KKR vs SRH; Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG vs DC IPL LIVE, Eden Gardens Cricket Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
KKR Vs SRH; Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG Vs DC IPL LIVE, Eden Gardens Cricket Stadium Updates On Dainik Bhaskar.कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था।कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। यहां होम टीम कोलकाता का दबदबा रहा है, जिसने 8 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।कोलकाता की बॉलिंग इस सीजन टीम के लिए चिंता की बात है। शुरुआत में ऐसा लगा था कि टीम ने एक मजबूत तेज गेंदबाज़ी आक्रमण तैयार कर लिया है, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं ने इस ताकत को कमजोर कर दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं, मथीश पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिला है, जबकि 25.
20 करोड़ रुपए में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं। गेंदबाजी में गहराई की यह कमी मुंबई के खिलाफ पहले मैच में साफ नजर आई, जहां कोलकाता 220 रनों का बड़ा स्कोर भी डिफेंड करने में नाकाम रही। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट भी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वरूण चक्रवर्ती को उस मैच में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 48 रन खर्च किए।हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड जैसे सितारों से सजा टॉप ऑर्डर कागज पर मजबूत दिखता है, लेकिन गेंदबाजी विभाग टीम की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। खासकर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कमजोरी उजागर हुई, जब टीम 201 रन का स्कोर भी बचाने में नाकाम रही। पहले मैच में नीतीश कुमार रेड्डी, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाज RCB को रोकने में संघर्ष करते दिखे। वहीं बल्लेबाजी में भी टीम को निराशा मिली, जब अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जल्दी आउट हो गए। हालांकि कमिंस ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है और टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल SRH को अपने कप्तान के बिना ही संतुलन बनाना होगा और टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, यहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर टारगेट चेज करना पसंद करती हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है। कोलकाता में IPL के अब तक 100 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।गुरुवार को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर के मुताबिक, तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।फिन एलन, अजिंक्य रहाणे , कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी , रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन , हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।लगातार तीसरी बार क्वालिफायर राउंड से बाहर; 11 जून से है टूर्नामेंटराजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनीMP में 5 अप्रैल तक ओले, आंधी-बारिश का दौरहिमाचल में रात 11 बजे तक बारिश-बर्फबारी का अलर्टहरियाणा के 7 जिलों में गेहूं-सरसों की फसल बर्बादगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20°C
Ipl Live Ipl Live Score Ipl Live Score 2026 Ipl Live Match Ipl 2026 Live Live Cricket Score
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11खेल समाचार | IPL
Read more »
PBKS vs GT, IPL 2024: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, लाइव स्कोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच का लाइव अपडेट। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर, रनों की बारिश और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। मैच के रोमांचक पलों और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
Read more »
IPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाLSG vs DC; Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG vs DC IPL LIVE, Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Updates On Dainik English.
Read more »
IPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाLSG vs DC; Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG vs DC IPL LIVE, Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Updates On Dainik English.
Read more »
KKR को लगा बड़ा झटका, टीम का एक और तेज गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहरIPL 2026 : केकेआर को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक और बड़ा झटका लगा है. अब टीम का एक और तेज गेंदबाज बाहरर हो गया है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
KKR vs SRH Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं केकेआर-एसआरएच का लाइव मैच?KKR vs SRH LIVE Streaming IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच में जीत से अपना खाता खोलना चाहेंगे।
Read more »
