दरअसल ईशान किशन फील्डिंग के दौरान गेंद रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए. उनके घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वो काफी दर्द में कराहते दिखे. फीजियो को इलाज के लिए मैदान पर आना पड़ा. खेल समाचार | IPL
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में SRH ने RR को 44 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट पर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 विकेट पर 242 रन ही बना सकी. SRH के लिए ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया. ये आईपीएल में उनका पहला शतक था. हालांकि इसके बाद ईशान चोट से जूझते नजर आए. Advertisment ईशान किशन चोट से जूझते नजर आए दरअसल ईशान किशन फील्डिंग के दौरान गेंद रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए. उनके घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वो काफी दर्द में कराहते दिखे. फीजियो को इलाज के लिए मैदान पर आना पड़ा. कुछ देर तक फीजियो ने उनका इलाज किया. हालांकि इसके बाद ईशान मैदान पर फिर से फील्डिंग करते नजर आए. अब उनकी चोट कितनी गंभीर है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन SRH की टीम और फैंस चाहेंगे कि ईशान फिट रहें और अगले मैच की प्लेइंग 11 में फिर से शामिल हों. pic.twitter.com/APdFJQJgwl — kuchnahi123@12345678 March 23, 2025 Thank God, Ishan Kishan is looking good 😭🙏 pic.twitter.com/6QgeaNZ0FV — Chakri Goud 🧡🦅 March 23, 2025 ईशान किशन ने जड़ा SRH के लिए शतक IPL 2025 के अपने पहले ही मैच में ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार शतक लगाया. ईशान RR के खिलाफ इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. ईशान ने पहले 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद 45 गेंद पर शतक जड़ दिया. इसके बाद ईशान ने अगले 50 रन सिर्फ 20 गेंदों पर बनाया. इस मैच में ईशान किशन 47 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए. इस पारी से Ishan Kishan ने अपना इरादा जाहिर कर दिए हैं कि वो इस सीजन SRH के लिए किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025: SRH ने करा दी फजीहत, ज्योफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड यह भी पढ़ें: IPL 2025: 'विराट कोहली से बड़ा चेज मास्टर कोई नहीं है', 'फैब 4' के इस दिग्गज ने विराट की दिल खोलकर तारीफ
Ipl-News-In-Hindi Srh Ishan-Kishan Indian Premier League Indian Premier League 2025 Ishan Kishan Injury
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
काव्या मारन की SRH को झटका, ये खिलाड़ी IPL से बाहर, इस 'सस्ते' खिलाड़ी की एंट्रीसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगामी सीजन के लिए ब्रायडन कार्से की जगह वियान मुल्डर को चुना है.
Read more »
IPL 2025: SRH के ईशान किशन ने विपक्षी टीमों के लिए बजाई खतरे की घंटी, प्रैक्टिस मैच में खेली धुआंधार पारीIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में SRH ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के दम पर विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी की थी. आगामी सीजन में ईशान किशन टीम के लिए चौथा बड़ा हथियार बन सकते हैं. खेल समाचार, IPL
Read more »
IPL: मुंबई की लुटिया डुबो देंगे ये 3 स्टार्स, सूर्या की फॉर्म टेंशन की बातIPL 2025: मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबो देंगे ये 3 स्टार्स, सूर्या फॉर्म में नहींं लौटे तो टेंशन ही टेंशन
Read more »
IPL 2025: एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी IPL की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11, इन 7 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह, मगर इस फैसले ने फैंस को चौंकायाAdam Gilchrist Picks All Time Best IPL Playing 11: एडम गिलक्रिस्ट के ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 ने फैंस के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही हलचल मचा दी है
Read more »
IPL 2025: ईशान किशन की तूफानी पारियों ने बढ़ाई SRH की टेंशन, अब कौन करेगा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग?IPL 2025 के शुरू होने से ठीक पहले ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन पारियां खेलीं. अब ओपनिंग को लेकर SRH की टेंशन बढ़ गई है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2025: ईशान किशन ने SRH के लिए खेली ऐसी पारी की रिलीज कर पछता रही होगी हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंसआईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मौका दिया. ईशान RR के खिलाफ इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. खेल समाचार | IPL
Read more »
