IPL 2025: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस हारकर पंजाब पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. ओपनर प्रियांश आर्या ने तूफानी बल्लेबाजी की. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025: मुल्लांपुर का मैदान पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी मैच की मेजबानी कर रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले खेलने आई श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने आक्रामक शुरुआत की.
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पावरप्ले का बखूबी इस्तेमाल किया. दोनों ने मिलकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर का आधार दिया. Advertisment पंजाब की ताबड़तोड़ शुरुआत आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में पंजाब किंग्स पहले बैटिंग कर रही है. पहले 6 ओवरों में इस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. उनकी इनिंग में 5 चौके व एक छक्का शामिल रहा. वहीं इस दौरान प्रभसिमरन का स्ट्राइक रेट 194.11 का रहा. उनके अलावा दूसरे छोर पर खड़े प्रियांश आर्या ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की. ये भी पढ़ें: IPL 2025: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी आरसीबी, लिविंगस्टोन की जगह इस धुरंधर को मिला मौका प्रियांश आर्या की तूफानी पारी अपना पहला ही सीजन खेल रहे प्रियांश आर्या के बल्ले से एक और तूफानी पारी आई. 23 वर्षीय बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ केवल 15 बॉल का सामना करके 22 रन ठोके. प्रियांश ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके व एक छक्का लगाया. युवा खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 146.66 का रहा. भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. मगर पंजाब किंग्स को उन्होंने एक अच्छी शुरुआत दी. आईपीएल 2025 में प्रदर्शन प्रियांश आर्या के लिए उनका डेब्यू सीजन काफी कमाल का गुजरा है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक ठोका. उनकी ये पारी 42 गेंदों पर आई. प्रियांश का स्ट्राइक रेट 245.23 का रहा. वहीं पंजाब के खिलाड़ी ने 7 चौके व 9 छक्के लगाए. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में उनके बल्ले से 23 गेंदों पर 47 रन आए थे. आईपीएल 2025 में वह अब तक 8 मैचों 254 रन जड़ चुके हैं. ऐसा है मुकाबले का हाल पंजाब किंग्स अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई. 16 ओवर बाद इस टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए थे. क्रीज पर इस समय शशांक सिंह और मार्को यान्सन खड़े हैं. शशांक ने 21 गेंदों पर 19 व यान्सन ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाए हैं. आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'आप ये बैट क्यों ले रहे', वैभव सूर्यवंशी का बैट छीनने लगा लखनऊ का खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आईपीएल Indian Premier League Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DC vs LSG: '6,4,6,6,4,6' आशुतोष शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास में पहली बार किया ये कारनामाAshutosh Sharma Batting vs LSG IPL 2025: डीसी के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में वापसी की और एलएसजी को 8 विकेट पर 209 रन पर रोक दिया.
Read more »
IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरीIPL 2025 GT VS PBKS Shreyas Iyer captained three ipl teams made record know details IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरी
Read more »
IPL 2025: प्रियांश आर्या ने जड़ा आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक, ट्रेविस हेड की बराबरी की, CSK के गेंदबाजों की लगाई क्लासCSK के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्या ने पहले ही गेंद पर छक्का जड़ा दिया. इसके बाद इस खिलाड़ी ने सिर्फ 30 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »
प्रियांश आर्य की सहज प्रवृत्ति ने उन्हें सीएसके के गेंदबाजों पर आक्रमण करने में मदद की : कोच भारद्वाजप्रियांश आर्य की सहज प्रवृत्ति ने उन्हें सीएसके के गेंदबाजों पर आक्रमण करने में मदद की : कोच भारद्वाज
Read more »
Priyansh Arya: "सबसे खास बात यह थी..." प्रियांश आर्य की पारी से गदगद हुए बचपन के कोच, तूफानी पारी को लेकर दिया बड़ा बयानSanjay Bharadwa: प्रियांश आर्य के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने बल्लेबाज के आक्रामक दृष्टिकोण को बनाए रखने और पीबीकेएस को जीत दिलाने के लिए युवा खिलाड़ी की प्रशंसा की है.
Read more »
PBKS vs KKR: 'इस हार के लिए मैं...', KKR के प्रदर्शन पर कप्तान रहाणे का फूटा गुस्सा, इन्हें बताया हार का जिम्मेदारAjinkya Rahane Statement after lose vs PBKS IPL 2025: पंजाब ने 111 रन पर ऑल आउट होने के बाद केकेआर की पारी को 95 रन पर समेट दिया
Read more »
