खेल समाचार IPL 2025: इंग्लैंड के साथ खेले गए 5वें टी-20 मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
IPL 2025 : इंग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी टी-20 मैच में वानखेड़े स्टेडियम मे अभिषेक शर्मा नाम का तूफान आया, जिसने इंग्लिश गेंदबाजों को हिलाकर रख दिया. टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करने आए अभिषेक ने 135 रन की शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया.
इसके बाद से तो हर तरफ अभिषेक की ही चर्चा है. तो क्या आप जानते हैं कि ये बल्लेबाज आईपीएल में किस टीम की ओर से खेलता नजर आने वाला है? अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए 5वें टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिखाया. ओपनिंग करने आए अभिषेक ने कुल 54 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने इतिहास रच दिया. टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम पर दर्ज हो गया है. इसके अलावा वह सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. किस आईपीएल टीम से खेलते हैं अभिषेक शर्मा? IPL 2025 में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे. वह पिछले 6 सीजनों से इस टीम के साथ हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. नतीजन, फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने स्टार बल्लेबाज को 14 करोड़ रुपये में रिटेन कर अपने साथ बरकरार रखा. जबकि इससे पहले SRH अभिषेक को 6.50 करोड़ रुपये सालाना सैलरी के रूप में दे रही थी. कमाल के हैं IPL में अभिषेक शर्मा के आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ने अब तक आईपीएल में कुल 61 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.50 के औसत और 155.24 की स्ट्राइक रेट से 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं. पिछले सीजन इस बल्लेबाज ने 204.22 की स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे. अब IPL 2025 में अभी अभिषेक से इसी तरह के तूफानी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. ये भी पढ़ें: IPL 2025 में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकता है ये बल्लेबाज, लगा चुका है 7 आईपीएल शतक ये भी पढ़ें: IPL 2025 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग-11, ऋषभ पंत होंगे कप्तान
IPL 2025 Ipl Ipl-News-In-Hindi आईपीएल Indian Premier League Ipl Update In Hindi Indian Premier League 2025 आईपीएल 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR IPL 2025: स्टॉर्क के बाद स्पेंसरKKR IPL 2024 चैंपियन बनने में मिचेल स्टॉर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन IPL 2025 के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया है।
Read more »
ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक! संजीव गोयनका के सामने कही ये बात, VIDEOइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया है.
Read more »
SA20 में विल जैक्स का खामोश बल्ला, MI को चिंतामुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ 25 लाख रुपये में विल जैक्स खरीदा था लेकिन SA20 में उनके प्रदर्शन ने टीम को चिंता में डाल दिया है.
Read more »
योगराज सिंह ने विराट-रोहित को टीम में बनाए रखने का समर्थन कियायोगराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल किया गया है।
Read more »
भारत ने पहला टी20 हराया इंग्लैंड, अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलीभारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 79 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
Read more »
IPL Records: आईपीएल में कोई नहीं तोड़ पाएगा एमएस धोनी का ये महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा रहे बहुत पीछेIPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जिसके बाद कंफर्म हो गया कि आगामी सीजन में वो खेलते नजर आएंगे.
Read more »
