आईपीएल 2026 की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होने जा रही है. डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. एक तरफ विराट कोहली की वापसी पर नजरें होंगी, तो दूसरी ओर ईशान किशन की कप्तानी का भी टेस्ट होगा. ईशान पहली बार आईपीएल में कप्तानी की बागडोर संभाल रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज शनिवार को होने जा रहा है. इस सीजन का ओपनर मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जहां फैन्स को छक्के-चौके की बारिश देखने को मिल सकती है. और पढ़ेंइस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर रहेंगी, जो काफी दिनों बाद मैदान पर उतरेंगे. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के कैप्टेंसी की भी परीक्षा होगी. ईशान नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के चलते शुरुआती मैचों मे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने जा रहे हैं.Season opener incoming and we’re leaving no stone unturned. 🫡Locked in. Dialed up. Ready to rumble. ❤️🔥This is Emmvee presents RCB Shorts.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/NmH3tfFhYQ— Royal Challengers Bengaluru March 27, 2026सनराइजर्स हैदराबाद की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा किसी से कम नहीं है. देखा जाए तो ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी ने पिछले दो सीजन में हर टीम के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, तेज शुरुआत से मैच का रुख बदलना और बड़े स्कोर को आसान बनाने में ये तीनों माहिर हैं.पिछली हार का बदला लेना चाहेगी RCB2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में टीम 100 रनों तक पहुंच गई थी. पिछले सीजन में जब एसआरएच और आरसीबी आमने-सामने हुई थी, तब एसआरएच ने 231 रन ठोक दिए थे. उस मैच में इशान किशन ने 48 गेंदों में नाबाद 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. आरसीबी वह मैच 42 रनों से हार गई थी, लेकिन टीम ने बाद में शानदार वापसी करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. Advertisement रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार और भी मजबूत नजर आ रही है, टीम में विराट कोहली के अलावा फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर,जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. हालांकि टीम को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी खेलेगी, जो अभी पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले रोमांचक रहे हैं. दोनों टीम्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 11 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-12: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, रसिक सलाम डार.सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-12: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन , हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट , ब्रायडन कार्स, शिवम मावी, जीशान अंसारीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड , रसिक सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा , अभिनंदन सिंह और जैकब डफी. Advertisement सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: पैट कमिंस , ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और डेविड पायने.एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का खतरनाक टॉप ऑर्डर, तो दूसरी तरफ चैम्पियन RCB की संतुलित टीम... ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह से हाई स्कोरिंग और रोमांच से भरा होने की उम्मीद है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rcb Vs Srh Rcb Vs Srh Playing Xi Virat Kohli Ipl 2026 Srh Batting Lineup Head Abhishek Kishan Royal Challengers Bengaluru Vs Sunrisers Hyderaba Ipl 2026 Opening Match News Chinnaswamy Stadium Ipl Match Today Rcb Vs Srh Preview 2026 Travis Head Abhishek Sharma Partnership Ishan Kishan Srh Batting Ipl Latest News Rcb Srh Match
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL: CSK स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम, पंजाब खिताब की दावेदार; टीमों का एना...IPL 2026 analysis: CSK spinners economy below 7.50, Punjab title contenders. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
कांग्रेस विधायक ने की मुफ्त IPL टिकटों की मांग, बोले- आम जनता की तरह कतारों में खड़े नहीं हो सकतेIPL Matches 2026: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में मुफ्ट आईपीएल टिकटों की मांग की। उन्होंने कहा कि हम आम जनता की तरह कतारों में खड़े नहीं हो सकते।
Read more »
RCB vs SRH: बेंगलुरु में शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच, जानें कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे ये महामुकाबलाआईपीएल 2026 के सीजन का धमाकेदार आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरने के लिए तैयार है।
Read more »
IPL की शुरुआत आज से: बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीतेRCB Vs SRH; Royal Challengers Bengaluru (RCB) Vs Sunrisers Hyderabad (SRH) Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH IPL LIVE M Chinnaswamy Stadium Updates On Bhaskar English.
Read more »
धर्मशाला मेंIPL के 3 मुकाबले खेले जाएंगे: 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडि...IPL 2026 Dharamshala matches schedule update. Follow Punjab Kings vs Delhi Capitals match details and latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
