IPL 2024: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किसको मिलेगा प्लेऑफ का टिकट
आईपीएल 2024 में शनिवार को होने जा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - चेन्नई सुपर किंग्स मुक़ाबले पर बारिश का ख़तरा मंडरा रहा है. प्ले ऑफ़ की चौथी टीम बनने के लिए जहां चेन्नई को इस मैच में जीत दर्ज करनी है . वहीं बेंगलुरु को नेट रन रेट बेहतर करने के साथ जीत भी दर्ज करनी होगी.
ऐसे में फैंस को नॉकआउट स्टेज से पहले एक एलिमनेटर देखने को मिल सकता है. हालांकि, बारिश के चलते फैंस का मजा किरकिरा होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य बेंगलुरू के इलाके में 40-50किमी/घंटे की तेज़ रफ़्तार की हवा, तूफ़ान और भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. पिछले दो सप्ताह से शहर में लगातार बारिश हो रही है. गुरूवार रात भी चिन्नास्वामी स्टेडियम के इलाके में बारिश हुई, जो कि शुक्रवार सुबह भी जारी रही. पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार शाम भी बारिश और तूफ़ान दोनों आ सकते हैं.मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतराआईएमडी के अलावा एकुवेदर.कॉम ने भी मैच के समय भारी बारिश और तूफ़ान की आशंका जताई है. मैच की शुरुआत के समय शाम 7.30 बजे तापमान 23°सेल्सियस पर रहेगा, जबकि आसमान में 100 फीसदी बादल छाए रहेंगे. हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है, जिससे बारिश थमने के 30 मिनट के भीतर ही खेल शुरू हो सकता है. मैच अगर बारिश के चलते 8:30 तक शुरू नहीं हो पाएगा तो ओवर कटने शुरू हो होंगे. अगर बारिश के कारण मैच बाधित होता है तो रिजल्ट के लिए जरुरी है कि दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर खेले, लेकिन इसके लिए जरुरी है कि मैच 10:30 तक शुरू हो जाए. अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो यह बेंगलुरु के फैंस के लिए निराशा वाली बात होगी.दरअसल, अगर मैच धुल जाता है तो बेंगलुरु के प्ले ऑफ़ में पहुंचने की संभावना भी धुल जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स के अभी 14 अंक है और मैच जीतने पर उसके 16 अंक होंगे. वहीं बेंगलुरु अभी 12 अंकों पर है और बेंगलुरु और लखनऊ ही 14 अंकों तक पहुंच पाएंगे. ऐसे में अगर मैच बारिश के कारण मैच धुलता है तो दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी और चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि चेन्नई के 15 अंक हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: क्या दवाब में हार्दिक पांड्या को मिली जगह? जय शाह ने टीम इंडिया के सेलेक्शन पर इशारों में बड़ा बयान Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comयह भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs Scenario: ...तो चेन्नई को हराकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी बेंगलुरु, जानिए पूरा समीकरण Chennai Super KingsRoyal Challengers BengaluruCricketIndian Premier League 2024टिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Chennai Super Kings Royal Challengers Bangalore CSK Vs RCB IPL 2024 CSK Vs RCB Rain Threat On CSK Vs RCB आईपीएल 2024 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 सीएसके बनाम आरसीबी सीएसके बनाम आरसीबी पर बारिश का खतरा IPL 2024 Playoffs Scenario IPL 2024 Playoffs Scenario RCB IPL 2024 Playoffs Scenario CSK IPL 2024 Playoffs Scenario
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DC vs RR: कुलदीप ने 18वें ओवर में दो विकेट लेकर पलटा मैच, आखिरी 30 गेंद में 63 रन नहीं बना सकी राजस्थान की टीमदिल्ली का अगला मैच 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी में है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मई को ही चेन्नई सुपर किंग्स से चेपॉक में भिड़ेगी।
Read more »
IPL 2024: बेंगलुरु ने लगातार 5 मैच जीत प्लेऑफ की रेस को बनाया दिलचस्प, दिल्ली-चेन्नई की टेंशन बढ़ी; ये है पूरा गणितIPL 2024 Playoffs Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर् बेंगलुरु के बीच मैच प्लेऑफ की रेस के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण होगा।
Read more »
IPL 2024 Playoff: चेन्नई या बेंगलुरु कौन पहुंचे प्लेऑफ में, जानिए किस टीम के पास क्वालीफाई करने के कितने प्रतिशत चांस?IPL 2024 Playoff Probability: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
Read more »
IPL 2024: विराट कोहली के इस '18' कनेक्शन से CSK को हराकर प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?18 मई को बेंगलुरु में होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच पर हर फ़ैन की नज़र है.
Read more »
RCB vs CSK Weather Forecast: क्या बारिश से धुल जाएगा आरसीबी और चेन्नई का मैच? जानें बेंगलुरु में कैसा है मौसम का हालइंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार यानी 18 मई को खेला जाएगा।
Read more »
