Naveen Ul Haq injury: एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को नवीन-उल-हक की चोट से बड़ा झटका, उनकी जगह अब्दुल्ला अहमदजई टीम में शामिल हुए. अब्दुल्ला पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. नवीन आईपीएल में विराट से पंगे के बाद चर्चा में आ गए थे.
नई दिल्ली. एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ नवीन-उल-हक चोट िल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ी अब्दुल्ला अहमदजई को मुख्य टीम में शामिल किया गया है.
अहमदजई हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं और अब एशिया कप में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका पाएंगे. नवीन वही खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल में विराट कोहली से पंगा हो चुका है. हालांकि बाद में दोनों क्रिकेटर्स में दोस्ती हो गई थी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि नवीन अभी तक अपने कंधे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. हालांकि उन्हें शुरुआती स्क्वॉड में रखा गया था, लेकिन फिटनेस टेस्ट में पास न होने के चलते टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया. एसीबी ने कहा कि नवीन घर लौटकर रिहैब और ट्रीटमेंट जारी रखेंगे. बोर्ड ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है और अब्दुल्ला को आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली संग विवाद से सुर्खियों में आए थे नवीन नवीन-उल-हक का नाम सिर्फ उनकी गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि आईपीएल 2023 में हुए विवाद की वजह से भी चर्चा में आया था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में उनका सामना विराट कोहली से हो गया था. मैदान पर दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि मैच के बाद भी तनातनी जारी रही. सोशल मीडिया पर नवीन ने इशारों-इशारों में कोहली पर तंज कसते हुए कई पोस्ट किए थे. उस समय यह विवाद क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी सुर्खियों में रहा और नवीन रातोंरात सुर्खियों में छा गए थे. अफगानिस्तान को बड़ा झटका एशिया कप जैसी अहम प्रतियोगिता में नवीन का बाहर होना अफगानिस्तान के लिए बड़ा नुकसान है. डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी टीम की ताकत मानी जाती है. अब्दुल्ला अहमदजई पर यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस कमी को पूरा करें. हालांकि उनके पास अनुभव कम है, लेकिन युवा जोश और हालिया प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है. अब देखना होगा कि बिना नवीन के अफगानिस्तान का गेंदबाज़ी अटैक कितना असरदार साबित होता है और क्या टीम सुपर-4 में अपनी दावेदारी को मजबूत रख पाती है.
Naveen Ul Haq Virat Kohli Controversy Cricket News Afghanistan Cricket Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 Afghanistan Cricket Team अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Naveen-Ul-Haq Injury नवीन-उल-हक चोट Abdullah Ahmadzai अब्दुल्ला अहमदजई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले IPL-PSL फ्रेंचाइजी टकराईं, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ वॉरभारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में चल रहे एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगे अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा। इस हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इसके चलते भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार हो रहा...
Read more »
IPL में 1 शतक-4 अर्धशतक, इंग्लैंड में भी धमाका, एशिया कप में किसकी गैरमौजूदगी पर गांगुली हैरानSourav Ganguly on Shreyas Iyer Absence: सौरव गांगुली ने एशिया कप 2025 में श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए, अय्यर ने आईपीएल 2025 और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था.
Read more »
IPL में 1 शतक-4 अर्धशतक, इंग्लैंड में भी चमके, किसकी गैरमौजूदगी से दादा हैरानIPL में 1 शतक-4 अर्धशतक, इंग्लैंड में भी धमाका, एशिया कप में किसकी गैरमौजूदगी पर गांगुली हैरान
Read more »
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की वनडे कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार: RCB को पहला IPL जिताया, सेंट्रल जोन को ...ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। 30 सितंबर को पहले वनडे में रजत पाटीदार की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं 3 और 5 अक्टूबर को बाकी 2 वनडे के लिए तिलक वर्मा टीमRajat Patidar will captain India A in ODIs against Australia...
Read more »
Duleep Trophy Final: पहले IPL अब दलीप ट्रॉफी... कैप्टन रजत पाटीदार का जलवा, 11 साल बाद सेंट्रल जोन ने जीता बड़ा खिताबसेंट्रल जोन ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर 11 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती. 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन अक्षय वाडकर और पहली पारी के शतकवीर यश राठौड़ ने पारी संभालते हुए टीम को 7वां खिताब दिलाया. सरांश जैन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ और राठौड़ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.
Read more »
IPL ट्रॉफी के बाद रजत पाटीदार ने जीती एक और ट्रॉफी, अपनी टीम को बनाया चैंपियनDuleep Trophy Winner: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में रजत पाटीदार की टीम सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
