IPL 2025: केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है LSG, उत्तर प्रदेश से है खास रिश्ता

IPL 2025 News

IPL 2025: केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है LSG, उत्तर प्रदेश से है खास रिश्ता
Suryakumar YadavLSG CaptainKL Rahul
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल की जगह उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले इस खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है.

IPL 2025 : टी 20 विश्व कप 2024 की समाप्ति के बाद आईपीएल 2025 को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई हैं. ये चर्चा इसलिए भी काफी पहले शुरु हो गई है क्योंकि इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है और ऑक्शन के बाद आईपीएल 2025 में लीग की सभी 10 टीमें बिल्कुल अलग दिखाई देंगी.

पिछले सीजन में एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच काफी बहस हुई थी और गोयनका ने एसआरएच से मिली हार के बाद राहुल पर गुस्सा निकाला था. इस घटना के बाद ये लगभग तय हो गया था कि राहुल अगले सीजन में इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हाल ही में टीम के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने भी केएल राहुल को बतौर कप्तान एलएसजी से हटाए जाने का जिक्र कर तमाम कयासों को लगभग सही ठहरा दिया है. सवाल ये है कि अगर राहुल नहीं तो फिर अगले सीजन में एलएसजी का कप्तान कौन होगा?आईपीएल 2024 में केएल राहुल के अलावा संजीव गोयनका की सूर्यकुमार यादव के साथ भी बातचीत करते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी. चर्चा है कि सूर्यकुमार यादव अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और संभवत: नीलामी में आने से पहले ही एलएसजी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है और कप्तान बना सकती है. अगर सूर्या नीलामी में भी जाते हैं तो टीम उन्हें टारगेट करेगी. इसकी कई वजहें हैं. पहला सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी 20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं जिससे उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है. अगर वे एलएसजी के साथ जुड़ते हैं तो टीम की ब्रांडिंग मजबूत होगी. दूसरे सूर्यकुमार यादव मूल रुप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से संबंध रखते हैं. राज्य के क्रिकेट फैंस इस वजह से भी टीम के साथ खुद को कनेक्ट कर पाएंगे. इस तरह सूर्या के जुड़ने से टीम को एक विस्फोटक बल्लेबाज तो मिलेगा ही एक ऐसा नाम भी मिलेगा जो स्थानिय स्तर, नेशनल स्तर पर टीम की ब्रांडिंग को बढ़ाएगा. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation ‬के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. वनडे विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या की कप्तानी में ही टी 20 सीरीज खेली थी और इन दोनों सीरीज में भारतीय टीम विजयी रही थी. इस तरह सूर्या बतौर कप्तान अपनी क्षमता अंतराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर चुके हैं. बात अगर आईपीएल करियर की करें तो सूर्यकुमार यादव 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं. अबतक 150 मैचों में 2 शतक और 24 अर्धशतक लगाते हुए 145 से उपर की स्ट्राइक रेट से वे 3594 रन बना चुके हैं. यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने दी थी खूब गालियां, नवीन उल हक के पीछे ही पड़ गए थे, भारतीय स्पिनर ने किया खुलासा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Suryakumar Yadav LSG Captain KL Rahul LSG Captain In IPL 2025 LSG Cricket News In Hindi Sports News In Hindi न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ में बसों से अवैध वसूली करने वाले 5 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, चालान का भय दिखाते थेलखनऊ में बसों से अवैध वसूली करने वाले 5 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, चालान का भय दिखाते थेLucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी में यातायात पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
Read more »

भाजपा-सपा-बसपा हर जगह घमासान: नेताओं की ये अदावत, वेस्ट यूपी में बड़े सियासी नुकसान को दे रही दावतभाजपा-सपा-बसपा हर जगह घमासान: नेताओं की ये अदावत, वेस्ट यूपी में बड़े सियासी नुकसान को दे रही दावतपश्चिमी उत्तर प्रदेश में नेताओं की आपसी अदावत ने सियासत को बेरौनक कर दिया है।
Read more »

IPL 2025 : संजू सैमसन सहित इन 4 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है राजस्थान रॉयल्सIPL 2025 : संजू सैमसन सहित इन 4 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है राजस्थान रॉयल्सIPL 2025 : आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. आइए जानते हैं नाम...
Read more »

IPL 2025 की नीलामी में इस भारतीय पर लग सकती है बड़ी बोली, MLC में आग उगल रहा बल्लाIPL 2025 की नीलामी में इस भारतीय पर लग सकती है बड़ी बोली, MLC में आग उगल रहा बल्लाIPL 2025: मेजर लीग क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है.
Read more »

Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Read more »

IPL 2025: रोहित शर्मा को फिर कप्तान बना सकती है मुंबई इंडियंस, हार्दिक की होगी छुट्टी!IPL 2025: रोहित शर्मा को फिर कप्तान बना सकती है मुंबई इंडियंस, हार्दिक की होगी छुट्टी!Mumbai Indians Captain In IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? ये सवाल अगर आपके भी मन में आ रहा है, तो ये खबर आपके लिए है...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:27:28