IPL2019 : जीत की हैट्रिक से RCB के हौसले बुलंद, यूं पूरी टीम मनाती है जश्न, VIDEO वायरल
आईपीएल 12 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब को 17 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की है. जबकि इस जीत के साथ बैंगलोर के नाम 8 प्वाइंट हो गए हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर आ गई है.
विराट कोहली की टीम ने अब तक 11 मैचों में से चार जीते हैं. हालांकि उसने इस सीजन के शुरू में लगातार छह मैच हारे थे और हर किसी ने मान लिया था कि इस टीम का सफर खत्म होने के कगार पर हैं.ने हिम्मत नहीं हारी और अब उसने 11 मैचों में चार जीत के साथ अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीद बरकरार रखी है. लेकिन पंजाब पर जीत के बाद इंस्टाग्राम पर आरसीबी टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी अजीब तरीके से जश्न मना रहे हैं. जी हां, टीम के सभी खिलाड़ी 'क्लैप सेलिब्रेशन' में मस्त दिख रहे हैं. उम्मीद है कि बैंगलोर टीम का ये सेलिब्रेशन बाकी बचे तीन मैचों में भी जारी रहेगा. अगर ऐसा हुआ तो वह प्ले-ऑफ के लिए दावा ठोक सकती है.अगर IPL के मौजूदा सीजन की प्वाइंट टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 8 जीत के साथ प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. जबकि दिल्ली के 11 मैचों में 14 तो मुंबई के दस मैचों में 12 प्वाइंट्स हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद दस मैचों में पांच जीत के साथ 10 प्वाइंट लेकर चौथे और पंजाब 11 मैचों में पांच जीत के साथ 10 प्वाइंट लेकर पांचवें स्थान पर कायम है. वहीं, केकेआर छठे नंबर पर है. जबकि बैंगलोर ने पंजाब पर जीत के साथ एक स्थान ऊपर चढ़ते हुए सातवां नंबर हासिल कर लिया है. उसने 11 मैचों में चार जीत हासिल की हैं तो राजस्थान रॉयल्स दस मैचों में तीन जीत के साथ छह प्वाइंट लेकर सबसे नीचे है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद राजन विचारे को टिकट दिया है, तो वहीं आनंद परांजपे कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. LokSabhaElections2019
Read more »
मोदी-शाह के गढ़ पर है कांग्रेस की नजर, दोनों के सबसे खास है तीसरा चरणलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साख दांव पर लगी है. क्योंकि मोदी-शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
श्वेतपत्र: पश्चिम बंगाल के दिल में ममता या मोदी? Shwetpatra: Will Mamata get another chance in West Bengal? - Shwetpatra AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के रण में पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की सियासी हवा चल रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने उन्हीं के किले में घुस कर देश की अहम सियासी पार्टीयां लगातार हमलावर हैं. यहां की राजनीति परखने के लिए आजतक पहुंच गया है पश्चिम बंगाल की धरती पर. क्योंकि जितनी भीषण लड़ाई उत्तर प्रदेश के लिए होती दिख रही है, उतनी ही तेज जंग पश्चिम बंगाल के लिए भी हो रही है. इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की जनता क्या सोच रही, किस नेता से जनता को शिकायत है और किस से हैं उम्मीदें, देखिए श्वेता सिंह के साथ श्वेतपत्र.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
जीत के बाद बोले कप्तान अय्यर, इस खिलाड़ी ने रखी जीत की नींवदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर पांच विकेट से मिली जीत की नींव रखने के लिए सीनियर बल्लेबाज
Read more »
जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब 'विराट सेना', सामने है पंजाब के वीरों की चुनौतीलगातार दो जीत से उत्साहित बैंगलोर बुधवार को पंजाब के खिलाफ जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी।
Read more »
