IPL 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी है. खेल समाचार | IPL
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपाक स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट दिखता है, क्योंकि ये आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं.
तो आइए हाईवोल्टेज मैच से पहले आपको बताते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या कहते हैं और इसमें किसका रिकॉर्ड भारी है. Advertisment CSK vs MI के हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के 17 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने 5-5 ट्रॉफी अपने नाम की हैं. ये आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमें हैं, जिनकी भिड़ंत देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. 23 मार्च को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है. अब यदि हेड टू हेड रिकॉर्ड पर गौर करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 37 मैच खेले गए हैं. इस दौरान 17 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 20 मुंबई ने अपने नाम किए हैं. हार्दिक पांड्या नहीं कर पाएंगे CSK के खिलाफ कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों की ही टीमें काफी मजबूत दिख रही हैं. मगर, मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या बैन के चलते चेन्नई के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. असल में, पिछले सीजन हार्दिक 3 बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे, जिसके चलते कप्तान पर एक मैच का बैन लग रहा है. हालांकि, अब नियम को बदला जा चुका है और आने वाले वक्त में यदि कोई टीम दोषी पाई जाती है, तो उसके कप्तान के खाते में डिमेरिट अंक जुड़ेंगे. हालांकि नियम में बदलाव से कहीं ना कहीं सभी 10 टीमों को राहत मिली होगी. ये भी पढ़ें: IPL 2025: संडे को सुपरसंडे बनाएंगे ये 2 मैच, पहले डबल हेडर में एक्शन में दिखेंगी ये 4 टीमें ये भी पढ़ें: IPL 2025 में MS Dhoni के निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड्स, इस मामले में तो है इतिहास रचने का मौका
Ipl Ipl-News-In-Hindi Csk-Vs-Mi Indian Premier League Ipl Updates In Hindi Indian Premier League 2025 आईपीएल आईपीएल 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: भारतीय टीम को डरा रहा Champions Trophy का इतिहास, एक क्लिक में पाएं ODI, CT और दुबई के आंकड़ेआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता है। वहीं पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी...
Read more »
'टीम इंडिया भारी....', पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी में कमजोर, ये क्या कह गए आफरीदी?शाहिद आफरीदी का मानना है कि चैम्पियंस ट्रॉफीमें 23 फरवरी 2025 को होने वाले मुकाबले में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है.
Read more »
IND vs NZ: ICC इवेंट के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, डराने वाले हैं आंकड़ेआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने जा रहा है. यह मैच 9 मार्च को दुबई में होगा, जहां टीम इंडिया ने इस प्रतियोगिता में अपने सभी मुकाबले खेले हैं और जीते हैं. दोनों टीमों के ICC इवेंट के फाइनल का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो इंडियन फैंस चौंक सकते हैं.
Read more »
गौतम गंभीर युवा क्रिकेटर्स को करेंगे निखारते हुए IPL के समय मेंटीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर IPL के समय में आराम नहीं करेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट फेस्ट में युवा क्रिकेटर्स के लिए समर कैंप में मेंटर के रूप में हिस्सा लेंगे.
Read more »
KKR v RCB मैच से होगा IPL 2025 का आगाज, किसका पलड़ा भारी, कैसी होगी प्लेइंग XIKKR और RCB के मुकाबले से होगा IPL 2025 का आगाज, किसका पलड़ा भारी, कैसी होगी प्लेइंग XI, जानें सबकुछ
Read more »
CSK vs MI Head To Head: रविवार को टकराएंगी 2 सबसे सफल टीम, जानें चेन्नई-मुंबई मैच में किसका पलड़ा भारीCSK vs MI Head To Head इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। यह दोनों टीमें चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में टकराएंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 730 बजे शुरू होगा। इस बीच आइए जानते हैं कि हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी...
Read more »
