IPL 2026 सीज़न के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है, जबकि खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक जारी की जानी है। रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन और केएल राहुल की ट्रेड डील पर चर्चा हो रही है। जडेजा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डील होने की संभावना है, जबकि संजू सैमसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में बातचीत चल रही है। केएल राहुल को कोलकाता नाइट राइडर्स भी ट्रेड के जरिए शामिल करने की कोशिश कर रही है।
" IPL 2026 : आईपीएल 2026 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में हो सकता है. जबकि ऑक्शन से पहले सभी खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. वहीं ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो खुली हुई है.
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की ट्रेड डील इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है. इन दोनों के अलावा एक और बड़े खिलाड़ी की भी ट्रेड डील हो सकती है.Advertisment रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा की डील करती है तो ये आईपीएल की सबसे बड़ी डील होगी, क्योंकि जडेजा सीएसके का एक अहम हिस्सा रहे हैं और 2012 से टीम से जुड़े हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके राजस्थान रॉयल्स के साथ जडेजा की डील करना चाहती है. जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही 2008 में की थी. हालांकि अभी तक ट्रेड को लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है. संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तान संजू सैमसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ डील करना चाहती है. राजस्थान संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा के अलावा एक और खिलाड़ी की मांग कर रही है. जिसके लेकर पेंच फंसा हुआ है. इतनी ही नहीं यह भी खबर सामने आ रही है कि संजू सैमसन को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से भी राजस्थान चर्चा कर रही है. बता दें कि सैमसन पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK को दिया बड़ा झटका, ठुकरा दिया ऑफर केएल राहुल केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 के ऑक्शन में खरीदा था. इतना ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को कप्तान बनाना चाहती थी, लेकिन राहुल ने इसे इनकार कर दिया था. हालांकि DC के लिए राहुल ने पिछले सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. यही वजह से कि दिल्ली की टीम राहुल को रिलीज नहीं करना चाहती है. केएल राहुल को ट्रेड के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने साथ जोड़ना चाहती है. KKR राहुल के बदले आंद्रे रसेल को देने के लिए तैयार हो गई थी. हालांकि शायद बात नहीं बनीं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction: इस देश में आयोजित हो सकता है आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन, वेन्यू पर आया बड़ा अपडेट"
IPL 2026 मिनी ऑक्शन ट्रेड डील रवींद्र जडेजा संजू सैमसन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 के ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं ये 5 विदेशी फिनिशर्सIPL 2026 के लिए ऑक्शन का आयोजन जल्द किया जाएगा। जहां कई स्टार खिलाड़ियों के लिए टीमें बोली लगाएंगी। ऐसे में आइए जानते है कि कौन का फिनिशर इस ऑक्शन में सब रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
Read more »
ஐபிஎல் மினி ஏலம் இந்த தேதியில் நடைபெறும்...! திங்கட்கிழமையில் நடப்பது ஏன்?IPL 2026 Mini Auction Date: ஐபிஎல் 2026 சீசனின் மினி ஏலம் எந்த தேதியில் நடைபெறும் என்பது குறித்த தகவல் தக்போது வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
RCB IPL 2026: ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಜ್ಜಾಯ್ತು ಆರ್ಸಿಬಿ ಟೀಂ.. ತಂಡದ ಇಬ್ಬರು ಸ್ಟ್ರಾಂಗ್ ಆಟಗಾರರೇ ಔಟ್rcb ipl 2026 auction: ಹಾಲಿ ಚಾಂಪಿಯನ್ ರಾಯಲ್ ಚಾಲೆಂಜರ್ಸ್ ಬೆಂಗಳೂರು ತಂಡವು IPL 2026 ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಿದ್ಧತೆ ನಡೆಸುತ್ತಿದೆ.
Read more »
IPL 2026: संजू सैमसन को हर हाल में क्यों टीम में जोड़ना चाहती है CSK, ये 3 कारण साफ कर देंगे पूरी कहानीIPL 2026: आइए हम आपको उन 3 कारणों के बारे में बताते हैं, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहती है.
Read more »
IPL 2026 : ಖ್ಯಾತ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನ ಕಾರಣಕ್ಕೆ CSKಯಿಂದ ಹೊರಬಂದ್ರಾ ಜಡೇಜಾ? 17 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಹಳೇ ಟೀಮ್ಗೆ ಸೇರ್ಪಡೆ..!IPL 2026 : ಐಪಿಎಲ್ 2026 ರ ಸೀಸನ್ಗೆ ಮುಂಚಿತವಾಗಿ ಆಟಗಾರರ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ಒಂದು ಸಂಚಲನಕಾರಿ ಸುದ್ದಿ ಹೊರಬಿದ್ದಿದೆ.
Read more »
IPL 2026 Mini Auction: इस देश में आयोजित हो सकता है आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन, वेन्यू पर आया बड़ा अपडेटIPL 2026 Mini Auction: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा सकता है. वहीं एक और रिपोर्टस ये भी सामने आ रही है कि इस बार आईपीएल का ऑक्शन भारत में हो सकता है. खेल समाचार | IPL
Read more »
