वीरेंद्र सहवाग ने दिग्गज खिलाड़ी के बारे में चिंता जताई है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए सहवाग ने कहा दिया कि अगले सीजन में वो अनसोल्ड रह सकते हैं। सहवाग ने जिस खिलाड़ी के बारे में बयान दिया उसने हाल ही में कहा था कि टी20 क्रिकेट में विकेट लेना मायने नहीं रखता...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के मौजूदा आईपीएल फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे अश्विन ने अब तक 8 मैचों में केवल दो विकेट चटकाए हैं। उन्होंने काफी रन भी खर्च किए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में संघर्ष करने के बावजूद कहा था कि टी20 क्रिकेट में विकेट लेना मायने नहीं रखता है। अश्विन के बयान पर सहवाग ने भड़ास निकालते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर अगले सीजन में नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा वीरू ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, ''यह तो बिलकुल वैसी बात है, जब केएल राहुल ने कहा था कि स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता। बिलकुल वो ही बात कही गई। राहुल ने बल्लेबाजी के लिए कहा था, अश्विन ने गेंदबाजी के लिए कहा कि अगर आपको विकेट नहीं मिले तो मायने नहीं रखता। अगर उनके आंकड़ें बेहतर नहीं तो आप उनसे 25-30 रन खर्च करने की उम्मीद करेंगे या विकेट लेने की अपेक्षा रखेंगे ताकि वो दो या तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच बने? अश्विन की तुलना साथियों से की वीरेंद्र सहवाग ने रविचंद्रन अश्विन की तुलना अन्य साथियों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से की, जो नियमित अंतराल पर विकेट निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ''अश्विन के प्रतिस्पर्धियों को देखें-चहल, कुलदीप या कोई और- वो नियमित अंतराल में विकेट ले रहे हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो ऑफ स्पिन करेंगे तो कोई भी प्रहार करेगा।'' वीरू ने साथ ही कहा, ''यही वजह है कि अश्विन कैरम बॉल डाल रहे हैं और इस वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल रहे हैं। हो सकता है कि अगर वो अपनी स्पिन या दूसरा पर विश्वास करें तो ज्यादा विकेट ले सकते हैं। मगर यही उनकी मानसिकता है। अगर मैं किसी फ्रेंचाइजी का कोच या मेंटर रहूंगा तो इस तरह नहीं सोचूंगा। अगर मेरा गेंदबाज रन बचाने की सोच रहा है और विकेट नहीं ले रहा तो उसको टीम में जगह नहीं मिलेगी। राजस्थान का रॉयल प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन भले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हो, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन टॉप क्लास चल रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने 9 मैचों में 8 जीत दर्ज की और 16 अंकों के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है। आरआर का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। अगर रॉयल्स इस मुकाबले को जीती तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के मौजूदा आईपीएल फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे अश्विन ने अब तक 8 मैचों में केवल दो विकेट चटकाए हैं। उन्होंने काफी रन भी खर्च किए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में संघर्ष करने के बावजूद कहा था कि टी20 क्रिकेट में विकेट लेना मायने नहीं रखता है। अश्विन के बयान पर सहवाग ने भड़ास निकालते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर अगले सीजन में नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा वीरू ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, ''यह तो बिलकुल वैसी बात है, जब केएल राहुल ने कहा था कि स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता। बिलकुल वो ही बात कही गई। राहुल ने बल्लेबाजी के लिए कहा था, अश्विन ने गेंदबाजी के लिए कहा कि अगर आपको विकेट नहीं मिले तो मायने नहीं रखता। अगर उनके आंकड़ें बेहतर नहीं तो आप उनसे 25-30 रन खर्च करने की उम्मीद करेंगे या विकेट लेने की अपेक्षा रखेंगे ताकि वो दो या तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच बने? अश्विन की तुलना साथियों से की वीरेंद्र सहवाग ने रविचंद्रन अश्विन की तुलना अन्य साथियों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से की, जो नियमित अंतराल पर विकेट निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ''अश्विन के प्रतिस्पर्धियों को देखें-चहल, कुलदीप या कोई और- वो नियमित अंतराल में विकेट ले रहे हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो ऑफ स्पिन करेंगे तो कोई भी प्रहार करेगा।'' वीरू ने साथ ही कहा, ''यही वजह है कि अश्विन कैरम बॉल डाल रहे हैं और इस वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल रहे हैं। हो सकता है कि अगर वो अपनी स्पिन या दूसरा पर विश्वास करें तो ज्यादा विकेट ले सकते हैं। मगर यही उनकी मानसिकता है। अगर मैं किसी फ्रेंचाइजी का कोच या मेंटर रहूंगा तो इस तरह नहीं सोचूंगा। अगर मेरा गेंदबाज रन बचाने की सोच रहा है और विकेट नहीं ले रहा तो उसको टीम में जगह नहीं मिलेगी। राजस्थान का रॉयल प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन भले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हो, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन टॉप क्लास चल रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने 9 मैचों में 8 जीत दर्ज की और 16 अंकों के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है। आरआर का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। अगर रॉयल्स इस मुकाबले को जीती तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
Ravichandran Ashwin IPL 2024 IPL Apnibaat Virender Sehwag On Ashwin Virender Sehwag Ravichandran Ashwin Rajasthan Royals India Cricket Team Ravichandran Ashwin Stats Ravichandran Ashwin Age Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Ravichandran Ashwin News Virender Sehwag News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: 'इस तरह के खिलाड़ी की कोई जरुरत नहीं', Virender Sehwag ने पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर को जमकर लगाई लताड़भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर पर जमकर भड़ास निकाली है। इस ऑलराउंडर के प्रदर्शन से तंग आकर वीरू ने यह तक कह दिया कि टीम में उनकी जगह नहीं बनती है। इस ऑलराउंडर ने मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 11 विकेट चटकाए और 152 रन बनाए हैं। वीरू ने कड़े शब्दों में ऑलराउंडर की आलोचना...
Read more »
ठोस कार्रवाई करें... : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायतPM मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कांग्रेस को लेकर विवादास्पद बयान दिया था.
Read more »
'रोहितने तरी कुठे मागील 2-3 वर्षात..'; हार्दिकची बाजू घेत सेहवागने रोहितलाच सुनावलंIPL 2024 Virender Sehwag Blunt Take On Rohit Sharma: हार्दिक पंड्यावर होत असलेली टीका आणि मुंबई इंडियन्सच्या संघाची कामगिरी यासंदर्भात बोलताना सेहवागने थेट रोहित शर्माचा उल्लेख करत कठोर शब्दांमध्ये आपली भूमिका मांडली.
Read more »
T20 World Cup 2024 Indian Team: কোনও জায়গা নেই হার্দিকের! শিবম-রিঙ্কু ঢুকছেন, বিশ্বকাপের বাজারে বিরাট খবরVirender Sehwag And Ambati Rayudu Picks T20 World Cup 2024 Indian Team
Read more »
T20 World Cup 2024 के लिए वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय प्लेइंग XI का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगहVirender Sehwag Playing Xi
Read more »
Virender Sehwag: আমরা অনেক ধনী, গরিব দেশে যাই না! বীরু তো বীরুই...Virender Sehwag Says To Adam Gilchrist Unexpected Thing on Indians should play in foreign T20 leagues
Read more »
