगीरुतुराज गायकवाड़ ने कहा था- अगर प्लेऑफ में पहुंचे तो दीपक खेलेंगेउन्होंने उस समय कहा था- हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, परिस्थितियां बादल छाए हुए हैं और हम पहले 2-3 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा मूवमेंट का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कुछ प्लेयर्स चोटिल हैं और कुछ प्लेयर्स मौजूद नहीं हैं तो प्लेइंग-11 में बदलाव होगा। उस समय दीपक चाहर को लेकर गायकवाड़ ने कहा था- दीपक चाहर को टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। वास्तव में उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करते भी देखा गया। हालांकि, वह अंतिम लीग प्रतियोगिता में मैदान पर उतरने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हैं। अगर सीएसके इसके लिए क्वालीफाई करता है तो वह प्लेऑफ में भूमिका निभा सकते हैं। IPL Playoffs Team List: धोनी का टूटा दिल.
.. आईपीएल 2024 प्लेऑफ में पहुंची RCB सहित ये टीमें, देखिए शेड्यूल और वेन्यूऐसा रहा दीपक चाहर का आईपीएल 2024 में प्रदर्शनऐसा हालांकि हुआ नहीं, क्योंकि टीम प्लेऑफ में पहुंची ही नहीं। दीपक चाहर ने आईपीएल 2024 में आठ मैचों में पांच विकेट लिए हैं। चाहर का अभियान निराशाजनक रहा है। पावरप्ले में गेंद को स्विंग करने की क्षमता के कारण नई गेंद के साथ आमतौर पर भरोसेमंद होते थे, लेकिन वह काफी हद तक अप्रभावी रहे हैं। आंकड़े भी यही दर्शाते हैं। उन्होंने इस सीजन में आठ मैच खेले हैं, जिसमें 40.40 की औसत और 8.60 की इकॉनमी से केवल 5 विकेट लिए हैं। IPL 2024: हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा... आरसीबी के प्लेऑफ का विराट कोहली के 1% थ्योरी का खेल समझिएइसलिए टीम की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण बने दीपक चाहरपथिराना और मुस्तफिजुर रहमान आरसीबी के खिलाफ नहीं मौजूद थे। ऐसे में टीम पूरी तरह से तुषार देशपांडे पर निर्भर हो गई। इसका आरसीबी ने खूब फायदा उठाया और जमकर रन कूटे। अगर दीपक चाहर खेल रहे होते तो ऐसा शायद ही होता। बता दें कि टीम ने दीपक चाहर पर बड़ा दांव खेला था। उन्हें 14 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में रिटेन किया था, जो एमएस धोनी के 12 करोड़ से अधिक है। हालांकि, अब टीम को समझ आ रहा होगा कि दीपक चाहर ने कितना नुकसान पहुंचा दिया।
Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स Deepak Chahar दीपक चाहर Deepak Chahar Ipl 2024 Deepak Chahar News In Hindi Deepak Chahar Injury Update Deepak Chahar Price In Ipl 2024 दीपक चाहर इंजरी अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs CSK LIVE Score, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्सIPL 2024, PBKS vs CSK LIVE Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पंजाब किंग्स
Read more »
CSK vs RR IPL 2024 Playing 11: क्या रहाणे की जगह ओपनिंग करेंगे डेरिल मिचेल, ऐसी हो सकती है चेन्नई-राजस्थान की प्लेइंग 11CSK vs RR IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Squad, Players List: जनसत्ता.कॉम ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
MS Dhoni : 'जल्द ही बनेंगे एमएस धोनी के मंदिर...', पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनीAmbati Rayudu On MS Dhoni : राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है...
Read more »
IPL 2024 Playoff: चेन्नई या बेंगलुरु कौन पहुंचे प्लेऑफ में, जानिए किस टीम के पास क्वालीफाई करने के कितने प्रतिशत चांस?IPL 2024 Playoff Probability: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
Read more »
