IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए आरसीबी को कप्तान की तलाश है. टीम की तलाश एक युवा खिलाड़ी पर आकर खत्म हो सकती है.
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए आरसीबी को कप्तान की तलाश है. टीम की तलाश एक युवा खिलाड़ी पर आकर खत्म हो सकती है.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद आरसीबी फैंस की नजर इस बात पर है कि अगले सीजन टीम का कप्तान कौन होगा.
खबर ये आई कि विराट कोहली एक बार फिर से टीम के कप्तान बनने वाले हैं. इसके बाद ये भी खबर आई थी कि भुवनेश्वर कुमार को भी टीम की कमान सौंपी जा सकती है. लेकिन अब इस रेस में एक नया नाम मजबूती से सामने आया है.आरसीबी के नए कप्तान के रुप में रजत पाटीदार का नाम काफी तेजी से चर्चा में आया है और संभव है कि उन्हें अगले सीजन के लिए कप्तान बना दिया जाए. दरअसल, रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं. अपनी कप्तानी में वे टीम को फाइनल में पहुंचा चुके हैं. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी भी शानदार रही है. यही वजह है कि बतौर खिलाड़ी और कप्तान खुद को साबित कर चुके रजत पाटीदार को आरसीबी के अगले कप्तान के रुप में देखा जा रहा है.आरसीबी मैनेजमेंट को रजत पाटीदार की क्षमता पर पूरा भरोसा है. यही वजह है कि टीम ने आईपीएल 2025 के लिए उन्हें ऑक्शन से पहले ही उन्हें रिटेन कर लिया था. पाटीदार को टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया था. वे अगले सीजन में टीम के अहम खिलाड़ी के रुप में दिखेंगे.IPL में रजत पाटीदार का आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. 2021, 2022 और 2024 में खेले कुल 27 मैचों में 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 158 से उपर की स्ट्राइक रेट से पाटीदार ने 799 रन बनाए हैं. उनका टॉप स्कोर नाबाद 112 रन है. क्वालिफायर में शतक लगाने वाले वे IPL इतिहास के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.ZIM vs AFG: राशिद खान और नवीन उल हक की घातक गेंदबाजी, दूसरे टी 20 में अफगानिस्तान ने जिंबाब्वे को बुरी तरह हराया Champions Trophy: BCCI की मांग के आगे झुका ICC, हाईब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में पाकिस्तान-भारत मैच यहां होगा
IPL 2025 Rcb Ipl-News-In-Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: टीम इंडिया और RR की कप्तानी कर चुके इस दिग्गज खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किलIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भारतीय टीम और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके इस खिलाड़ी को खरीददार मिलना मुश्किल हो सकता है.
Read more »
IPL 2025: KKR को मिल गया कप्तान, आईपीएल में कप्तानी कर चुके दिग्गज को टीम दे सकती है जिम्मेदारीIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर ने एक ऐसे खिलाड़ी को खरीद लिया है जिसे अगले साल कप्तान बनाया जा सकता है.
Read more »
IPL 2025: चैंपियन कप्तान, चैंपियन कोच, खूंखार ऑलराउंडर्स... पंजाब किंग्स ट्रॉफी जीतने के लिए है पूरी तरह तैयारIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पंजाब किंग्स ने कई मैच विनर खिलाड़ी खरीदे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम तो उनके कप्तान श्रेयस अय्यर का ही है.
Read more »
IPL 2025: हो गया तय, RCB का अगला कप्तान होगा ये खिलाड़ीIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी का कप्तान कौन होगा. इसको लेकर लगातार चर्चा जारी है. इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो कप्तानी के लिए काफी अहम है.
Read more »
IPL 2025: गुजरात टायटंस को चैंपियन बनाएगा उसका ये 2 करोड़ वाला खिलाड़ी, सरप्राइज पैकेज होगा साबितIPL 2025: गुजरात टायटंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है, जो अपकमिंग सीजन में टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दे सकता है.
Read more »
IPL 2025: 3 खिलाड़ी जिनके लिए आखिरी साबित हो सकता है आईपीएल का अगला सीजनIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इन तीन दिग्गजों के लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है.
Read more »
