IPL 2026: 23.75 करोड़ रुपये वाले ऑलराउंडर को रिलीज करे KKR, पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान ने कहा- सस्‍ते में दोबारा खरीद लेना

KKR News

IPL 2026: 23.75 करोड़ रुपये वाले ऑलराउंडर को रिलीज करे KKR, पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान ने कहा- सस्‍ते में दोबारा खरीद लेना
Kolkata Knight RidersIPL 2026IPL 2026 Trade
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 53%

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान आरोन फिंच का मानना है कि कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2026 नीलामी से पहले अपने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर से दूरी बना लेना चाहिए। फिंच ने सलाह दी कि अय्यर को 23.

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान आरोन फिंच ने वेंकटेश अय्यर के भविष्‍य को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स को अहम सलाह दी है। फिंच ने कहा कि अय्यर बेशक प्रतिभाशाली मैच विनर हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन मिलने वाली रकम के मुताबिक नहीं रहा है। फिंच ने केकेआर को अय्यर को रिलीज करने की सलाह दी। आरोन फिंच का मानना है कि नाइटराइडर्स के लिए नीलामी से पहले अय्यर को रिलीज करना बेहतर रहेगा। उन्‍होंने साथ ही कहा कि केकेआर को नीलामी में वेंकटेश अय्यर को सस्‍ते दाम पर दोबारा खरीदना चाहिए। केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी बता दें कि आईपीएल 2025 से पहले वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.

75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वो फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी वापसी लचर रही। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 11 पारियों में 142 रन बनाए। वो टीम के उप-कप्‍तान भी थे। एक समय मैच विनर की भूमिका निभाने वाले वेंकटेश अय्यर फॉर्म के लिए संघर्षरत नजर आए। फिंच के मुताबिक बढ़ी रकम और भूमिका में लगातार बदलाव अय्यर के खिलाफ गया। फिंच के मुताबिक केकेआर को अच्‍छी तरह रकम खर्च करके अपना स्‍क्‍वाड संतुलित बनाना चाहिए। आरोन फिंच ने क्‍या कहा फिंच ने जियोहॉटस्‍टार से बातचीत में कहा, 'वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च करना बहुत ज्‍यादा है, जो निरंतर प्रदर्शन से अपने प्राइस टैग को साबित नहीं कर पाए हैं। उनके बल्‍लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव हुए। उन्‍हें उनकी भूमिका की स्‍पष्‍टता नहीं दी गई। केकेआर को उन्‍हें रिलीज करना चाहिए। उन्‍हें नीलामी में कम रकम में दोबारा हासिल करें।' फिंच ने कहा कि इस कदम से न सिर्फ फ्रेंचाइजी को फायदा मिलेगा बल्कि वेंकटेश अय्यर का विश्‍वास भी लौटेगा, जो कम आर्थिक दबाव में अपनी लय खोजने में जुट पाएंगे। फिंच ने कहा, 'वेंकटेश एक मैच विनर हैं। मगर उन पर खर्च होने वाली रकम उनके प्रदर्शन से मेल नहीं खाती। अच्‍छा होगा कि उन्‍हें रिलीज किया जाए। आपके पर्स में पैसा बढ़ेगा और आप दोबारा अय्यर को कम दाम पर खरीदें।' केकेआर का खराब प्रदर्शन बता दें कि केकेआर का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। अजिंक्‍य रहाणे के नेतृत्‍व वाली केकेआर ने 14 लीग मैचों में केवल पांच में जीत दर्ज की थी। उसे सात मैचों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया था। यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी की तारीख और जगह तय, भारत में नहीं होगा ऑक्शन यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'Sanju Samson अगर CSK से जुड़े तो MS Dhoni ले सकते हैं संन्‍यास', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kolkata Knight Riders IPL 2026 IPL 2026 Trade IPL 2026 Auction Aaron Finch Venkatesh Iyer Aaron Finch On Venkatesh Iyer Venkatesh Iyer IPL Price Venkatesh Iyer Age Venkatesh Iyer IPL Career वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स केकेआर आईपीएल 2026 Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Venkatesh Iyer News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB IPL 2026: ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಜ್ಜಾಯ್ತು ಆರ್‌ಸಿಬಿ ಟೀಂ.. ತಂಡದ ಇಬ್ಬರು ಸ್ಟ್ರಾಂಗ್‌ ಆಟಗಾರರೇ ಔಟ್‌RCB IPL 2026: ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಜ್ಜಾಯ್ತು ಆರ್‌ಸಿಬಿ ಟೀಂ.. ತಂಡದ ಇಬ್ಬರು ಸ್ಟ್ರಾಂಗ್‌ ಆಟಗಾರರೇ ಔಟ್‌rcb ipl 2026 auction: ಹಾಲಿ ಚಾಂಪಿಯನ್ ರಾಯಲ್ ಚಾಲೆಂಜರ್ಸ್ ಬೆಂಗಳೂರು ತಂಡವು IPL 2026 ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಿದ್ಧತೆ ನಡೆಸುತ್ತಿದೆ.
Read more »

IPL 2026: संजू सैमसन को हर हाल में क्यों टीम में जोड़ना चाहती है CSK, ये 3 कारण साफ कर देंगे पूरी कहानीIPL 2026: संजू सैमसन को हर हाल में क्यों टीम में जोड़ना चाहती है CSK, ये 3 कारण साफ कर देंगे पूरी कहानीIPL 2026: आइए हम आपको उन 3 कारणों के बारे में बताते हैं, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहती है.
Read more »

IPL 2026 : ಖ್ಯಾತ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನ ಕಾರಣಕ್ಕೆ CSKಯಿಂದ ಹೊರಬಂದ್ರಾ ಜಡೇಜಾ? 17 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಹಳೇ ಟೀಮ್‌ಗೆ ಸೇರ್ಪಡೆ..!IPL 2026 : ಖ್ಯಾತ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನ ಕಾರಣಕ್ಕೆ CSKಯಿಂದ ಹೊರಬಂದ್ರಾ ಜಡೇಜಾ? 17 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಹಳೇ ಟೀಮ್‌ಗೆ ಸೇರ್ಪಡೆ..!IPL 2026 : ಐಪಿಎಲ್ 2026 ರ ಸೀಸನ್‌ಗೆ ಮುಂಚಿತವಾಗಿ ಆಟಗಾರರ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ಒಂದು ಸಂಚಲನಕಾರಿ ಸುದ್ದಿ ಹೊರಬಿದ್ದಿದೆ.
Read more »

குஜராத் டிரேடிங்.. எடுபட்டுள்ள திருப்பம்.. வாஷிங்டன் சென்னை வராரா?குஜராத் டிரேடிங்.. எடுபட்டுள்ள திருப்பம்.. வாஷிங்டன் சென்னை வராரா?Gujarat Titains - Chennai Super Kings IPL Trade: 2026 ஐபிஎல்லுக்கு முன்னதாக அடுத்த மாதம் நடுப்பகுதியில் ஐபிஎல் தொடருக்கான மினி ஏலம் நடைபெற இருப்பதால் ரசிகர்கள் இடையே அதிக எதிர்பார்ப்பு உள்ளது.
Read more »

कौन से हैं IPL इतिहास के 8 सबसे महंगे प्लेयर, जिन्हें मिली थी इतनी बड़ी रकम, जिसमें बन जाएगी नोएडा-गुरुग्राम में कोठीकौन से हैं IPL इतिहास के 8 सबसे महंगे प्लेयर, जिन्हें मिली थी इतनी बड़ी रकम, जिसमें बन जाएगी नोएडा-गुरुग्राम में कोठीMost Expensive Player In IPL: आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए संभावित तारीख 15 दिसंबर है। क्या कोई प्लेयर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ेगा?
Read more »

IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी की तारीख और जगह तय, भारत में नहीं होगा ऑक्शनIPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी की तारीख और जगह तय, भारत में नहीं होगा ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की नीलामी का सभी को इंतजार है। बीसीसीआई ने इस नीलामी की तारीखों को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नीलामी की जगह और तारीख तय हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:52