IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एक टीम ने 8 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में जोड़ा है, जो आने वाले सीजन में उन्हें चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एक टीम ने 8 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में जोड़ा है, जो आने वाले सीजन में उन्हें चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से सभी टीमों ने खूब खरीददारी की और अपनी-अपनी टीमों को तैयार कर लिया है.
पंजाब किंग्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में गई थी और कई मैच विनर खिलाड़ी खरीदकर वह आगे बढ़ी है. उसने तूफानी गेंदबाज और विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ साथ एक दो नहीं बल्कि 8 ऑलराउंडर खिलाड़ी खरीदे हैं, जो आने वाले सीजन में उन्हें उनकी पहली ट्रॉफी जिताने में मदद कर सकते हैं.IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने एक मजबूत टीम तैयार की है. इसकी खास बात ये है कि उनकी टीम में एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो उन्हें अपकमिंग सीजन में स्ट्रॉन्ग प्लेइंग इलेवन तैयार कराने में मदद करेंगे. इसमें सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, मार्को जानसन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्य के नाम शामिल हैं.पंजाब किंग्स के सबसे महंगे ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस हैं, जिन्हें 11 करोड़ रुपये में खरीदा है. ग्लेन मैक्सवेल 4.20 करोड़ रुपये में, मार्को यानसन के लिए 7 करोड़, नेहाल वडेदा के लिए 4.20 खर्च किए, प्रियांश आर्या 3.80 करोड़, अजमतुल्लाह उमरजई 2.40, आरोन हार्डी 1.25 करोड़ और मुशीर खान को 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदकर साथ जोड़ा.पंजाब किंग्स ने IPL 2025 नीलामी में 26 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करके अपने लिए कप्तान खरीदा है. फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम देकर श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ा, जो अपकमिंग सीजन में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. अय्यर एक चैंपियन कप्तान हैं, जिन्होंने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को उसकी तीसरी ट्रॉफी जिताई थी. अब अय्यर से उम्मीद रहेगी कि वह पंजाब को उसकी पहली ट्रॉफी जिताएं, क्योंकि पिछले 17 सीजनों से ये टीम अपनी पहले खिताब के इंतजार में है.शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, मार्को जानसन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विजयकुमार विशाक, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Ipl Indian Premier League Indian Premier League 2025 Ipl-News-In-Hindi Ipl Updates In Hindi आईपीएल आईपीएल 2025 पंजाब किंग्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: मेगा ऑक्शन में आए हैं ये 10 तेजतर्रार विकेटकीपर, हर एक के पीछे भागेंगी टीमेंIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एक दो या तीन नहीं बल्कि 10 तेजतर्रार विकेटकीपर हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए टीमें अपनी तिजोरी खोलने से नहीं कतराएंगी.
Read more »
IPL 2025: करोड़ों में बिकने वाले खिलाड़ियों को भरना पड़ता है इतना टैक्स, कब मिलती है सैलरी... यहां जानें सब कुछIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आइए खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं कि उन्हें पैसे किस तरह से मिलते हैं.
Read more »
IPL 2025: RCB और RR के बाद युजवेंद्र चहल इस टीम की जर्सी में दिख सकते हैं , ये है बड़ी वजहIPL 2025 mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली नीलामी में इस बार युजवेंद्र चहल आरसीबी और आरआर के बाद इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं.
Read more »
IPL 2025: गुजरात टायटंस को चैंपियन बनाएगा उसका ये 2 करोड़ वाला खिलाड़ी, सरप्राइज पैकेज होगा साबितIPL 2025: गुजरात टायटंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है, जो अपकमिंग सीजन में टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दे सकता है.
Read more »
IPL 2025: RCB की प्लेइंग-11 होगी बिलकुल ऐसी, देखिए किन-किन खिलाड़ियों को मौकाIPL 2025: आईपीएल 2025 नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने एक अच्छी टीम तैयार कर ली है, जो उसे उसकी पहली ट्रॉफी जिताने में मदद कर सकती है.
Read more »
IPL 2025: RCB से DC तक... आईपीएल 2025 में ये होंगे सभी 10 टीमों के विकेटकपरIPL 2025 Expected Wicket Keeper: आइए इस आर्टिकल में आपको हर एक टीम के विकेटकीपर के बारे में बताते हैं की किस टीम में दस्तानों की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?
Read more »
