IPL 2026 Auction List Announced: इंडियन प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में 350 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों को नाम शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64.3 करोड़ रुपये है. ऑक्शन अबू धाबी में होगा.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से उन खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. कुल 350 खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में जगह मिली है.
दुनियाभर के 1355 खिलाड़ियों ने इस मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. अंतिम सूची में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीमों के साथ करार करने की उम्मीद कर रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. इस कैटेगरी में 40 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र, स्टीव स्मिथ जैसे नाम शामिल हैं. 9 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में नाम दर्ज कराया है जबकि सिर्फ चार खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखा है. 1 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 17 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और 42 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है. 50 लाख रुपये के ब्रैकेट में चार खिलाड़ी हैं, जबकि 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में 7 खिलाड़ी हैं. सबसे ज्यादा 227 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों ने खुद को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है. इस सूची में ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनमें 224 भारत से और 14 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. IPL मिनी ऑक्शन में 35 नए खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी शामिल, देखिए पूरी लिस्ट कुल 10 फ्रेंचाइजी 77 उपलब्ध स्लॉट्स के लिए बोली लगाएंगी, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं. नीलामी मंगलवार को यूएई समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास नीलामी में सबसे बड़ा पर्स होगा, जो 64.3 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का नंबर आता है. मिनी नीलामी से पहले, पिछले महीने 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 71 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिनमें 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे. आंद्रे रसेल और मथीशा पथिराना उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें रिटेन नहीं किया गया, जिसमें रसेल ने बाद में आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की और फिर केकेआर के कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए.
आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL Auction आईपीएल नीलामी IPL Player List आईपीएल खिलाड़ी सूची IPL Base Price आईपीएल बेस प्राइस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: Prithvi Shaw पर लग सकता है बड़ा दांव, इन दो टीमों की नजरIPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को होनी है और इस बार सबकी निगाहें पृथ्वी शॉ पर टिकी हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी के बाद, शॉ को KKR और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों से बड़ी बोली मिलने की उम्मीद है, जिन्हें एक तूफानी ओपनर की तलाश है।
Read more »
IPL Mini Auction: லக்னோ அணி குறிவைக்கும் 4 முக்கிய வீரர்கள்.. CSK-க்கு தலைவலி!IPL Mini Auction: ஐபிஎல் மினி ஏலத்தில் லக்னோ அணி 4 முக்கிய வீரர்களுக்கு குறிவைக்கலாம்.
Read more »
IPL Auction 2026: नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट रेडी, 1040 खिलाड़ियों के नाम कटे, खूंखार प्लेयर ने अचानक मारी एंट्रीIPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होनी है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फाइनल लिस्ट बना ली है. उसने मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है.
Read more »
25 नए नाम शामिल, IPL मिनी ऑक्शन से पहले 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों की छटनी, 350 क्रिकेटर्स की लगेगी बोलीIPL mini Auction 350 Players Finalised: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. बीसीसीआई ने इसकी फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है. ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 350 खिलाड़ियों को फाइनल किया गया है.
Read more »
IPL 2026 Auction की फाइनल हुई लिस्ट, 1355 नहीं कुल 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; इस स्टार की हुई सरप्राइज एंट्रीIPL 2026 Auction Final List: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। बीसीसीआई ने 1355 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची से छांटकर 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की है। इस सूची में 35 नए नाम शामिल हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। डी कॉक की एंट्री अंतरराष्ट्रीय...
Read more »
IPL मिनी ऑक्शन में 35 नए खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी शामिल, देखिए इन स्टार्स की पूरी लिस्ट35 surprise entries in IPL mini auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 1355 से घटाकर 350 खिलाड़ियों की सूची जारी की. 35 नए खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया है. इसमें ट्रावीन मैथ्यू, अरब गुल, अकीम ऑगस्ट और विष्णु सोलंकी जैसे नए नाम शामिल हैं.
Read more »
