रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नियमित कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है. दोनों पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया गया है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर-65 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रनों से हरा दिया. 23 मई को लखनऊ के लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 232 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की पूरी टीम 19.
5 ओवर में 189 रनों पर सिमट गई. Advertisementकमिंस और पाटीदार पर BCCI का एक्शनइस मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नियमित कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक्शन लिया है. रजतलपाटीदार और पैट कमिंस पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है. पाटीदार पर 24 लाख और कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.𝗢𝗿𝗮𝗻𝗴𝗲 𝗮𝗹𝗲𝗿𝘁 in Lucknow! 🧡@SunRisers secure back-to-back wins with a convincing all-round show against #RCB 👏Updates ▶ https://t.co/sJ6dOP9ung#TATAIPL | #RCBvSRH pic.twitter.com/J5YLwtUvo3— IndianPremierLeague May 23, 2025बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार कप्तान नहीं थे और वो पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते बतौर 'इम्पैक्ट प्लेयर' खेले थे. ऐसे में जितेश शर्मा ने आरसीबी की कप्तानी की थी. यानी जितेश शर्मा के द्वारा की गई गलती की सजा रजत पाटीदार को मिली. रजत पाटीदार ने भले ही इस मुकाबले में कप्तानी नहीं की थी, लेकिन वो टीम के नामित कप्तान हैं और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर वो मैच का हिस्सा थे. ऐसे में उनपर जुर्माना लगाया गया. Advertisement आईपीएल की ओर से विज्ञप्ति में कहा गया, 'चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए रजत पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया.'इस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, 'यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का मौजूदा सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा.इम्पैक्ट सब: रजत पाटीदारसनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस , हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.इम्पैक्ट सब: हर्ष दुबे. ये भी देखें
Rajat Patidar Fine Pat Cummins Fine IPL Slow Over Rate IPL 2025 News RCB Slow Over Rate SRH Slow Over Rate IPL Code Of Conduct Over Rate Penalty IPL RCB Vs SRH Highlights IPL Match Fines Rajat Patidar IPL 2025 Pat Cummins IPL 2025 IPL Slow Over Rate Rules RCB Vs SRH Penalty News IPL Latest Updates RCB Playoff 2025 IPL 2025 Captain Fines RCB Vs SRH Score IPL Over Rate Violation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन पांच खिलाड़ियों ने कटाई सनराइजर्स हैदराबाद की नाक, गुजरात से हार के बने मुजरिमसनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली है। इस हार ने पैट कमिंस की टीम के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग खत्म कर दी है।
Read more »
IPL 2025: पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, SRH के सामने सिर्फ 133 रन बना सकी DCIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 55वें मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था. कमिंस की घातक गेंदबाजी के कारण डीसी बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2025: RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, दिल्ली को लगा झटका; स्टार गेंदबाज की वापसी मुश्किलIPL 2025 की फिर से शुरुआत होने जा रही है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह पक्की करने से एक कदम दूर आरसीबी के लिए इस मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड IPL के शेष सत्र के लिए फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए...
Read more »
विराट कोहली नहीं, रजत पाटीदार का करियर बनाने में इस दिग्गज का बड़ा हाथ... RCB से नहीं ताल्लुकआईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर आरसीबी की टीम का सामना केकेआर से है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »
IPL 2025: RCB vs SRH मैच में रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा क्यों कर रहे हैं कप्तानीIPL 2025: RCB vs SRH मैच में जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करने उतरे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर वह आरसीबी की कमान क्यों संभाल रहे हैं. खेल समाचार | IPL
Read more »
टीम में मौजूद, लेकिन नहीं कर रहे कप्तानी... RCB के कप्तान रजत पाटीदार को अचानक क्या हुआ?आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी नहीं कर रहे। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी गई है।
Read more »
