हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के गुजरात टाइटंस से जाने के बाद शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं. गिल का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. आईपीएल 2023 में गिल का बल्ला जमकर बोला था.
Gujarat Titans IPL 2025 : गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के लिए शुभमन गिल और मोहम्मद शमी को रिटेन कर सकती है. इसके अलावा राशिद खान का रिटेन किया जाना तय माना जा रहा है.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं.
आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है. इससे पहले सभी टीमें अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अगर गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम कई प्लेयर्स को रिलीज करेगी. लेकिन गुजरात की टीम द्वारा इन 3 खिलाड़ियों का रिटेन किया जाना तय है. यह 3 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राशिद खान हैं. हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से जाने के बाद शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं. गिल का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. आईपीएल 2023 में गिल का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने कुल 3 शतक जड़े थे. आईपीएल 2023 के 17 मैचों में 890 रन बनाए थे. आईपीएल 2024 में भी गिल के बल्ले से एक शतक आया था और 426 रन बनाए थे.मोहम्मद शमी को भी गुजरात टाइटंस रिटेन कर सकती है. वे टीम के एक अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन वो काफी वक्त से चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थे. वे आईपीएल 2024 के सीजन में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन आईपीएल 2025 में शमी खेलते नजर आ सकते हैं. शमी ने अभी तक कुल 77 आईपीएल मैच खेले हैं. इसमें 79 विकेट झटके हैं.राशिद खान एक स्टार ऑलराउंडर हैं. वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देते हैं. राशिद कई बार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अबतक आईपीएल के 121 मैचों में 149 विकेट चटकाए हैं. जबकि बल्ले से 545 रन बनाए हैं. ऐसे में गुजरात टाइटंस उन्हें रिटेन कर सकती है.क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अब Free में Noida के स्टेडियम में जाकर देखें AFG vs NZ का टेस्ट मैच Rohit Sharma: रोहित शर्मा जैसा बेहतरीन इंसान मैंने जिंदगी में नहीं देखा, टीम इंडिया के इस अहम सदस्य ने हिटमैन पर लुटाया प्यार
IPL 2025 Latest Ipl News In Hindi Ipl News In Hindi Updates Indian Premier League
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 Mega Auction: अपने इस मैच विनर को ऑक्शन में भेजना KKR की मजबूरी, वरना पूरी टीम पर पड़ेगा बुरा असर!IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मजबूरन अपने स्टार प्लेयर को रिलीज कर ऑक्शन में भेजना पड़ेगा...
Read more »
IPL 2025: इन 3 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB, विराट कोहली समेत इन 6 प्लेयर्स को कर सकती है रिटेनबता दें कि आईपीएल के नियमों के हिसाब से मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें सिर्फ 4-4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ऐसी खबर सामने आ रही है.
Read more »
IPL 2025: मेगा ऑक्शन में इन 3 विदेशी तेज गेंदबाजों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली!IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमें किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाएंगी.
Read more »
IPL 2025 Mega Auction: कप्तान ऋतुराज सहित इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी CSK, 2 विदेशी नाम करेंगे हैरान!IPL 2025 Mega Auction CSK Retention: आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.
Read more »
IPL 2025: इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी RCB! इनका रिलीज होना तयरिपोर्ट के मुताबिक, RCB आईपीएल 2025 के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली, ओपनर विल जैक्स, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन कर सकती है.
Read more »
IPL 2025: मेगा ऑक्शन में इन 3 विकेटकीपर पर दांव लगाएगी RCB! एक है खरतनाक बल्लेबाजजितेश शर्मा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं, लेकिन इस बात की कम उम्मीद है कि पंजाब की टीम उन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन करेगी.
Read more »
