IPL 2026 KKR Player Mustafizur Rahman Controversy Update; बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के IPL खेलने पर विवाद के बीच खेल मंत्रालय ने अपना रुख स्पष्ट किया है
खेल मंत्रालय बोला- BCCI स्टैंड ले; शाहरुख की KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9 करोड़ में खरीदाबांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के IPL खेलने पर विवाद जारी है। इस बीच खेल मंत्रालय के सूत्र ने भास्कर से कहा- भारत की स्पोर्ट्स पॉलिसी में बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने या बांग्लादेशी खिलाड़ियों के IPL खेलने पर कोई रोक नहीं है। इस तरह की रोक सिर्फ पाकिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ियों के ऊपर ही है। मुस्तफिजुर IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला BCCI को लेना है, सरकार को नहीं। इधर, BCCI के अधिकारी ने IANS से कहा- 'यह हमारे हाथ में नहीं है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लीग में खेलने से रोकने को लेकर सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।' बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के बीच रहमान के IPL में खेलने का विरोध हो रहा है। वहां पिछले 13 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा।शिवसेना नेता संजय निरुपम ने KKR के मालिक शाहरुख खान से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुश्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने की अपील की है। निरुपम ने कहा- 'जब पूरा देश बांग्लादेश को लेकर गुस्से और नाराजगी में है। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटा दें।' वहीं, शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा- बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL में भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है। ऐसी बेरहम हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, खासकर वह जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है? वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे? तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे? एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर? हम KKR मैनेजमेंट और उनके बॉस से कहेंगे, इस बात को समझो और उस क्रिकेटर को टीम से निकालो। माफी और पछतावे के तौर पर, 9.
2 करोड़ रुपए जो उस क्रिकेटर को दिए जा रहे हैं। उन्हें वहां मारे जा रहे हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए।भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना, यह तो देश के साथ गद्दारी हुई न। शाहरुख खान जैसे लोग गद्दार हैं। ये कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो कभी बांग्लादेश का। ये हर उस देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं के साथ अत्याचार करता है। जबकि ये गद्दार लोग नहीं जानते कि आपको सुपरस्टार भारत के लोगों ने बनाया है। एक दिन पहले बुधवार को सोम ने कहा था कि जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आएगा। यह बिल्कुल नहीं चलेगा। हम खेलने नहीं देंगे।रहमान को शाहरुख की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले महीने अबुधाबी में हुए IPL मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।रहमान ने पिछले सीजन में दिल्ली की ओर से 3 मैच खेले थे और 4 विकेट लिए थे। उन्हें दिल्ली ने 6 करोड़ रुपए में मिचेल स्टार्क की जगह अपने साथ जोड़ा था। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियों के लिए आखिरी लीग मैच नहीं खेले थे।मुश्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अपनी कटर्स और स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1995 को सातारखिरा, बांग्लादेश में हुआ। रहमान ने 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने उसी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। मुश्तफिजुर IPL, BPL और अन्य विदेशी टी20 लीगों में खेलते हैं। रहमान ने कई बार इंजरी से वापसी की। वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश की बॉलिंग यूनिट का अहम हिस्सा हैं। उनकी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाज़ी टीम के लिए खास हथियार मानी जाती है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ख्वाजा ने लगाए नस्लीय भेदभाव के आरोप, संन्यास:यूपी में 12वीं तक स्कूल 5 जनवरी तक बंदरतलाम में कोहरा, 1 बजे निकली धूपछत्तीसगढ़ में ठंड से 22 दिन में दूसरी मौतसमस्तीपुर में 27 साल का रिकॉर्ट टूटा
IPL Controversy Sports Ministry BCCI Sports Policy Bangladeshi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL में MI और KKR के लिए खेल चुके क्रिस लिन ने BBL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटरChris Lynn BBL Record: ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज क्रिस लिन ने BBL में नया कीर्तिमान बनाया है. वो इस टूर्नामेंट में 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
मोहम्मद शमी की जल्द होगी वनडे में वापसी, BCCI ने बना लिया है पूरा प्लान!इंडियन प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी फॉर्म और फिटनेस को लेकर चिंता जताते हुए उन्हें इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। सेलेक्टर्स ने साफ किया कि शमी को घरेलू क्रिकेट के माध्यम से लय और मैच फिटनेस हासिल करने की आवश्यकता होगी, तभी उन्हें दोबारा विचार करने का मौका दिया...
Read more »
IPL में तबाही मचाने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज पर लगेगा बैन? BCCI ने साफ की मन्सा, जानें पूरा मामलाMustafizur Rahman: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों काफी विवाद छिड़ा हुआ है. दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंध के बावजूद भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जो कि इंडियन प्रिमियर लीग में हिस्सा लेने से पीछे नहीं हट रहा है.सी बीच उनके आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर खतरा मंडरा रहा है.
Read more »
DNA: योगी बांग्लादेशियों को भगा रहे शाहरुख खिला रहेProtest Against Shah Rukh Over Inclusion Of Bangladeshi Player In KKR Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बवाल के बाद IPL 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान? BCCI की तरफ से आया ये बयानMustafizur Rahman: बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 खेलेंगे या फिर बाहर हो जाएंगे? ये सवाल फिलहाल बना हुआ है. भारत में यह मांग तेज है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद मुस्तफिजुर को आईपीएल नहीं खिलाना चाहिए.
Read more »
क्या IPL 2026 से बाहर होंगे बांग्लादेशी मुस्तफिजुर रहमान? भारी हंगामे के बीच BCCI का स्टेटमेंटMustafizur Rahman IPL 2026: BCCI ने IPL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर कमेंट करने से मना करते हुए कहा है कि इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद आगामी आईपीएल सीजन से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर करने की भारत में मांग हो रही है.
Read more »
