खेल समाचार IPL 2025 मेगा ऑक्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है, जो फिलहाल चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 को शुरू होने में लगभग डेढ़ महीने का वक्त बचा है. लेकिन, इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने नीलामी से ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी को खरीदकर अपने साथ जोड़ा.
मगर, चोट के चलते वह खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया है. ऐसे में अब आईपीएल में भी उनके शरीक होने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है. चैंपियंस ट्रॉफी से रूल्ड आउट हुए मिचेल मार्श 19 जनवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. कमर में चोट के कारण वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, 'सिलेक्शन कमेटी और ऑस्ट्रेलियाई मेन्स मेडिकल टीम ने चोट के कारण मार्श को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, क्योंकि रिहैब के बाद भी अब तक वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. पिछले कुछ वक्त से उनकी पीठ के निचले हिस्सा में दर्द बढ़ गया था, जिसके चलते NSP ने मार्श के रिहैब की एक लंबी की अवधि पूरी करने का लॉन्ग टर्म फैसला लिया. हालांकि, अब मार्श कुछ वक्त तक आराम करेंगे और फिर रिहैब से गुजरेंगे. वक्त आने पर मार्श के रिप्लेसमेंट पर फैसला लिया जाएगा.' LSG को भी लगा झटका ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने IPL 2025 के ऑक्शन में अपना नाम ड्राफ्ट किया था. जहां, उनपर बोली लगी और आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा. ऐसे में अब जबकि मिचेल मार्श इंजर्ड हो गए हैं, तो जाहिर तौर पर उनका आईपीएल 2025 में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. IPL 2025 कब होगा शुरू IPL 2025 को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो 21 मार्च से आईपीएल 2025 शुरुआत होने वाली है. ऐसे में अब यदि मिचेल मार्श जल्द ही फिट नहीं होते हैं, तो वह आगामी आईपीएल सीजन मिस कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ऐसी हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11, जोस बटलर की जगह लेगा ये बल्लेबाज ये भी पढ़ें: IPL 2025: 14 मार्च नहीं बल्कि इस डेट से होगी 18वें सीजन की शुरुआत, BCCI उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
Cricket News In Hindi IPL 2025 Ipl Ipl-News-In-Hindi आईपीएल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: आकाश दीप चोटिल, ऋषभ पंत को टीम से बाहर का डरभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से पहले टीम इंडिया को आकाश दीप और ऋषभ पंत जैसे दो प्रमुख खिलाड़ियों से जुड़ी चिंताएं है.
Read more »
Rishabh Pant: इससे ज्यादा नहीं बोल सकता, रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से ड्रॉप होने पर ऋषभ पंत के बयान से मची सनसनीRishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर रखे जाने पर बयान दिया है जो चर्चा में है.
Read more »
ऋषभ पंत की आग उमड़ी, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से आगेभारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 145 रन से पीछे छोड़ दिया है। ऋषभ पंत ने अपनी बैटिंग से टीम इंडिया को आगामी जीत की उम्मीद बढ़ा दी है।
Read more »
आरसीबी के लिए बड़ा झटका: हैजलवुड IPL से बाहर?आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड को 12.50 करोड़ में खरीदा था, लेकिन इंजरी के कारण वे सीजन से बाहर हो सकते हैं।
Read more »
ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक! संजीव गोयनका के सामने कही ये बात, VIDEOइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया है.
Read more »
ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तानलखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाया है। पंत लखनऊ की पहली ट्रॉफी जीतने के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे।
Read more »
