IPL 2026: इरफान पठान ने चुनी बेस्ट टीम, बताई वजह

खेल News

IPL 2026: इरफान पठान ने चुनी बेस्ट टीम, बताई वजह
IPL 2026इरफान पठानमुंबई इंडियंस
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

इरफान पठान ने IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस को सबसे अच्छी टीम बताया है। उन्होंने टीम में मौजूद भारतीय क्रिकेटरों और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान पर जोर दिया। पठान ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम को कई मैच विजेता खिलाड़ी दिए हैं।

" IPL 2026 के शुरू होने से पहले भविष्यवाणियों का दौर चल रहा है. तमाम दिग्गज खिलाड़ी बता रहे हैं कि इस सीजन कौन सी टीमें टॉप-4 में पहुंच सकती हैं, तो कौन सी टीम ट्रॉफी उठा सकती है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट इरफान पठान ने उस फैंचाइजी के बारे में बताया है, जो IPL 2026 में बेस्ट है.

साथ ही उन्होंने इसके पीछे की उस वजह के बारे में भी बताया है, जिसके चलते वह इस टीम को बेस्ट बता रहे हैं.Advertisment मुंबई और चेन्नई के बीच हमेशा रहती है बहस IPL की 2 सबसे सफल फ्रेंचाइजियां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं. दोनों ही टीमों ने 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अक्सर इस मुद्दे पर बहस होती है कि इन दोनों में से बेस्ट टीम कौन सी है. इरफान पठान ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, “सीएसके ने 2010 से आईपीएल खिताब जीतना शुरू किया. उन्होंने 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीते और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी. लेकिन जब मुंबई इंडियंस ने 2013 से जीतना शुरू किया, तो वे हर दूसरे साल जीतते रहे. फिर उन्होंने 2019 और 2020 में लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीती.” मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया को दिए हैं मैच विनर्स मुंबई इंडियंस में हमेशा से ही मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए भी खेले. मुंबई ने हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को तलाशा और तराशा, जो पिछले काफी समय में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इरफान पठान ने आगे कहा, "मुझे मुंबई इंडियंस के बारे में जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह है भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए जितने मैच विनर खिलाड़ी दिए हैं, उनकी संख्या कमाल की है. यह कैसे संभव है? सबसे पहले, आप अपनी फ्रेंचाइजी को बड़ा बनाते हैं. दूसरा, आप अपनी टीम के साथ नतीजे देते हैं. अभी भी, मुंबई इंडियंस के पास पिछले सीजन में एक शानदार टीम थी जो आसानी से ट्रॉफी जीत सकती थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से वे ऐसा नहीं कर पाए." इरफान पठान ने बताया क्यों बेस्ट है मुंबई इंडियंस इरफान पठान का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम बेस्ट है, क्योंकि उनके पास मौजूदा समय में 4 इंडियन कैप्टन हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चेन्नई खुद को बेस्ट टीम मानती है. इरफान ने आगे कहा, "सीएसके के पास 4 भारतीय कप्तान नहीं हैं, जो कि मुंबई इंडियंस के पास हैं. इस लिहाज से, एक टीम बनाने और एक बड़े लक्ष्य में योगदान देने के मामले में, मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे महान टीम है. मुझे पता है कि CSK हमेशा खुद को महान कहेगी, क्योंकि उसने भी पांच ट्रॉफियां जीती हैं. इसमें कोई शक नहीं है. इस पर बहस हमेशा होती रहेगी और यह एक जायज बहस है, लेकिन मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के पास अपरहैंड है क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को इतने सारे शानदार क्रिकेटर और युवा प्रतिभाएं दी हैं." ये भी पढ़ें: 'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2026 इरफान पठान मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026: आईपीएल में उतरने से पहले भगवान राम की शरण में लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम के सदस्यIPL 2026: आईपीएल में उतरने से पहले भगवान राम की शरण में लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम के सदस्यIPL 2026: एलएसजी टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।
Read more »

आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए: KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा थाआकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए: KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा थाKolkata Knight Riders (KKR) IPL 2026 Injury Update. Follow Latest News on Player Aakash Deeps Injury and Replacement on Dainik Bhaskar.
Read more »

'दो-तीन हजार रन': IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्‍लेयर्स की छूट गई हंसी- Video'दो-तीन हजार रन': IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्‍लेयर्स की छूट गई हंसी- Videoवैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में एक बार फिर तबाही मचाने को बेताब हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन बल्‍ले से भूचाल ला दिया था।
Read more »

श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे: सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर न...श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे: सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर न...Sri Lanka captain Dasun Shanaka IPL 2026 Latest Updates. Follow Rajasthan Royals RR Dasun Shanaka joins Replace Injured Sam Curran News on Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल पर टिकीं उम्मीदें, गेंदबाजी चिंता का विषयIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल पर टिकीं उम्मीदें, गेंदबाजी चिंता का विषयIPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स एक संतुलित बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतर रही है, लेकिन टीम की गेंदबाजी विभाग कमजोर दिखाई दे रही है। केएल राहुल पर टीम की बड़ी उम्मीदें टिकी हैं, जबकि युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें होंगी। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।
Read more »

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए: अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला...आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए: अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला...IPL 2026 KKR Team News: Sourav Dubey Joins Kolkata Knight Riders replacing injured Aakash Deep. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:27