Indian Premier League (IPL) Points Table 2024 Update. Which team is on top in IPL 2024? Follow IPL Ranking Team Wise & Standings Laetst News and Update On Dainik Bhaskar
LSG टॉप-3 से बाहर, गेंदबाजों में बुमराह, बैटर्स में विराट नंबर-1; आज नंबर-5 पर आ सकता है पंजाबइंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को 6 मैच में दूसरी जीत मिली। टीम ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को उसी के होमग्राउंड पर 6 विकेट से हराया। इस हार से LSG पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 से बाहर होकर चौथे नंबर पर पहुंच गई। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर पहुंची, इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नुकसान हुआ और टीम 2 पॉइंट्स लेकर आखिरी नंबर पर पहुंच गई। आज टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 8वें नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स से होगा। RR को हारकर PBKS मुंबई से आगे निकल कर टॉप-5 में भी आ सकती है। 17वें सीजन में RCB के विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन है, वहीं MI के जसप्रीत बुमराह 10 विकेट के साथ गेंदबाजों में टॉप पर हैं।दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 168 रन का टारगेट 18.
1 ओवर में हासिल किया। LSG ने होमग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 94 रन के स्कोर अपने 7 विकेट गंवा दिए। यहां से भी टीम ने 167 का स्कोर खड़ा किया लेकिन यह स्कोर दिल्ली के लिए काफी नहीं साबित हुआ। दिल्ली की गुरुवार को दूसरी जीत रही, इससे पहले टीम ने विशाखापट्टनम में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। अब DC के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स और रनरेट में RCB से आगे निकल गई। पंजाब और मुंबई के भी 4-4 पॉइंट्स ही हैं लेकिन खराब रन रेट के कारण दिल्ली 9वें नंबर पर है। होमग्राउंड पर सीजन में पहली हार के बाद लखनऊ को नुकसान हुआ। टीम को 5 मैचों में दूसरी हार मिली, इससे पहले टीम को राजस्थान से भी हार मिली थी। अब LSG 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई। LSG के अलावा CSK और KKR के भी 6-6 पॉइंट्स हैं, लेकिन दोनों टीमें बेहतर रन रेट के कारण टॉप-3 में है। वहीं SRH और GT खराब रन रेट के कारण 6-6 पॉइंट्स के बावजूद LSG से नीचे है।IPL के 17वें सीजन में आज पंजाब किंग्स का सामना टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला मुल्लांपुर में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार से 4 पॉइंट्स लेकर 8वें नंबर पर है। मुंबई के भी इतने ही पॉइंट्स हैं लेकिन खराब रन रेट के कारण पंजाब नीचे है। आज अगर पंजाब को जीत मिली तो टीम 6 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच जाएगी। टीम का रन रेट छठे नंबर पर मौजूद गुजरात से बेहतर है। वहीं 80 से ज्यादा रन के अंतर से जीतने पर पंजाब SRH को पीछे कर 5वें नंबर पर भी पहुंच सकती है। हारने पर टीम 8वें नंबर पर ही रहेगी।राजस्थान रॉयल्स के 5 मैचों में 4 जीत से 8 पॉइंट्स है। टीम टॉप पर है और आज का मुकाबला हारने पर भी टीम पहले नंबर पर ही रहेगी। क्योंकि उनसे नीचे 5 टीमों के 6-6 पॉइंट्स ही हैं। वहीं पंजाब को हराकर राजस्थान 10 पॉइंट्स लेकर पहले नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी।RCB के विराट कोहली 6 मैच में 319 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं, उनके पास ऑरेंज कैप है। दिल्ली के ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स शुक्रवार के मैच के बाद छठे और 7वें नंबर पर पहुंच गए। आज RR के रियान पराग 59 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं। संजू सैमसन भी 74 रन बनाकर टॉप पर पहुंच सकते हैं।दिल्ली के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद ने शुक्रवार को 2 विकेट लिए। उनके अब 6 मैचों में 9 विकेट हो गए और वह पर्पल कैप की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए। पहले नंबर पर MI के जसप्रीत बुमराह हैं, उनके नाम 10 विकेट हैं। आज RR के युजवेंद्र चहल एक विकेट लेकर पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं। पंजाब के अर्शदीप सिंह भी 3 विकेट लेकर टॉप पर आ सकते हैं।टूर्नामेंट के टॉप सिक्स हिटर में दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स चौथे नंबर पर पहुंच गए, उनके 6 मैचों में 15 सिक्स हो गए। वहीं LSG के निकोलस पूरन पांचवें नंबर पर पहंच गए। उनके भी 15 ही सिक्स हैं लेकिन बेहतर स्ट्राइक रेट के कारण स्टब्स आगे हैं। SRH के हेनरिक क्लासन 17 सिक्स लगाकर टॉप पर हैं, आज RR के रियान पराग एक ही छक्का लगाकर पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं।दिल्ली के पृथ्वी शॉ ने लखनऊ के खिलाफ 6 चौके लगाए, इसी के साथ उनके टूर्नामेंट में 20 चौके हो गए। टूर्नामेंट के बाउंड्री मास्टर्स में वह चौथे नंबर पर पहुंच गए। विराट कोहली 29 चौकों के साथ पहले नंबर पर हैं। आज RR के कप्तान संजू सैमसन 6 चौके लगाकर कोहली से आगे निकल सकते हैं।वॉच टाइम में 15 फीसदी ग्रोथ; BARC ने दिया पहले 18 मैचों का डाटाखिलाड़ी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी, बोले- कई चीजें खिलाड़ियों के हाथ में नहीं होतीअंग्रेजी का भोजपुरी में ट्रांसलेशन सुनकर कन्फ्यूज हो गए विदेशी खिलाड़ी, LSG ने की पोस्ट
IPL Team Rankings IPL 2024 Points Table 2024 IPL 2024 Orange Cap ?Chennai Super Kings Mumbai Indians Delhi Capitals IPL Points Table 2024 Rules IPL Standings In IPL Points Table
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 RCB Playoffs : क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण...
Read more »
मैं तो अब जाकर राजनीति में आई हूं... कांग्रेस को लेकर क्या बोल गईं कंगना रनौत?Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और अभिनेत्री ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: बीजेपी के लिए महाराष्ट्र में कितना मुश्किल है 2019 वाला प्रदर्शन 2024 में दोहरानामहाराष्ट्र में 2024 लोकसभा चुनाव राज्य की दो प्रमुख पार्टियों की टूट के साए में हो रहे हैं. 2014 और 2019 के चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. भाजपा के लिए महाराष्ट्र में 2019 वाला प्रदर्शन दोहराना कितनी बड़ी चुनौती है.
Read more »
जरूरत की खबर- IMEI नंबर से मिलेगा चोरी हुआ मोबाइल: बड़े काम का 15 डिजिट का ये जादुई नंबर, कैसे पता लगाएं अपन...Gujarat Ahmedabad Cyber Crime Police Stolen Lost Mobile Phone Explained; Everything You Need To Know About International Mobile Equipment Identity (IMEI)
Read more »
JEE Mains के स्कोर से लें IIITs में एडमिशन: देश में पहले नंबर पर है IIIT हैदराबाद, टॉप 6 में IIIT दिल्ली, ग...IIIT JEE Main Admissions Process Update - JEE Mains के स्कोर से लें IIITs में एडमिशन : देश में पहले नंबर पर है IIIT हैदराबाद, टॉप 6 में IIIT दिल्ली, ग्वालियर और जबलपुर इस हफ्ते देशभर में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए JEE Mains एग्जाम लिए गए । ये एग्जाम ऑनलाइन मोड में होता है और इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट करता है।...
Read more »
Chaitra Ram Navami 2024: 16 या 17 अप्रैल कब है रामनवमी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, शुभ योग और महत्वRam Navami 2024 Date: हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। इ दिन श्री राम का जन्म हुआ था। जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व
Read more »
