IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा बदलाव किया है. इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जारी की है. खेल समाचार | IPL
"IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. सभी टीमों ने दिसंबर में हुए ऑक्शन से अपनी-अपनी टीमें तैयार कर लीं और मैनेजमेंट में भी जो बदलाव होने थे, वो कर लिए हैं.
वहीं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नया लोगो जारी कर दिया है, जिसमें तीन सिंबल 'गरुड़, क्राउन और हाथी' Advertisment LSG ने रिवील किया नया LOGO Know more about our new identity: https://t.co/F7WelisYJp — Lucknow Super Giants February 24, 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले अपना नया लोगो रिवील कर दिया है. अपने ऑफिशियल बयान में, LSG ने अपने लोगो के बारे में कहा कि यह "शहर, राज्य और उन फैंस की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही फ्रेंचाइजी के साथ खड़े रहे हैं, तीन सिंबल को एक साथ लाकर, 'गरुड़, क्राउन और हाथी' और हर एक उत्तर प्रदेश के बारे में एक गहरी पर्सनल कहानी बताता है." Junoon hai, Toofan hai. Lucknow Super Giants ki ye ek nayi udaan hai 💙❤️ pic.twitter.com/xaLnnnZcwr — Lucknow Super Giants February 24, 2026 LSG के बयान में कहा गया, "आज, लखनऊ सुपर जायंट्स एक नया लोगो दिखा रहे हैं. सिर्फ एक नया डिजाइन नहीं. सिर्फ एक नया लुक नहीं. बल्कि एक ऐसा सिंबल जो इस शहर, इस राज्य और हर उस फैन की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही टीम के साथ खड़ा रहा है. यह नया सिंबल तीन पावरफुल सिंबल, गरुड़, क्राउन और हाथी को एक साथ लाता है, हर एक एक ऐसी कहानी बताता है जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत पर्सनल लगती है." IPL 2026 में ऐसी है LSG का स्क्वाड ऋषभ पंत , निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह, दिग्वेश राठी, नमन तिवारी, प्रिंस यादव ये भी पढ़ें: "मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: क्या सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में सभी मैच नहीं खेलेंगे धोनी? प्रशंसकों को लग सकता है तगड़ा झटकाभारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। आईपीएल का आगामी सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल
Read more »
IPL 2026 के 1.1 करोड़ और अब 50 लाख.. 14 की उम्र में पैसों में खेल रहे वैभव, सरकार से मिला इनामबिहार के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में हैं. साल-दर-साल उनके प्रदर्शन में निखार आ रहा है और अब टीम इंडिया का बुलावा भी उनसे ज्यादा दूर नहीं है.
Read more »
Attukal Pongala 2026: ആറ്റുകാൽ പൊങ്കാല 2026: ആറ്റുകാൽ പൊങ്കാല മഹോത്സവത്തിന് ഇന്ന് തുടക്കംചരിത്രപ്രസിദ്ധമായ ആറ്റുകാൽ പൊങ്കാല മഹോത്സവത്തിന് ഇന്ന് തുടക്കം. വൈകുന്നേരം ദേവിയെ കപ്പ് കെട്ടി കുടിയിരുത്തും. കുത്തിയോട്ട വ്രതത്തിന്റെ ആരംഭം ബുധനാഴ്ച മുതൽ നടക്കും
Read more »
Holashtak 2026: होलाष्टक हुआ शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा पछतानाहोलाष्टक Holashtak 2026 का समय 24 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक रहेगा। इसे मांगलिक कामों के लिए अशुभ माना जाता है।
Read more »
1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट: 23 नए उद्योग खुलेंगे, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे, ...Chhattisgarh Budget 2026 Announcement Live Update; Follow OP Choudhary, Vishnu Deo Sai, CG Vidhan Sabha Session 2026 Latest News, On Dainik Bhaskar.
Read more »
भारत में अल्टरनेट एयरपोर्ट्स की क्षमता बढ़कर 2026 में 4 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने की उम्मीदभारत में अल्टरनेट एयरपोर्ट्स की क्षमता बढ़कर 2026 में 4 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने की उम्मीद
Read more »
