IPL 2025 Points Table: मुंबई ने जीत के साथ प्लेऑफ में रखा एक कदम, राजस्थान हुई रेस से बाहर, ऐसा है टॉप-4 का पूरा गणित

Mumbai Indians News

IPL 2025 Points Table: मुंबई ने जीत के साथ प्लेऑफ में रखा एक कदम, राजस्थान हुई रेस से बाहर, ऐसा है टॉप-4 का पूरा गणित
Rajasthan RoyalsIPL 2025Cricket
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

IPL 2025 Points Table After RR vs MI, 50th Match: मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में करीब 13 साल बाद राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. मुंबई ने 100 रनों से मुकाबला जीतकर अपना नेट रन रेट काफी बेहतर कर लिया है.

IPL 2025 Points Table After Rajasthan Royals vs Mumbai Indians , 50th Match: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से रौंद दिया और सीजन की लगातार छठी जीत दर्ज की.

मुंबई इंडियंस की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वो एक समय अंक तालिका में 9वें स्थान पर तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने दमदार वापसी की. मुंबई इंडियंस अब आईपीएल में अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई के अब 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट काफी बेहतर है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहरबुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई तो गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स करो या मरो मुकाबले में हार गई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. प्लेऑफ में अंक तालिका में टॉप-4 में रहने वाली टीमें जगह बनाएंगी. अभी लीग स्टेज के 20 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अभी भी रेस में 8 टीमें हैं. राजस्थान के 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार हैं और उसके सिर्फ 6 अंक हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});मैच के बाद हाथ मिलाते मुंबई और राजस्थान के खिलाफ राजस्थान की नजरें अब अपनी लाज बचाने पर होगी और वो आखिरी के अपने सभी मुकाबले जीतना चाहेगी. राजस्थान को अब कोलकाता, चेन्नई और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है. अगर राजस्थान ने अपने अगले मुकाबले में कोलकाता को हरा दिया तो केकेआर के लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी, क्योंकि वो भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी है.मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप परमुंबई इंडियंस के अब 11 मैचों में सात जीत और चार हार हैं और टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई ने अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन 14 अंकों के साथ उसने एक पैर जरूर प्लेऑफ में रख दिया है. मुंबई का नेट रन रेट +1.274 का है, जो अंक तालिका में सबसे बेहतर है. मुंबई को अब गुजरात, पंजाब और दिल्ली के खिलाफ मैच खेलना है. सीजन के 50वें मुकाबले के बाद अंक तालिका का हालअंक तालिका में दूसरे स्थान पर बेंगलुरु है, जिसके भी 14 अंक हैं. हालांकि, बेंगलुरु ने सिर्फ 10 मैच खेले हैं. वहीं पंजाब के 10 मैचों में 13 अंक हैं और वो तीसरे स्थान पर है. जबकि गुजरात 9 मैचों में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. जबकि दिल्ली 10 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें और लखनऊ 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. वहीं कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं. बता दें, टॉप-6 में मौजूद टीमें 18 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती हैं. ऐसे में प्लेऑफ की रेस काफी मेजदार बनी हुई है.विकेट लेने के बाद जश्न मनाते बुमराह ऐसा रहा मुकाबलाकर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की और सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों के विशाल अंतर से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारियों के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या के नाबाद 48-48 रनों का योगदान रहा. इसके बाद एमआई की गेंदबाजी ने आरआर को 16.1 ओवर में मात्र 117 रनों पर समेट दिया, जिससे जयपुर में उनकी 2012 के बाद पहली जीत दर्ज हुई.यह भी पढ़ें: "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज..." इयोन मॉर्गन ने RCB के इस गेंदबाज को लेकर कर दिया बड़ा ऐलानयह भी पढ़ें:  RR vs MI: जयपुर में 4728 दिन बाद राजस्थान को रौंदकर मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, आईपीएल में पहली बार किया ऐसा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Rajasthan Royals IPL 2025 Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025 Points Table: दिल्ली की जीत से बिगड़ा बाकी टीमों का गणित, इन दो टीमों का प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Points Table: दिल्ली की जीत से बिगड़ा बाकी टीमों का गणित, इन दो टीमों का प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Updated Points Table After Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हो गए हैं और उसने अपना एक पैर प्लेऑफ की रेस में रख दिया है. दिल्ली को अब बचे हुए छह मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी ताकि उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाए.
Read more »

RR vs GT: 'मैं ज्यादा नहीं सोचता, सिर्फ...', IPL में ऐतिहासिक शतक के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलानRR vs GT: 'मैं ज्यादा नहीं सोचता, सिर्फ...', IPL में ऐतिहासिक शतक के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलानVaibhav Suryavanshi Statement After Second Fastest IPL Century: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटन्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
Read more »

IPL 2025: 'यह पहली बार था जब...', कप्तान धोनी ने प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद दिया भावुक बयानIPL 2025: 'यह पहली बार था जब...', कप्तान धोनी ने प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद दिया भावुक बयानMS Dhoni on Lose vs PBKS; CSK Out from IPL 2025 Playoff: पंजाब के खिलाफ हार के बाद चेन्नई हुई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ रेस से बाहर
Read more »

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकराजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकRR vs MI Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

मुंबई का जीत का छक्का, राजस्थान की उम्मीदें खत्म, राहुल की टीम प्लेऑफ से बाहरमुंबई का जीत का छक्का, राजस्थान की उम्मीदें खत्म, राहुल की टीम प्लेऑफ से बाहरIPL 2025: मुंबई इंडियंस का जीत का छक्का, राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों पर ठोकी आखिरी कील, राहुल की टीम प्लेऑफ से बाहर
Read more »

VIDEO: कौन से प्लान की वजह से मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का छक्का, किस दिग्गज को लगा धक्का ?VIDEO: कौन से प्लान की वजह से मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का छक्का, किस दिग्गज को लगा धक्का ?नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 13 साल बाद उसी के घर में हराया है. मुंबई इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:07:21