CSK के ‘Roar 26’ इवेंट में पुराने सितारों की वापसी और धोनी की एंट्री ने चेपॉक को जश्न में बदल दिया. फैंस का जबरदस्त प्यार और माही का अंदाज इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत रहा. इस इवेंट में संजू सैमसन और शिवम दुबे को भी सम्मानित किया गया.
चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2026 होम मैच से पहले एम ए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया. रविवार को CSK ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट ‘Roar 26’ आयोजित किया, जिसमें टीम के पुराने स्टार खिलाड़ी एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आए.
और पढ़ेंइस इवेंट में मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, ब्रावो, मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना जैसे दिग्गज शामिल हुए और मैदान पर उतरकर पुरानी यादें ताजा कर दीं.धोनी की एंट्री पर गूंज उठा स्टेडियमलेकिन असली महफिल लूटी MS Dhoni ने. 44 साल के धोनी जैसे ही मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा. एक फैन तो उन्हें देखकर भावुक होकर रोने लगी. यह खास इवेंट ऑस्कर विजेता एआर रहमान के कॉन्सर्ट के साथ और भी खास बन गया.Mr. Cricket still got it 😎#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/m8DGYa3pO5— Chennai Super Kings March 22, 2026मस्ती, मजाक और पुराने दिनों की झलकधोनी इस दौरान पूरी तरह मस्ती के मूड में दिखे. उन्होंने विकेटकीपिंग की और अपने पुराने साथियों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में खेलते नजर आए.Thala Dharisanam 🦁#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/RST5EpXKct— Chennai Super Kings March 22, 2026* माइकल हसी ने बड़े शॉट लगाए* संजू सैमसन ने मुरलीधरन की गेंद पर छक्का जड़ा* ब्रावो और धोनी के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली Advertisement एक मौके पर धोनी के पास ब्रावो को स्टंप करने का मौका था, लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा नहीं किया. बाद में ब्रावो ने गाना गाकर फैंस का मनोरंजन किया और धोनी को गले लगाया.Certified Keeper. Certified Pookie! ✨ #Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/AhJNyYLYFp— Chennai Super Kings March 22, 2026वर्ल्ड कप हीरोज का सम्मानधोनी ने इस दौरान T20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे और संजू सैमसन को सम्मानित किया. साथ ही अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को भी सम्मान मिला. धोनी को लेकर यह भी चर्चा थी कि यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है, लेकिन इवेंट में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला.उन्होंने विकेटकीपिंग भी की और पूरे जोश में नजर आए. ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस सीजन में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.यह भी पढ़ें: 14 करोड़ी खिलाड़ी के फैन बने धोनी, ताबड़तोड़ बैटिंग देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEOIPL 2026 की तैयारी पूरीधोनी IPL 2026 के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने फरवरी में रांची से प्रैक्टिस शुरू की और मार्च के पहले हफ्ते में चेन्नई कैंप से जुड़ गए. CSK अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी, जबकि पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
CSK Roar 26 Chennai Super Kings Chepauk Stadium IPL 2026 Suresh Raina Dwayne Bravo Sanju Samson Cricket News CSK Event एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक स्टेडियम आईपीएल 2026 सुरेश रैना ड्वेन ब्रावो संजू सैमसन क्रिकेट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धोनी के IPL संन्यास पर आया बड़ा अपडेट, उथप्पा ने बताया थाला की कब होगी CSK से विदाईआईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. सभी टीमें और खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. धोनी की चेन्नई पर फैंस की निगाहें हैं क्योंकि पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. वहीं, धोनी के संन्यास और उनके रोल को लेकर भी अटकलें जारी हैं. इसी बीच, एक पूर्व खिलाड़ी ने धोनी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
Read more »
शर्टलेस होकर हार्दिक पंड्या ने दौड़ाई फरारी कार, IPL से पहले दिखा स्वैग, VIDEOहार्दिक पंड्या IPL 2026 से पहले अपने स्टाइलिश अंदाज और नई Ferrari के कारण चर्चा में हैं. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे IPL में भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
Read more »
IPL से पहले अभिषेक शर्मा का तूफान, 42 गेंदों में जड़ दिए 94 रन, VIDEOअभिषेक शर्मा ने IPL 2026 से पहले प्रैक्टिस मैच में 94 रन की तूफानी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. वर्ल्ड कप में संघर्ष के बाद अब वो IPL में बड़ा प्रदर्शन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. इस मैच में हेनरिक क्लासेन और सलील अरोड़ा ने भी शानदार बैटिंग की.
Read more »
'दो-तीन हजार रन': IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्लेयर्स की छूट गई हंसी- Videoवैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में एक बार फिर तबाही मचाने को बेताब हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन बल्ले से भूचाल ला दिया था।
Read more »
धोनी ने युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर की बल्लेबाजी की तारीफ कीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर की बल्लेबाजी की प्रशंसा की। CSK ने IPL 2026 की नीलामी में वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उन पर सभी की निगाहें हैं। धोनी ने नेट्स में वीर के शॉट्स की सराहना की, जो उनके आत्मविश्वास का संकेत है। वीर ने धोनी के साथ हुई पहली बातचीत में उनसे जीवन में संतुलन बनाने की सलाह मिलने का खुलासा किया था।
Read more »
CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस: सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे...CSK Roar 2026 event at Chepauk stadium. Follow Chennai Super Kings latest updates.
Read more »
