सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी बैटिंग की पहचान माने जाने वाले एक बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी रिलीज करने के मूड में है। हालांकि, इसके पीछे उसकी करोड़ों बचाने की प्लानिंग भी हो सकती है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत उसकी तूफानी बल्लेबाजी है। इस टीम के पास ऐसे धुरंधर हैं जो कहीं से भी मैच का पासा पलट सकते हैं और किसी भी गेंदबाज को परेशान कर सकते हैं। जब टीम के पास ऐसे तूफानी बल्लेबाज होते हैं तो वह उन्हें छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन हैदराबाद के साथ उल्टा हो रहा है। वह अपने एक धुरंधर बल्लेबाज को अगले सीजन से पहले रिलीज करने को तैयार है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं जो विकेटकीपर भी हैं और हैदराबाद की काया पलटने में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा के साथ उनका भी अहम रोल रहा है। क्लासेन ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम को काफी मैच जिताए हैं। हो सकती है ये रणनीति टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि हैदराबाद क्लासेन को रिलीज कर सकती है। कई दूसरी फ्रेंचाइजियों ने क्लासेन को अपनी खरीदने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। हालांकि, ये हैदराबाद की एक रणनीति भी हो सकती है। क्लासेन के लिए फ्रेंचाइजी इस समय 23 करोड़ रुपये दे रही है। हो सकता है कि वह इस खिलाड़ी को रिलीज कर नीलामी में दोबारा उन्हें खरीदे और कम कीमत में अपने साथ जोड़ ले। उनको रिलीज करने से हैदराबाद के बाद नीलामी में जाने के लिए अच्छा खासा पैसा होगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, इस तरह की खबरें हैं और ये हैदराबाद का एक चालाकी भरा फैसला भी हो सकता है। नीलामी में 23 करोड़ की ज्यादा कीमत के साथ जाना उनको मौका देगा कि वह अपनी टीम के गैप को भर सकें जिसमें गेंदबाजी को मजबूत करना और मिडिल ऑर्डर को गहराई देना शामिल है। वह 15 करोड़ में क्लासेन को दोबारा खरीद सकते हैं। इसके बाद जो बैलेंस बचेगा उससे वो अच्छी खासी खरीदारी कर सकते हैं। इन दो खिलाड़ियों पर भी हैं नजरें क्लासेन के अलावा हैदराबाद मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल को भी रिलीज कर सकती है। शमी के साथ पिछले सीजन फिटनेस की समस्या रही थी। हालांकि, हाल के समय में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जो प्रदर्शन किया है वो देखने के बाद फ्रेंचाइजी उनके बारे में दोबारा विचार कर सकती है। वहीं पटेल पिछले सीजन 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे। यह भी पढ़ें- IPL 2025: आरसीबी के जीतने और पूर्व चैंपियनों के पतन की कहानी यह भी पढ़ें- IPL 2025: Mohammed Shami के बचाव में उतरे SRH के हेड कोच, बोले- वापस ढलने में हमेशा थोड़ा समय.
Heinrich Klaasen Release SRH Auction Strategy 2025 Mohammed Shami IPL Future Harshal Patel Sunrisers Hyderabad IPL Player Retention Rules Sunrisers Hyderabad Team Changes IPL Mega Auction Strategy For SRH
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR Captain For IPL 2026: শাহরুখের জন্মদিনে KKR-এ ব্লকবাস্টার এন্ট্রি, চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফিজয়ী সুপারস্টারই কলকাতার নেতা!KKR Captain For IPL 2026 All You Need To Know
Read more »
IPL 2026 Auction Venue: भारताबाहेर होणार IPL लिलाव? ठिकाणाबाबत समोर आली मोठी माहितीIPL 2026 Auction Venue: इंडियन प्रीमियर लीगच्या पुढील सीजनपूर्वी, डिसेंबरमध्ये लिलाव होईल, जिथे फ्रँचायझी खेळाडू खरेदी करतील. आयपीएलचा लिलाव भारताबाहेर, होऊ शकतो अशी माहिती समोर आली आहे.
Read more »
IPL मिनी ऑक्शन 2026: कहां होगा आयोजन? संभावित स्थल और तारीखेंIPL के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑक्शन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी, ओमान या कतर में आयोजित हो सकता है। बीसीसीआई 15 नवंबर से पहले आधिकारिक घोषणा कर सकता है। खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स में कोच और कप्तान को लेकर विवाद की खबरें हैं, जिससे संजू सैमसन के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है।
Read more »
सध्या 13,000 रुपयांनी स्वस्त झालेय सोनं; 2026 मध्ये सोन्याचा दर किती असेल? तज्ञांचा अंदाज पाहून विश्वास बसणार नाही2026 मध्ये सोन्याचा दर किती असेल?
Read more »
Baba Vanga Prediction 2026 : क्या साल 2026 में होगा विश्वयुद्ध और सोना हो जाएगा सस्ता? जानें बाबा वेंगा की चौकानें वाली 2026 की भविष्यवाणीBaba Vanga Bhavisyawani 2026 : साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सुर्खियों में हैं। बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणी सामने आ रही हैं वह थोड़ी चिंताएं बढ़ा रही हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले साल वर्ष 2026 में महायुद्ध, गोल्ड प्राइड प्राकृत्तिक आपदा, आर्थिक संकट आदि का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बाबा वेंगी...
Read more »
काव्या मारन ने चला IPL 2026 से पहले मास्टरस्ट्रोक, 23 करोड़ बचाकर रिपेयर करेगी SRH, बड़े खिलाड़ी की चढ़ेगी ...सनराइजर्स हैदराबाद कथित तौर पर आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले हेनरिक क्लासेन से नाता तोड़ने की तैयारी में है. इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्टार को आईपीएल 2025 से पहले 23 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर रिटेन किया गया था.
Read more »
