IPL 2025: आईपीएल के वो खिलाड़ी जो एक सीजन में चमके, फिर गायब हो गए

IPL 2025 News

IPL 2025: आईपीएल के वो खिलाड़ी जो एक सीजन में चमके, फिर गायब हो गए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: कुछ खिलाड़ी आईपीएल में एक सीजन तक तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन उसके बाद या तो उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता या फिर उन्हें खेलने के कम मौके मिलते हैं या फिर वे नीलामी में अनसोल्ड रह जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में.

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा. पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से ईडन गार्डेंस में होगा. इंडियन प्रीमियर लीग हर साल नए क्रिकेट सितारों को चमकने का मौका देता है.

कई युवा खिलाड़ी इस मंच पर शानदार प्रदर्शन करके अपना करियर बनाते हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो सिर्फ एक सीजन में अच्छा खेलते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. ऐसे खिलाड़ियों को "वन सीजन वंडर" कहा जाता है. आइए जानें ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में. Advertisment काइल मेयर्स वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर काइल मेयर्स को 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में खेलने का मौका मिला था. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर नें 13 मैचों में 144.10 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए और चार अर्धशतक भी जड़े. उनकी दमदार बल्लेबाजी ने लखनऊ को प्लेऑफ तक पहुंचाने में मदद की. लेकिन 2024 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और 2025 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. पॉल वाल्थाटी 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के पॉल वाल्थाटी ने तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 120 रन की नाबाद पारी खेली थी. पूरे सीजन में उन्होंने 463 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता गया. 2012 में उन्हें सिर्फ 6 और 2013 में 1 मैच खेलने का मौका मिला, फिर उनका आईपीएल करियर खत्म हो गया. सौरभ तिवारी 2010 में मुंबई इंडियंस के सौरभ तिवारी लंबे बालों और बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते चर्चा में आए. उन्होंने उस सीजन में 419 रन बनाए और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड भी जीता. इसके बाद वह भारतीय टीम में भी खेले, लेकिन वहां नाकाम रहे. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन गिरता गया और 2022 में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. स्वप्निल असनोदकर राजस्थान रॉयल्स के स्वप्निल असनोदकर ने 2008 में टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने उस सीजन में 311 रन बनाए, लेकिन अगले साल उनका प्रदर्शन खराब रहा. 2009 में उन्होंने सिर्फ 12 की औसत से रन बनाए और अगले दो सीजन में उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला. इसके बाद उनका आईपीएल करियर खत्म हो गया. मनविंदर बिस्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला ने 2012 के फाइनल में 48 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को चैंपियन बना दिया था. लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता गया. 2013 में उनका औसत 30 से गिरकर 19 हो गया और अगले दो साल में उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने को मिले.और उनका भी आईपीएल करिअर खत्म हो गया. ये भी पढ़ें- Shreyas Iyer: 'इस तरह टेस्ट में वापसी नहीं होगी', श्रेयस अय्यर पर आर अश्विन का बड़ा बयान ये भी पढ़ें- IPL 2025: कोहली-गावस्कर से लेकर संजीव गोयंका-केएल राहुल तक, एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा पिछला आईपीएल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025: 6.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले इंग्लिश खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल अपना नाम लिया वापस, बैन का खतरा मंडरायाIPL 2025: 6.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले इंग्लिश खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल अपना नाम लिया वापस, बैन का खतरा मंडरायाहैरी ब्रूक ने अपनी दादी की गंभीर स्थिति के कारण आईपीएल 2024 से नाम वापस लिया था। ब्रूक को फिर मेगा नीलामी में आईपीएल 2025 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 6.
Read more »

WPL 2025: इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकले हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के, टॉप-5 में कौन है शामिलWPL 2025: इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकले हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के, टॉप-5 में कौन है शामिलWPL 2025 Top 5 Most Sixes and Fours: WPL 2025 में के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाली टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं आइए जानते हैं .
Read more »

टीम इंड‍िया के 3 ख‍िलाड़ी जो चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में उतर ही नहीं पाए, एक तो 27 करोड़ीटीम इंड‍िया के 3 ख‍िलाड़ी जो चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में उतर ही नहीं पाए, एक तो 27 करोड़ीवो 3 भारतीय ख‍िलाड़ी, जो नहीं खेल पाए चैम्प‍ियन ट्रॉफी में एक भी मैच, एक की IPL में कीमत 27 करोड़
Read more »

VIDEO: 'हैलो, हाउसकीपिंग...', सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को ऐसे दिया होली सरप्राइज, वीडियो ने लूटी महफ़िलVIDEO: 'हैलो, हाउसकीपिंग...', सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को ऐसे दिया होली सरप्राइज, वीडियो ने लूटी महफ़िलSachin Tendulkar and Yuvraj Singh Holi Celebration Video: रायपुर में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स टी20 लीग 2025 के सेमीफाइनल में युवराज सिंह ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाया था.
Read more »

IPL 2025 से पहले रिप्लेसमेंट नियम में बदलाव, फ्रेंचाइजी को हो सकता है नुकसानIPL 2025 से पहले रिप्लेसमेंट नियम में बदलाव, फ्रेंचाइजी को हो सकता है नुकसानइंडियन प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन 22 मार्च कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगा। IPL 2025 में रिप्लेसमेंट नियम में बदलाव हुआ है, जो फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल हो सकता है।
Read more »

MS Dhoni के लंबे बाल वाले 'एनिमल' लुक ने लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है... Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाहीMS Dhoni के लंबे बाल वाले 'एनिमल' लुक ने लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है... Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाहीIPL 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है। फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने के लिए बेताब हैं। सभी फ्रेंचाइजी IPL 2025 की तैयारी कर रही हैं। इस बीच आईपीएल 2025 के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रहा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:11