IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप लाइव कहां देख सकेंगे? खेल समाचार | IPL
"इंतजार खत्म होने को है और अब चंद घंटों में आईपीएल 2026 शुरू हो जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, जिसमें एक ओर होगी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी, तो दूसरी ओर होगी एसआरएच जिसकी कमान संभालेंगे ईशान किशन.
तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं. जान लेते हैं कि ओपनिंग मैच कितने बजे शुरू होगा? टॉस के लिए कितने बजे कप्तान मैदान पर आएंगे?Advertisment कितने बजे होगा टॉस? 🏏 𝐓𝐇𝐑𝐄𝐀𝐃 :RCB Home Matches at Chinnaswamy: IMPORTANT INFORMATION 🚨@BlrCityPolice pic.twitter.com/tWLTxjsPHe — Royal Challengers Bengaluru March 20, 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच में टॉस के लिए 7 बजे दोनों कप्तान मैदान पर आएंगे. कितने बजे शुरू होगा मैच? IPL 2026 का पहला मैच RCB VS SRH के बीच खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा. वहीं, मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. One last day of waiting before the world stops to watch 🤩#TATAIPL 2026 starts tomorrow 🏆 pic.twitter.com/bzIcYvnY8o — IndianPremierLeague March 27, 2026 90 मिनट में पूरे करने होते हैं 20 ओवर IPL में दोनों टीमों को अपना 20 ओवर का कोटा पूरा करने के लिए 90 मिनट का टाइम दिया जाएगा. इसमें 2:30 मिनट का स्ट्रेटजिक टाइम आउट नहीं जोड़ा गया है. अगर कोई टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं करवा पाती है तो उन्हें अंत के ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज के दायरे के भीतर रखना होगा. इससे बल्लेबाजी टीम को फायदा मिलता है. LIVE कहां देख सकते हैं मैच? इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं. वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराईजर्स हैदराबाद मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महिना से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा. RCB VS SRH Head to Head IPL इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि उसे 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं आरसीबी की बात करें तो, उसे हैदराबाद के खिलाफ 11 मैचों में जीत मिली है, जबिक 13 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. RCB और SRH का स्क्वाड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार , विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा. सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन. ये भी पढ़ें: इंजर्ड प्लेयर बाहर, रिप्लेसमेंट्स का हुआ ऐलान... IPL 2026 में बदलाव के बाद ऐसी दिख रही हैं 10 टीमें, डालिए नजर"
IPL 2026 IPL NEWS IN HINDI Indian Premier League Indian Premier League 2026 Ipl Updates In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मैच में कैसी होगी आरसीबी की प्लेइंग-11, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा चांसRCB vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए इस बारे में जानते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद, BCCI ने RCB vs SRH मैच से पहले लिया ये बड़ा फैसलाआईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में होगा। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला किया है। यह निर्णय पिछले आईपीएल सीजन में आरसीबी की खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ की दुखद घटना के सम्मान में लिया गया...
Read more »
इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL: CSK स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम, पंजाब खिताब की दावेदार; टीमों का एना...IPL 2026 analysis: CSK spinners economy below 7.50, Punjab title contenders. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
RCB vs SRH: बेंगलुरु में शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच, जानें कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे ये महामुकाबलाआईपीएल 2026 के सीजन का धमाकेदार आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरने के लिए तैयार है।
Read more »
RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!18वें सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 का आगाज होगा।
Read more »
RCB Vs SRH Head To Head: साउथ इंडिया की दोनों टीमों के बीच होती है कांटे की जंग, रोमांचक होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैचइंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच से पहले भले ही ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो रही हो, पर फैंस के मनोरंजन में कोई कमी देखने को नहीं मिलने वाली है।
Read more »
