आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटन्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की एंट्री तय है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर-9 में शनिवार को गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
गुजरात ने इस सीजन अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रनों से गंवा दिया था. दूसरी तरफ पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. अब गुजरात-मुंबई का लक्ष्य इस सीजन में पहली जीत हासिल करने पर होगा.Advertisementकप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी तयइस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की एंट्री तय है. हार्दिक बैन के कारण सीएसके के खिलाफ मैच से बाहर रहे थे, अब उनकी वापसी से मुंबई का खेमा राहत महसूस कर रहा होगा.Ye last shot kidhar toh dekhela lagta hai! 🧐💥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/ycssaXLaze— Mumbai Indians March 28, 2025हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, जबकि जरूरत पड़ने पर वह नई गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते है. हार्दिक प्लेइंग-11 में रॉबिन मिंज की जगह ले सकते हैं. मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे थे. देखा जाए तो मुंबई इंडियंस को पहले और दूसरे मैच के बीच लगभग एक सप्ताह का अंतराल मिला है, जिससे उसके खिलाड़ी तरोताजा महसूस कर रहे होंगे. टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी पहले मैच में संघर्ष करती दिखी.AdvertisementHardik's 𝘽𝙝𝙖𝙞𝙘𝙝𝙖𝙧𝙖 𝙤𝙣 𝙏𝙤𝙥 🫂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/D0Zx8YOc3v— Mumbai Indians March 28, 2025इस दौरान पहले मैच में कप्तान पंड्या की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया था. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की परिस्थितियां पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल दिखी हैं. इस मैदान पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए पिछले मैच में 475 रन बने थे.बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अहम होगा. वह पिछले कुछ समय से लय में नहीं है और पंजाब के खिलाफ उन्होंने 54 रन लुटा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. गुजरात की टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है और मुख्य कोच आशीष नेहरा के लिए यह चिंता की बात होगी. कगिसो रबाडा और राशिद खान जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों पर रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेने का दबाव पर बहुत अधिक है.रोहित और शुभमन से धांसू प्रदर्शन की उम्मीदमुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है. मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है. टीम रयान रिकलेटन पर बहुत अधिक निर्भर है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के स्पिनर विघ्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया. लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी.Advertisementविघ्नेश पुथुर एक बार फिर बतौर इम्पैक्ट सब इस मैच में खेलते नजर आ सकते हैं. उधर गुजरात टाइटन्स को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल पर होगी. गिल के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय होगी क्योंकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अनुभवी ईशांत शर्मा एक ही तरह की गेंदबाजी करते हैं.देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि गुजरात टाइटन्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से जीत हासिल हुई थी.गुजरात Vs मुंबई H2Hकुल मैच: 5गुजरात जीता: 3मुंबई जीता: 2मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन , विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू.गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जोस बटलर , शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर. साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.फैंटेसी इलेवन में ये होंगे बेस्ट: जोस बटलर , रोहित शर्मा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या , आर. साई किशोर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, कगिसो रबाडा.Advertisementगुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: जोस बटलर, शुभमन गिल , साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या , रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन , श्रीजीत कृष्णन , बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विघ्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह. ये भी देखें
GT Vs MI Playing XI Fantasy XI Hardik Pandya Rohit Sharma Shubman Gill Mumbai Indians Robin Minz Out Hardik Pandya In Gujarat Titans IPL 2025 Match Prediction MI Vs GT Playing 11 IPL Fantasy Team GT Vs MI Dream11 IPL 2025 Squad MI Vs GT Head To Head GT Vs MI Pitch Report IPL 2025 Fantasy Tips MI Vs GT Live Score IPL 2025 Team News GT Vs MI Match Preview MI Vs GT Best Players
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी IPL की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11, इन 7 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह, मगर इस फैसले ने फैंस को चौंकायाAdam Gilchrist Picks All Time Best IPL Playing 11: एडम गिलक्रिस्ट के ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 ने फैंस के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही हलचल मचा दी है
Read more »
IPL 2025: पंड्या पर बैन से बढ़ी मुसीबत, कौन करेगा बुमराह की भरपाई, कैसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग...IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में 23 मार्च ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है. इस दिन लीग की दो सबसे कामयाब टीमों में जंग है. दोनों के पास 5-5 खिताब हैं.
Read more »
IPL 2025: CSK के खिलाफ पहले मैच में ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंगमुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में वो शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. बुमराह का ना खेलना Mumbai Indians के लिए परेशानी वाली बात है. IPL | खेल समाचार
Read more »
IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरीIPL 2025 GT VS PBKS Shreyas Iyer captained three ipl teams made record know details IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरी
Read more »
पांड्या की वापसी से मुंबई की नजर मेजबान गुजरात के खिलाफ पहली जीत पर (प्रीव्यू)पांड्या की वापसी से मुंबई की नजर मेजबान गुजरात के खिलाफ पहली जीत पर (प्रीव्यू)
Read more »
GT vs MI Playing 11: हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी जान, गुजरात भी करेगी बदलाव! जानिए संभावित प्लेइंग-11आईपीएल-2025 में शनिवार को गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। इन दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में अब इन दोनों टीमों की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। जीत के लिए जरूरी है कि गुजरात और मुंबई अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 के साथ उतरें। क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 हम बता रहे हैं...
Read more »
