IPL 2025: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
IPL 2025 : इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज की है. आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी का सामना एलएसजी से हुआ. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG ने कप्तान ऋषभ पंत के शतक की बदौलत आरसीबी को 228 रनों का लक्ष्य दिया था.
जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल किया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ बोल्ड आर्मी ने टॉप-2 में जगह पक्की कर ली है. Advertismentरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीता मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार शुरुआत की. बड़े लक्ष्य को चेज करने के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट के बीच 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. जहां, सॉल्ट 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 10 चौके लगाते हुए 54 रन की तूफानी पारी खेली. रजत पाटीदार 14 रन पर ही आउट हो गए. लेकिन, फिर मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा के बीच 107* रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मैच आरसीबी के पाले में डाल दिया. एक छोर से मयंक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे, तो वहीं टीम की कमान संभाल रहे, जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिलाई. ये कहना गलत नहीं होगा कि LSG vs RCB के बीच खेले गए मुकाबले के सबसे बड़े हीरो रहे जितेश शर्मा, जिन्होंने 85 रनों की आतिशी पारी खेलकर आरसीबी को क्वालीफायर-1 का टिकट दिलाया है. क्वालीफायर-1 खेलेगी RCB आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 अंक हासिल किए हैं और इसकी बदौलत टीम ने टॉप-2 में लीग स्टेज फिनिश किया है. इसका मतलब है आरसीबी 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालीफायर-1 खेलने वाली है, जिसमें जीतकर बोल्ड आर्मी सीधे फाॆइनल का टिकट कटाना चाहेगी. ऋषभ पंत ने लगाया शतक आईपीएल 2025 भले ही ऋषभ पंत के लिए कुछ खास ना रहा हो, लेकिन आखिरी मुकाबले में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोक दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओर से पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और 61 गेंदों पर 118 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. पंत ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.44 का रहा.
Ipl Indian Premier League Indian Premier League 2025 LSG Vs RCB Ipl-News-In-Hindi ऋषभ पंत विराट कोहली आरसीबी आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 आईपीएल न्यूज हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RR vs GT Live: गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे, बटलर-गिल की तूफानी बैटिंगRR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
लाइव : धोनी टीम की चुनौतियों और भविष्य की अनिश्चितताओं पर विचार करते हैंCSK vs PBKS Live Score, IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 49वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकRR vs MI Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
DC vs SRH Live: दिल्ली के लिए भी महत्वपूर्ण मुकाबलाSRH vs DC, IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर: रणनीतिक ब्रेक का समय।KKR vs CSK, IPL 2025 Live: आईपीएल 2025 का 57वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
PBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC, Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
