IPL 2025: आरसीबी अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. मुकाबला उनके होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टीम के पास टेबल टॉपर बनने का मौका रहेगा. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025: आईपीएल 2025 में 18 अप्रैल को एक धमाकेदार मैच होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आपस में टकराएंगे. इस सीजन ये दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरेगी. दोनों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है.
ऐसे में मुकाबला कड़ी टक्कर का होगा. आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद है. इस मैच के जरिए वह शिखर पर जा सकती है. Advertisment आरसीबी के सामने पंजाब की चुनौती पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी को सतर्क रहना होगा. केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने महज 111 रनों का बचाव किया था. ऐसे में उनके हौसले इस समय सातवें आसमान पर होंगे. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम उन्हें हल्के में लेने की कतई भूल नहीं करेगी. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यहां दो में से दो मैच हार चुकी है. ये भी पढ़ें: IPL 2025: जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना है कठिन, अगले 7 में से जीतने होंगे इतने मैच अंक तालिका में ऐसा है दोनों का हाल अंक तालिका पर नजर डालें तो आरसीबी फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद है. इस टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 4 में उन्हें जीत मिली है. वहीं बाकी दो में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा. बेंगलुरु के 8 अंक हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के भी इतने ही अंक हैं. उन्होंने 6 मैच खेलकर 4 दफा जीत हासिल की है. दो में पंजाब को पराजय का मुंह देखना पड़ा. बेंगलुरु के पास रहेगा सुनहरा मौका आरसीबी के पास प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंचने का मौका है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. रजत पाटीदार की टीम अगर ऐसा करने में सफल रहती है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ देगी. दिल्ली की टीम 6 मैचों में 5 जीत समेत कुल 10 अंकों के साथ टॉप पर बैठी है. पंजाब पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक हो जाएंगे. जीत का फासला बड़ा होने पर ही उनके नेट रन रेट में इजाफा होगा. तब जाकर यह टीम टेबल टॉपर बन सकेगी. हेड टू हेड में इस टीम का पलड़ा भारी आईपीएल में अब तक आरसीबी और पंजाब का कुल 33 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें पंजाब ने 17 बार जीत हासिल की है. वहीं बेंगलुरु की टीम को 16 बार जीत मिली है. ऐसे में प्रीति जिंटा की टीम का पलड़ा जरा भारी है. ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'उसके तीन चेहरे हैं,' हार्दिक पांड्या ने किस खिलाड़ी को लेकर दिया ये बयान?
Indian Premier League आईपीएल Rcb-Vs-Pbks Rcb Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CSK vs MI: चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी, मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सबकुछCSK vs MI preview: आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई में सीएसके का मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है, दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.
Read more »
किसान मंच ने 28 मार्च को देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा कीसंयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पंजाब में किसानों पर होने वाले पुलिस दमन के खिलाफ 28 मार्च 2025 को देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.
Read more »
Gujrat Titans vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसलाGujrat Titans vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2025 LIVE: गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
Read more »
Points Table: पंजाब ने छीनी CSK की जगह, SRH चोटी पर, 5 टीमों का नहीं खुला खाताIPL 2025 Points Table: पंजाब ने छीनी चेन्नई की जगह, SRH चोटी पर, 5 टीमों का नहीं खुला खाता भी, जानें टॉप-4 में कौन
Read more »
IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
RCB vs PBKS: आरसीबी की परीक्षा लेंगे पंजाब के 'किंग्स', बेंगलुरु में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबलाआईपीएल 2025 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। बेंगलुरु में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी आरसीबी की परीक्षा लेंगे। किंग्स ने हाल ही में आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आरसीबी को पंजाब के खिलाफ सावधान रहने जरूरत है। पंजाब के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज लय में हैं। चहल...
Read more »
