आईपीएल 2025 का चौथा मैच रोमांच से भरा रहा। एक वक्त असंभव से लग रहे लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते
आईपीएल 2025 का चौथा मैच रोमांच से भरा रहा। एक वक्त असंभव से लग रहे लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 209 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.
3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में दिल्ली के दो खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें आशुतोष शर्मा के अलावा विपराज निगम शामिल हैं। आशुतोष ने 31 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वह शुरू में 21 गेंद में 26 रन ही बना सके थे। मैच को सही मायने में पलटने का काम विपराज निगम ने किया। IPL 2025: कौन हैं आशुतोष शर्मा जिन्होंने फिर दिखाया अपना दम, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर लखनऊ से छीनी जीत दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। फिर मैदान पर आशुतोष आए। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 48 रन की साझेदारी निभाई। स्टब्स के आउट होते ही लगा कि दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, क्योंकि आशुतोष तब बड़ी हिट नहीं लगा पा रहे थे। विपराज स्टब्स के 13वें ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे। तब स्कोर 113 रन पर छह विकेट था। ट्रिस्टन स्टब्स 22 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए थे। शुरू की दो गेंदों पर विपराज ने दो रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने बाजी पलट दी। विपराज ने अपने आईपीएल डेब्यू पर 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा। उन्हें दिग्वेश राठी ने सिद्धार्थ के हाथों कैच कराया। हालांकि, जब वह पवेलियन लौटे तो दिल्ली की टीम वापसी कर चुकी थी। उन्होंने मैच में एक विकेट भी लिया। विपराज ने एडेन मार्करम को आउट किया था। आइए जानते हैं विपराज कौन हैं और उनका इतिहास क्या रहा है... DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया; आशुतोष शर्मा चमके 20 साल की उम्र में विपराज निगम ने सीनियर क्रिकेट में तेजी से प्रगति की और नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। राशिद खान से प्रेरित एक लेग स्पिनर विपराज निगम स्पिन की मददगार सतहों पर घातक टर्न के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लखनऊ फाल्कन्स के साथ यूपीटी 20 लीग में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस लीग में उन्होंने 12 मैचों में 11.15 के स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण 2024-25 सीजन में उन्हें उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। वह लोअर ऑर्डर में बड़े हिट भी लगा सकते हैं। वह लोअर ऑर्डर में बड़ी हिट लगाने का दमखम रखते हैं और यह उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर करके दिखाया। उनके घरेलू करियर ने तब उड़ान भरी जब उन्होंने सभी प्रारूपों में उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू किया। 2024-25 सीजन में उन्होंने यूपी के लिए तीन प्रथम श्रेणी मैचों, पांच लिस्ट-ए मैचों और सात टी20 मैचों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 103 रन बनाए और नौ विकेट लिए। यूपी की टीम में उनके साथ खेल चुके चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने मैच के बाद विपराज को लेकर कहा, 'विपराज अंडर-19 टीम के दिनों तक बल्लेबाज थे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी शुरू की। उन्हें अपनी बल्लेबाजी की गहरी समझ है। मैंने उन्हें अच्छे स्ट्रोक खेलते हुए देखा है। वह हमेशा निडर रहे हैं और बड़े शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते। वह अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गेंद को अच्छी तरह से टर्न करा रहे हैं।' KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी उन्होंने कहा, 'वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूपी प्रीमियर लीग में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और बाद में रणजी ट्रॉफी में खेले, जहां उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी भी की। मैं उनकी हिटिंग क्षमता से थोड़ा हैरान था। मैंने उन्हें पहले इतनी अच्छी बल्लेबाजी करते नहीं देखा था। मुझे विश्वास है कि वह अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।' सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी विपराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ सात से ज्यादा की इकोनॉमी से आठ विकेट लिए थे। हालांकि, मुख्य रूप से एक गेंदबाज विपराज ने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में अपनी हिटिंग क्षमता का भी प्रदर्शन किया था। विपराज ने आठ गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर और रिंकू सिंह के साथ साझेदारी कर यूपी को आंध्र के खिलाफ जीत दिलाई थी और सैयद मुश्ताक अली क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में मदद भी की थी। तब यूपी ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। यह खिलाड़ी आगे भी टूर्नामेंट में कमाल करता दिख सकता है।
Who Is Vipraj Nigam Up Allrounder Delhi Capitals New Star Delhi Capitals Vs Lucknow Super Giants Vipraj Nigam Turned Tables Vipraj Nigam Vipraj Nigam Attacking Batting Dc Vs Lsg
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया
Read more »
Ind vs Nz Final: 'तब मैंने ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि...', वरुण चक्रवर्ती ने किया रणनीति का खुलासाCT 2025 Final: जब न्यूजीलैंड के ओपनरों ने शुरुआत में ही भारत पर वार किया, तो यह वरुण चक्रवर्ती ही थे, जिन्होंने विल यंग को चलता कर भारत के लिए 'गेट' खोला
Read more »
Maha Kumbh 2025: CPCB ने महाकुंभ के पानी की गुणवत्ता पर पलटी रिपोर्टMaha Kumbh 2025: CPCB ने महाकुंभ के पानी की गुणवत्ता पर पलटी रिपोर्ट | UP News
Read more »
IPL 2025: विराट कोहली ने बढ़ाया हाथ, पर बिना हैंडशेक किए आगे बढ़ गए रिंकू सिंह, वायरल हुआ ओपनिंग सेरेमनी का वीडियोIPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में कोलकाता के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह मैदान पर आए, तब उन्होंने अनजाने में ही सही, लेकिन विराट कोहली के बढ़ाए हुए हाथ को नजरअंदाज कर दिया.
Read more »
छक्के-चौके उड़ा रहे थे सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, स्टैंड्स में खुशी से झूम रही थीं काव्या मारनआईपीएल 2025 में के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान पर है। टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और काव्या मारन भी सपोर्ट करने पहुंची हैं।
Read more »
CSK vs MI, IPL 2025 Highlights: चेन्नई ने जीत से किया सीजन का आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हरायाChennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2025 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के मैदान पर मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया है.
Read more »
