IPL 2025: पंजाब से हारकर सीएसके प्लेऑफ से बाहर हो गई है. मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी निराशा व्यक्त की. साथ ही उन्होंने टीम के एक खिलाड़ी को 'फाइटर' कहा. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025: बीते 30 अप्रैल को सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 के तहत टक्कर हुई. चेन्नई को पंजाब के हाथों 4 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा. जिसके साथ वह प्लेऑफ से बाहर हो गई. इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा.
जिसका खामियाजा पांच बार की चैंपियन टीम को भुगतना पड़ा. पंजाब के खिलाफ मैच में एक खिलाड़ी शानदार खेला. पोस्ट मैच शो में एमएस धोनी ने उनकी जमकर तारीफ की. Advertisment पंजाब के हाथों हारी चेन्नई मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो सीएसके टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई. पहले खेलकर इस टीम ने 190 रनों का स्कोर बनाया. उनकी ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने महज 47 गेंदों पर 88 रन जड़ दिए. उनकी पारी में 9 चौके व 4 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. जवाब में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 4 विकेटों से मुकाबला जीत लिया. ये भी पढ़ें: IPL 2025: चेन्नई 2019 के बाद चौथी बार प्लेऑफ से हुई बाहर, पंजाब से हारकर अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म एमएस धोनी का बयान पंजाब के खिलाफ हार के बाद एमएस धोनी निराश नजर आए. उन्होंने पोस्ट मैच शो के दौरान कहा कि उनके बल्लेबाजों को और बेहतर खेल दिखाने की दरकार थी. साथ ही माही सैम करने की जमकर तारीफ करते दिखे. उनका कहना था, "वो एक फाइटर है। यह हम सभी जानते हैं। जब भी वह मैदान पर आता है, वह योगदान देना चाहता है। दुर्भाग्य से अब तक, जब भी हमने उसे मौका देने की कोशिश की, विकेट धीमा था और उसे थोड़ा मुश्किल लगा। लेकिन आज का विकेट इस टूर्नामेंट में हमारे घरेलू मैदान पर सबसे बेहतरीन विकेटों में से एक था।" प्लेऑफ से हुई बाहर पांच बार की आईपीएल चैंपियन CSK प्लेऑफ से बाहर हो गई है. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में इस टीम का सफर एक बार फिर लीग स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा. साल 2019 के बाद से ये चौथी बार हुआ है. इससे पहले वह 2020, 2022 व 2024 में अंतिम-4 में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल इतिहास में पहली बार अपने घर में लगातार 5 मैच हारी चेन्नई सुुपर किंग्स, दूसरी बार हुआ ऐसा
Csk-Vs-Pbks Sam Curran Dhoni MS Dhoni Indian Premier League Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी फिर बने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहरआईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान मिली है.
Read more »
चेन्नई की शर्मनाक हार लेकिन धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, तोड़ना नामुमकिन जैसाचेन्नई की शर्मनाक हार लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे सोचना भी मुश्किल, तोड़ना नामुमकिन जैसा
Read more »
IPL में धोनी का सबसे बड़ा अजूबा, इस महारिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबरIPL 2025: भारत के महान विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL में बड़ा अजूबा कर दिखाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है.
Read more »
'मैं उनके साथ एक ही बिस्तर पर सो सकता हूं'एक्टर आमिर अली ने किसके साथ बिस्तर पर सोने की बात कही और 14 साल की उम्र में हुई एक घटना का जिक्र किया, जानिए-
Read more »
'पति के साथ दूसरी औरत बर्दाश्त नहीं होती'भारती सिंह ने अपने पति को लेकर बड़ी अच्छी बात कही थी।
Read more »
आईपीएल में दर्शकों की पहली पसंद कौन? क्रिस्पइनसाइट की रिपोर्ट ने किया खुलासाहाल ही में क्रिस्पइनसाइट और कैडेंस इंटरनेशनल संस्था ने एक शोध रिपोर्ट में बताया कि आईपीएल में अब भी फैंस की पहली पसंद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हैं.
Read more »
