IPL 2025 Mega Auction: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े आयोजनों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी आज सऊदी अरब के जेद्दा में होगी.
क्रिकेट जगत के सबसे बड़े आयोजनों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी आज सऊदी अरब के जेद्दा में होगी. मैदान के बाहर की रणनीति और कड़ी खोजबीन के महीनों बाद, यह सब विशुद्ध रूप से व्यवसायिक होगा, क्योंकि 10 फ्रेंचाइजी 2025 सत्र और उसके बाद के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम की तलाश करेंगी.
इस ट्रेन में एक बार चढ़े तो 21 दिन तक कोच में ही कटेगी जिंदगी, 13 देश घूमाती है यह रेल...दुनिया के सबसे लंबे रेल सफर का कितना है किराया, पूरी डिटेल यहांAbhishek Bachchan 'मैं नहीं बदल सकता..' ऐश्वर्या से तलाक की खबरों के बीच अभिषेक ने इस मुद्दे पर की खुलकर बात; बताया कैसे निपटते है इससे? कुल मिलाकर, 367 भारतीय और 210 विदेशी सहित 577 खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए उपलब्ध अधिकतम 204 स्लॉट को भरने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों में से 48 कैप्ड हैं और बाकी अनकैप्ड पेशेवर हैं, जबकि 197 कैप्ड विदेशी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी दांव पर होंगे. इस साल, एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाएंगे. IPL 2025 के लिए अलग-अलग टीमों के 5 कप्तानों को रिलीज किया गया है. इस बार इन 5 टीमों के कप्तान बदल जाएंगे. आइए एक नजर डालते हैं इन कप्तानों पर-IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिलीज किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 10 साल का सूखा खत्म करते हुए IPL 2024 का खिताब जीता था. केकेआर के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर नीलामी का हिस्सा होंगे, जिनकी टीम प्रबंधन से बातचीत नाकाम रही. श्रेयस अय्यर को लगा होगा कि KKR को आईपीएल खिताब दिलाने के बाद उनकी कीमत मौजूदा 12.25 करोड़ रूपये से अधिक होनी चाहिए, लेकिन भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पक्की नहीं होने और खराब स्ट्राइक रेट के कारण केकेआर कभी उन पर इतना खर्च नहीं करेगा. उन्हें रिलीज कर दिया गया और अब वह दिल्ली के कप्तान बन सकते हैं. समझा जाता है कि डीसी ने उनके लिए 20 करोड़ रूपये रखे हैं. IPL 2025 के लिए KKR की टीम का कप्तान भी बदल जाएगा.IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को रिलीज किया है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 9 साल का संबंध आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. दिल्ली कैपिटल्स के मालिकाना हक का ढांचा पेचीदा है और सह मालिकों जीएमआर और जेएसडब्ल्यू को दो-दो साल तक प्रबंधन पर नियंत्रण मिलता है. इसलिए जेएसडब्ल्यू द्वारा चुने गए पंत जीएमआर की पहली पसंद नहीं है. जीएमआर के प्रबंधन में आने के बाद उन्होंने पूर्व कोचिंग प्रबंधन को हटाया जिसमें क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली शामिल थे, उनकी जगह वेणुगोपाल राव ने ली. ऐसी अटकलें हैं कि ऋषभ पंत की जगह श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जा सकता है.IPL 2025 से पहले केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के रास्ते अलग हो चुके हैं. IPL 2024 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की शर्मनाक हार के बाद तत्कालीन कप्तान केएल राहुल और LSG के मालिक संजीव गोयनका के बीच मैदान पर ही तनावपूर्ण चर्चा हुई. इस घटना को कैमरे ने कैद कर लिया गया, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की जमकर आलोचना हुई. सूत्रों के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम केएल राहुल को अच्छी कीमत देने को तैयार थी. हालांकि केएल राहुल ने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों से लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने का फैसला लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स को इस बार एक नया कप्तान मिलेगा.IPL 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किया है. फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2022 से लेकर IPL 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इन तीन खिलाड़ियों में विराट कोहली , रजत पाटीदार , यश दयाल के नाम शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और विराट कोहली का अटूट नाता है और अगर उनके पास एक भी रिटेंशन होता तो वह कोहली को ही चुनते. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल सकते हैं.शिखर धवन ने IPL 2022 से लेकर IPL 2024 तक पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी. पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले शिखर धवन संन्यास ले चुके हैं. पंजाब किंग्स को इस बार एक नया कप्तान मिलेगा. पंजाब किंग्स ने सिर्फ 9.5 करोड़ रूपये खर्च किए हैं जो शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह पर खर्च हुए. वे नीलामी में 110.5 करोड़ रूपये का पर्स और चार आरटीएम कार्ड लेकर उतरेंगे. लगातार दस साल तक प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी पंजाब किंग्स ने सिर्फ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और फिनिशर शशांक सिंह को बरकरार रखा है.SambhalAjit Pawar and Sharad PawarMaharashtra Election Results 2024जिसे दुनिया जानती है टाटा के नाम से, जानते हैं कैसे मिला ये सरनेम? दिलचस्प है कहानीLIVE: संभल में 'युद्ध' जैसे हालात, पथराव-आगजनी और फायरिंग... मस्जिद का सर्वे पूरा; DGP ने की शांति की अपीलअटल टनल के पास बर्फबारी, सफेद चादर में ढका सोनमर्ग; टूरिस्ट्स की आ गई मौजयूपी में 'बाबा' की आंधी में टूट गई साइकिल, उपचुनाव में जीती 9 में 7 सीटमहाराष्ट्र की उन VIP सीटों का हाल जान लीजिए, जिन पर लगी है आपकी नजर
IPL 2025 Mega Auction IPL Mega Auction Who Will Get Big Contract Deal In Mega Auction IPL 2025 Mega Auction Top 5 Captains
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: RCB 24 साल के विदेशी खिलाड़ी के लिए करेगी बिडिंग वॉर,जिसे रिलीज कर पछता रही है CSKIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 24 साल के एक ऐसे प्लेयर पर बोली लगा सकती है, जिसे रिलीज करके चेन्नई सुपर किंग्स पछता रही होगी.
Read more »
IPL 2025: 3 आईपीएल टीमों के टारगेट पर होंगे जेम्स एंडरसन, इस खास वजह से लगेगी उनपर बड़ी बोलीCategories : खेल समाचार IPL 2025 मेगा ऑक्शन में जेम्स एंडरसन ने भी अपना नाम ड्राफ्ट किया है, जिन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है.
Read more »
IPL 2025: क्या है एक्सीलरेशन प्रोसेस? मेगा ऑक्शन में कैसे फ्रेंचाइजियां उठाती हैं इसका फायदाIPL 2025: 24 और 25 नवंबर को होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बताया जा रहा है कि 117 नंबर के खिलाड़ी के साथ ही एक्सीलरेशन प्रोसेश शुरू होगी.
Read more »
IPL 2025: मोहम्मद शमी को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें, नंबर-2 से है गहरा रिश्ता!IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैसे तो कई टीमें मोहम्मद शमी पर बोली लगाएंगी, मगर आपको 3 टीमों के बारे में बताते हैं, जो हर हाल में उन्हें खरीदना चाहेंगी.
Read more »
IPL 2025: RCB को अगर बनना है चैंपियन तो मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को हर हाल में खरीदना होगाIPL 2025 Mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में आरसीबी को इन 5 खिलाड़ियों पर दाव लगाना चाहिए.
Read more »
IPL 2025: नाम छोटे काम तूफानी, मेगा ऑक्शन में इन 3 भारतीय बल्लेबाजों पर बरसेंगे करोड़ोंIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नंवबर को होना है. भारत के इन तीन बल्लेबाजों पर करोड़ों की बोली लग सकती है.
Read more »
