IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है. IPL | खेल समाचार
" IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है. जिसके लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तय कर ली गई है.
1355 खिलाड़ियों ने नीलामी में अपना नमाकंन दर्ज किया था, इसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से सभी फ्रेंचाईजियों से पूछा गया कि वह किन खिलाड़ियों को लेकर दिलचस्पी दिखाएंगे. इसी आधार पर लगभग 1000 खिलाड़ियों का नाम लिस्ट से काटा गया है, जबकि कुछ नए नाम शामिल कर लिए गए हैं. Advertisment इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 350 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. शुरुआत में बीसीसीआई की ओर से 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी. सभी 10 फ्रेंचाईजियों की ओर से 350 खिलाड़ियों छांटे गए हैं. इसमें 35 ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका सूची में पहले नाम दर्ज नहीं था. इनमें कुसल परेरा, दुनिथ वेलालगे, बिनुरा फर्नांडो, और ट्रेविन मैथ्यू जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इस स्टार खिलाड़ी की भी एंट्री नए शामिल किए गए 35 खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का है. पिछले साल वह 2 करोड़ की कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए थे. मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया, फिर उन्होंने अपना नाम भी रजिस्टर नहीं किया था. हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 80 गेंदों में शतक जड़ा, ये एक बड़ा कारण हो सकता है कि फ्रेंचाईजियां उन पर भरोसा करना चाह रही हो. कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन? इसके साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित होने वाला है. अबू धाबी के लोकल समय के अनुसार दोपहर 1 बजे नीलामी शुरू हो जाएगी. उस समय भारत में दोपहर के 2:30 बज रहे होंगे. बीसीसीआई की ओर से 8 दिसंबर को ऑक्शन की सभी जानकारी मेल के जरिए बताई गई है. कहा गया है कि नीलामी में बल्लेबाज, विकेटकीपर, स्पिन गेंदबाज, तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर की केटेगरी में खिलाड़ियों को बांटा जाएगा. 𝙏𝙝𝙚 𝘾𝙤𝙪𝙣𝙩𝙙𝙤𝙬𝙣 𝙝𝙖𝙨 𝙗𝙚𝙜𝙪𝙣 🥳🔟 days to go for the #TATAIPL Auction 2026 ⏳Catch the #TATAIPLAuction 2026 on December 16 on https://t.co/4n69KTTxCB 💻 pic.twitter.com/yMzOiqe2aP — IndianPremierLeague December 6, 2025 यह भी पढ़ें - Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास नंबर-1 बनने का मौका, साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में बनाने होंगे बस इतने रन"
IPL 2026 Auction IPL 2026 Mini Auction IPL 2026 Auction List IPL 2026 Auction Date IPL 2026 Auction Venue
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: Prithvi Shaw पर लग सकता है बड़ा दांव, इन दो टीमों की नजरIPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को होनी है और इस बार सबकी निगाहें पृथ्वी शॉ पर टिकी हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी के बाद, शॉ को KKR और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों से बड़ी बोली मिलने की उम्मीद है, जिन्हें एक तूफानी ओपनर की तलाश है।
Read more »
CSK அணி இந்த 5 Uncapped வீரர்களை டார்கெட் செய்யும்... யார் யார் தெரியுமா?சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணி வரும் ஐபிஎல் 2026 மெகா ஏலத்தில் குறிவைக்க வாய்ப்புள்ள 5 Uncapped வீரர்கள் யார் யார்?
Read more »
Baba Vanga 2026 Prediction Sparks: আর মাত্র এক মাস! নতুন বছর কী কী সুখবর বয়ে আনছে? বাবা ভাঙ্গার দুরন্ত আভাস চমকে দেবে......Baba Vangas 2026 prediction sparks buzz Major technological shift is coming
Read more »
ICAI CA एडमिट कार्ड जनवरी 2026 जल्द icai.org पर होगा जारी, ऐसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकटICAI CA Admit Card 2026: आईसीएआई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए जनवरी 2026 सत्र के लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी करेगा.
Read more »
IPL Mini Auction: லக்னோ அணி குறிவைக்கும் 4 முக்கிய வீரர்கள்.. CSK-க்கு தலைவலி!IPL Mini Auction: ஐபிஎல் மினி ஏலத்தில் லக்னோ அணி 4 முக்கிய வீரர்களுக்கு குறிவைக்கலாம்.
Read more »
IPL Auction 2026: नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट रेडी, 1040 खिलाड़ियों के नाम कटे, खूंखार प्लेयर ने अचानक मारी एंट्रीIPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होनी है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फाइनल लिस्ट बना ली है. उसने मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है.
Read more »
