खेल समाचार IPL 2025 के लिए CSK ने एक बेहतरीन टीम तैयार की है, जिसमें कुछ ऐसे इनफॉर्म घरेलू खिलाड़ी हैं, जो फ्रेंचाइजी को खिताबी जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मजबूत टीम तैयार की है, जो उन्हें 6वीं आईपीएल ट्रॉफी जिताने में मदद कर सकती है. इस स्क्वाड में शानदार इंटरनेशनल प्लेयर्स तो हैं ही, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे डोमेस्टिक प्लेयर्स भी हैं, जो अपकमिंग सीजन में चेन्नई के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.
तो आइए आपको यहां उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. अंशुल कामबोज चेन्नई सुपर किंग्स ने हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कामबोज को 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. अब जाहिर है जब चेन्नई ने इतने पैसे खर्च किए हैं, तो प्लेयर टैलेंटेड तो होगा ही. इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में 23 ओवर फेंके और 16.33 की औसत से 9 विकेट लिए. हालांकि, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान केरल के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में अपने रणजी ट्रॉफी कारनामों के लिए सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने एक ही पारी में 49 रन देकर 10 विकेट लिए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले केवल 7वें भारतीय बने. Fantastic Five 🖐️Shreyas Gopal picks up 2 in 2 and completes his 5⃣-wicket haul 🔥A splendid spell of 5/13 from the Karnataka spinner 👌👌#SMAT | @IDFCFIRSTBank Scorecard ▶️ https://t.co/BLP6TNAciS pic.twitter.com/v5TjoYx6W2 — BCCI Domestic November 29, 2024 श्रेयस गोपाल 2024-25 सीजन में कर्नाटक टीम में श्रेयस गोपाल ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. 31 साल के इस खिलाड़ी ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया था. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली 2024 को 7 मैचों में 14 विकेट के लिए, जो विकेट लेने वालों की सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर था. VHT में उनका प्रदर्शन और भी बेहतर रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 18 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे और कर्नाटक ने खिताब जीता. भले ही कर्नाटक ग्रुप स्टेज में रणजी ट्रॉफी 2024-25 से बाहर हो गया, लेकिन गोपाल ने 8 पारियों में 20 विकेट लिए. Fantastic Five 🖐️Shreyas Gopal picks up 2 in 2 and completes his 5⃣-wicket haul 🔥A splendid spell of 5/13 from the Karnataka spinner 👌👌#SMAT | @IDFCFIRSTBank Scorecard ▶️ https://t.co/BLP6TNAciS pic.twitter.com/v5TjoYx6W2 — BCCI Domestic November 29, 2024 मुकेश चौधरी चेन्नई सुपर किंग्स के पास घरेलू क्रिकेट में तूफानी प्रदर्शन करने वाले मुकेश चौधरी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. मुकेश चौधरी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो जरूरत पड़ने पर विकेट हासिल कर लेते हैं. सैयद मुश्ताक अली 2024 में उन्होंने 6 मैचों में 13 की औसत से 15 विकेट लिए थे. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुकेश का विकेट चटकाऊ प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर महाराष्ट्र को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. रणजी ट्रॉफी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 7 पारियों में 22 विकेट लिए हैं. I.C.Y.M.IMaharashtra pacer Mukesh Choudhary set the tone for their quarterfinal win over Punjab with 3⃣ crucial wickets 🔥Watch 📽️🔽 👌#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBankScorecard ▶️ https://t.co/eTrCnJbd5H pic.twitter.com/ZtT9jDwMgp — BCCI Domestic January 11, 2025 ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल 2025 में CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? आंकड़े बयां कर रहे पूरी कहानी
IPL 2025 Ipl Ipl-News-In-Hindi Indian Premier League Indian Premier League 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंत-मिल-पूरन नहीं, ये खिलाड़ी IPL 2025 में LSG के लिए होगा सबसे भरोसेमंद, SA20 में मचा रहा धूमSA20: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए एलएसजी में एक से बढ़कर एक स्टार क्रिकेटर मौजूद हैं लेकिन ये बल्लेबाज अगले सीजन टीम के लिए सबसे भरोसेमंद साबित हो सकता है.
Read more »
Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणीChampions Trophy 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन 4 टीमों के नाम चुने हैं, जो अपकमिंग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं.
Read more »
IPL 2025: इन 3 टीमों के पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैंIPL 2025 में कौन सी टीमों के पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैं। यह लेख उन 3 टीमों के बारे में बताता है जिनके पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैं।
Read more »
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कई मैच विनर प्लेयर्स खरीदे हैं, लेकिन ईशान किशन को जाने के बाद ओपनिंग का सवाल उठता है।
Read more »
IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लिए 3 ऐसे फैसले, जो उन्हें जिता सकते हैं आईपीएल ट्रॉफीखेल समाचार IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पंजाब किंग्स ने अच्छी खरीददारी कर एक चैंपियन टीम तैयार कर ली है, जो उसे अपकमिंग सीजन में पहली ट्रॉफी जिता सकती है.
Read more »
IPL 2025 के लिए ऐसा है पंजाब किंग्स का पेस अटैक, अर्शदीप सिंह का साथ देंगे ये तेज गेंदबाजखेल समाचार IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने मजबूत पेस अटैक तैयार किया, जिसमें मुख्य गेंदबाजों के साथ कई ऑलराउंडर भी हैं, जो तेज गेंदबाजी इकाई को मजबूती सकते हैं.
Read more »
