IPL2019: इशांत शर्मा ने खोला राज, आखिर उन्हें क्यों नहीं मिल रहा वनडे मैचों में मौका
Mar 16, 2019, 06:09 PM ISTअनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि वनडे टीम में उनकी जगह इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में यह राय बन गयी है कि वह टेस्ट मैचों के गेंदबाज हैं.
तीस साल के इस गेंदबाज ने अब तक 90 टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें खुद को टेस्ट विशेषज्ञ पर देखा जाना पसंद नहीं. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया सेशन के दौरान इशांत ने कहा, ‘‘ हां, मैं मानता हूं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसे विचारों के कारण मैं सीमित ओवर की टीम में नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि ऐसे विचार कहां से आते हैं.’’ लिस्ट 'ए' क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का औसत भी 50 से अधिक का है, लेकिन उन पर भी टेस्ट विशेषज्ञ का ठप्पा लगा है और इशांत खुद को सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज से जोड़ कर देखते हैं. दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह कुछ ऐसा है जिससे खिलाड़ियों को जूझना पड़ रहा है लेकिन मुझे नहीं पता ऐसी राय कहां से बनती है. इससे हम पर ठप्पा लग जाता है, ‘यह टेस्ट गेंदबाज है’, यह टी20 गेंदबाज है’, ‘लाल गेंद का गेंदबाज’, ‘सफेद गेंद का गेंदबाज’ और भी बहुत कुछ.’’ टेस्ट मैचों में 267 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि अगर कोई लाल गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर सकता है तो वह किसी भी फॉर्मेट में खेल सकता है.’’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
INDvsAUS 4th ODI LIVE: धवन ने जड़ा 28वां अर्धशतक, भारत ने लगाया रनों का सैकड़ाINDvsAUS 4th ODI LIVE: भारत की चौथे वनडे में अच्छी शुरुआत, धवन ने लगाया 28वां अर्धशतक
Read more »
मोहाली में कंगारुओं ने मारी बाजी, वनडे सीरीज में की 2-2 से बराबरीIndVsAus मोहाली: चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-2 से हुई बराबर
Read more »
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में रचा इतिहास, पहली बार सबसे बड़े लक्ष्य (359) को हासिल करके भारत को हरायामोहाली। उस्मान ख्वाजा के 91, हैंड्सकोंब के शानदार शतक (117) के बाद एश्टॉन टर्नर के तूफानी 84 रनों (43 गेंद, 5 चौके, 6 छक्के) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौथा वनडे मैच 4 विकेट से जीतकर पांच वनडे मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। पांचवां और निर्णायक वनडे मैच 13 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन (शिखर धवन 143, रोहित शर्मा 95) बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में 359 रन बना डाले। चौथे वनडे मैच के हाईलाइट्स...
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
कंगारुओं ने भारत से छीनी जीत, वनडे सीरीज में की 2-2 से बराबरीमोहाली में खेले गए चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले पांचवें वनडे मैच में होगा.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
LIVE: राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाकांग्रेस महासचिव priyankagandhi वाड्रा ने गुजरात में अपना पहला भाषण दिया लाइव अपडेट-
Read more »
सेना के सम्मान में टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, शाहिद अफरीदी ने उड़ाया मजाकभारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ रांची में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में आर्मी कैप पहनी थी.
Read more »
गुजरात की छोरी ने फिलीपींस में जीता दिल, सुमन छेलानी ऐसे बनीं Miss India Intercontinentalसुमन ने जनवरी में फिलीपींस में हुई मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 2019 में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए.
Read more »
