इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 के 18वें सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद अब IPL 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा यह जानकारी अब सामने आ गई है। इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन इस महीने के अंत में रियाद में हो सकता...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद अब IPL 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा, यह जानकारी अब सामने आ गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबकि, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मेगा ऑक्शन इस महीने के अंत में रियाद में हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल ऑक्शन रियाद में 24 से 25 नवंबर के बीच हो सकता है। मेगा ऑक्शन में कई स्टार प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बारिश होगी। इनमें जोस बटलर, एडेन मार्कराम, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 558.
5 करोड़ रुपये खर्च कर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इनमें 36 भारतीय और 10 विदेश प्लेयर शामिल हैं। 36 भारतीय में 10 अनकैप्ड प्लेयर भी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिलीज किया। ऐसे में ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी इन कप्तानों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर भरोसा जताया। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। इनमें रजत पाटीदार, यश दयाल के साथ विराट कोहली भी शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने किसी भी कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन न करने का फैसला करके कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। पंजाब ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया। ऐसे में फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा रकम लेकर ऑक्शन के मैदान में उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स ने सभी 6 प्लेयर्स को रिटेन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को रिटेन कर फैंस को खुशखबरी दी। रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा। कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह। मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा। चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी। दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल। गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन , राहुल तेवतिया, शाहरुख खान। लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल। पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।
IPL 2025 Mega Auction IPL 2025 Mega Auction Riyadh IPL 2025 Mega Auction Date IPL 2025 Mega Auction Venue IPL 2025 Mega Auction Schedule IPL 2025 Mega Auction Live IPL 2025 Mega Auction Live Streaming Indian Premier League Indian Premier League 2025 आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन मेगा ऑक्शन डेट मेगा ऑक्शन शेड्यूल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sunrisers Hyderabad Retention: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी SRHIPL 2025 Sunrisers Hyderabad Retention: आकाश चोपड़ा ने उन 5 खिलाड़ियों के नाम चुने, जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में SRH अपने साथ बरकरार रख सकती है.
Read more »
IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन की तारीखें आईं सामने, जानें कब होगा इसका आयोजनIPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 24-25 नवंबर को इसका आयोजन हो सकता है.
Read more »
IPL 2025: रिटेंशन की खबरों के बीच सामने आई मेगा ऑक्शन की तारीख, जानें कब और कहां लगेगी बोली?IPL 2025: 31 अक्टूबर को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी होने वाली है. इस बीच जानकारी सामने आई है कि आखिर मेगा ऑक्शन कब और कहां होने वाला है?
Read more »
IPL 2025: KKR से आंद्रे रसेल की हुई छुट्टी, फ्रैंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट ने किया सबको हैरान!IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियों के बीच खबर आई है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज करने के बारे में सोच रही है.
Read more »
IPL 2025: ऑक्शन में इस 1 ओपनर के लिए टकराएंगी CSK, RCB और PBKS, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के है करीबIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में इस एक ओपनर के लिए सीएसके, पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी बड़ी टीमें टकराएंगी.
Read more »
IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बारे में यहां जानें सब कुछ, कब और कहां होगा आयोजनIPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियों के बीच लगभग तय हो गया है कि इस बार खिलाड़ियों पर बोली कब और कहां लगने वाली है.
Read more »
