दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने SL vs AUS टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से कमाल कर दिखाया है। उन्होंने गेंदबाजी में 700 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले कुछ खिलाड़ी किसी लीग या घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा बिखेर रहे हैं. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स का दिग्गज गेंदबाज इस वक्त SL vs AUS के बीच खेले जा रहे गाले टेस्ट में बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल कर रहा है.
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं. SL vs AUS मैच में स्टार्क ने बल्ले से भी किया कमाल श्रीलंका और ऑस्ट्रलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 654 रन बनाकर पारी घोषित की. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 232 रन तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे जोश इंगलिस ने 102 बनाए. इस दौरान मिचेल स्टार्क नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 19 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने 700 विकेट पूरे किए इसके बाद गेंदबाजी करते हुए दिमुथ करुणारत्ने को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट भी पूरे कर लिए. 700 के आंकड़े छूने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. A juggling catch by McSweeney at gully 🔥Starc gets Karunaratne and Australia have two early ones! #SLvAUS pic.twitter.com/FWH8w9IXeh — 7Cricket January 30, 2025 IPL 2024 के प्लेऑफ में मिचेल स्टार्क का रहा था शानदार प्रदर्शन IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL 2024 में KKR के लिए स्टार्क का प्रदर्शन अच्छा रहा था. शुरुआत में वो थोड़ा महंगे साबित हुए थे, लेकिन अहम मुकाबलों में उन्होंने टीम के लिए शानदार खेल दिखाया था. आईपीएल 2024 के 13 मैचों में स्टार्क ने 26.12 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे और केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. स्टार्क ने अब तक आईपीएल के 40 मुकाबलों में खेलते हुए 22.29 के औसत से 51 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.21 की थी. यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स के विकेटकीपर का दिखा खतरनाक फॉर्म, SL vs AUS डेब्यू मैच में जड़ दिया तूफानी शतक यह भी पढ़ें: Virat Kohli: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे हजारों फैंस को देख भावुक हुए विराट कोहली, यूं किया शुक्रिया
IPL 2025 मिचेल स्टार्क SL Vs AUS टेस्ट क्रिकेट 700 विकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्टार्क ने राहुल को किया आउट, सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम का संकटमिचेल स्टार्क ने सिडनी टेस्ट में केएल राहुल को एक महत्वपूर्ण विकेट चाबी से हटा दिया। राहुल ने 14 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए।
Read more »
यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को 16 रन से करारा दे दियायुवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 16 रन देकर हराया।
Read more »
यशस्वी विजयी पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दीयशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में तूफानी शुरुआत करते हुए स्टार्क के पहले ओवर में 16 रन बनाए।
Read more »
IPL 2025: हार्दिक पांड्या का MI पहला मैच से बाहर, स्लो ओवर रेट की वजह से बैन!मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। स्लो ओवर रेट की वजह से उन्हें बैन किया गया है।
Read more »
KKR IPL 2025: स्टॉर्क के बाद स्पेंसरKKR IPL 2024 चैंपियन बनने में मिचेल स्टॉर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन IPL 2025 के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया है।
Read more »
दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने SL vs AUS टेस्ट में बल्ले और गेंद से कमाल कर दियामिचेल स्टार्क ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली टेस्ट मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 19 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दिमुथ करुणारत्ने को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700वें विकेट भी पूरे कर लिए.
Read more »
