आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में विदेशियों का ही जलवा है.
IPL 2019 में विदेशी क्रिकेटर भारतीयों पर भारी पड़े हैं. आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में विदेशियों का ही जलवा है.आईपीएल 2019 आखिरी पड़ाव की ओर है. 23 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब प्लेऑफ की जंग तेज है.
चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अंतिम-4 में जा चुकी हैं जबकि मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बाकी दो जगहों के लिए मुकाबला है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस टूर्नामेंट में विदेशी क्रिकेटर भारतीयों पर भारी पड़े हैं. आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में विदेशियों का ही जलवा है.ऑरेंज कैप यानी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं. उन्होंने 12 मैच में 692 रन बना लिए हैं. भारत के केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में 522 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप के टॉप 5 दावेदारों में भारत के दो और तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को आईपीएल में पर्पल कैप मिलती है. इस रेस में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा सबसे आगे हैं. उन्होंने 12 मैचों में 25 विकेट निकाले हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर भी उनके ही साथी इमरान ताहिर हैं जिन्होंने 12 मैच में 17 विकेट झटके हैं. तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और श्रेयस गोपाल का नाम है. आईपीएल 2019 में बल्लेबाजी के बाकी रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने में आंद्रे रसेल का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने 12 मैचों में 50 छक्के लगाए हैं. वहीं सबसे ज्यादा चौके लगाने में डेविड वॉर्नर टॉप पर है. उन्होंने 12 मैच में 57 चौके उड़ाए हैं. वहीं बेस्ट स्ट्राइक रेट भी आंद्रे रसेल का ही है. उन्होंने इस सीजन में 207 की स्ट्राइक से रन बनाए हैं.आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले जोफ्रा आर्चर ने डाले हैं. उन्होंने दो ओवर मेडन डाले हैं. उनके बाद हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रवींद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल का नंबर है. इन सबने एक-एक ओवर मेडन किया है. आईपीएल 2019 में सबसे तेज शतक और सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो के नाम है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इस अंग्रेजी क्रिकेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी और उन्होंने यह शतक 52 गेंद में जड़ दिया था. एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का कारनामा भी उनके नाम के आगे ही लिखा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में 12 चौके उड़ाए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2019: विराट कोहली की फील्डिंग पर उठे सवाल, ये है वजह– News18 हिंदीविराट कोहली को टीम इंडिया का सबसे शानदार फील्डर माना जाता है, लेकिन आईपीएल में उनके हाथ से कैच लगातार फिसल रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: क्या पैर छूने पर आसानी से तय होती है संसद की सीढ़ी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत पाने के बाद आडवाणी जी के पैर छुए थे। narendramodi BJP4India dimpleyadav yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty Election2019 LoksabhaElections2019
Read more »
UP Board Result 2019: आज बच्चों की नहीं मां-बाप की बारी है!– News18 हिंदीUP Board Result 2019: Role of Parents before and after 10th and 12th Board examination Result, 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा के पहले और बाद में माता-पिता की क्या भूमिका होनी चाहिए
Read more »
वोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakलोकसभा चुनाव के इस मौसम में वोटर गंगा किनारे की टीम पहुंच चुकी है बिहार के मुंगेर. दो दिग्गजों की नाक की लड़ाई की वजह से मुंगेर (बिहार) की सबसे हॉट सीट बन गई है. नितीश कुमार ने मुंगेर से अपने सबसे खास और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन को चुनाव मैदान में उतारा है जब्कि उनका मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी से है. नीलम देवी, कभी नितीश के करीबे रहे, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं. रंजन सिंह और अनंत सिंह दोनों भूमिहार जाति से हैं इसलिए लड़ाई इस बात पर भी है कि भूमिहार वोटरों के दबदबे वाली इस सीट पर भूमिहारों का सबसे बड़ा नेता कौन है? आइए देखते हैं क्या है मुंगेर की जनता का चुनावी मूड. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं. विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतारें17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है। INCIndia BJP4India Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »
BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »
बंगाल में ममता के दावों के बीच BJP को लेफ्ट पार्टियों के वोट मिलने की उम्मीद-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर आज मतदान जारी है और बीजेपी और टीएमसी ही नहीं अन्य पार्टियों की नजर भी इस बार बंगाल के नतीजों पर है। 42 सीटों पर नतीजे देश की केंद्रीय राजनीति की में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ममता जहां 42 सीटों पर जीत का दावा कर रही है, बीजेपी भी बड़े उलटफेर का ऐलान कर चुकी है।
Read more »
Indian General Election, 2019 : आज की वोटिंग बीजेपी के लिए क्यों है अहम, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Indian general election, 2019) की शुरुआती तीन चरणों में 303 सीटों पर चुनाव ख़त्म हो चुका है. आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग है. यहां चार चरणों में वोटिंग है. इससे पहले तीन चरणों में वोट डाले जा चुके हैं. इसके बाद पांचवें चरण में भी मतदान होना है. यहां शाम 4 बजे तक मतदान होना है.
Read more »
