भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके और IPL में कई टीमों का हिस्सा रहे एक धुरंधर तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Varun Aaron retires: कभी भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी के भविष्य के रुप में देखे गए तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. आरोन ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.
वे आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं.आरोन ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की है. सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट आरोन ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में लिखा है, पिछले 20 साल में मैंने तेज गेंदबाजी को जीया है. आज पूरे सम्मान के साथ आधिकारिक रुप से मैं क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. ये यात्रा बिना भगवान के आशीर्वाद, मेरे परिवार, दोस्त, टीम के साथियों, कोच के समर्थन के बिना पूरी नहीं हो सकती थी. करियर में लगातार इंजरी के बाद भी मजबूती से कमबैक कराने के लिए मैं अपने फीजियो और सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद देता हूं. बीसीसीआई, झारखंड क्रिकेट बोर्ड को भी धन्यवाद. तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार है. मैं फिल्ड पर इसे करते नहीं दिखूंगा लेकिन पूरी जिंदगी इसका हिस्सा बना रहूंगा. Varun Aaron retired from International cricket. 🇮🇳 pic.twitter.com/58RNOtiaxI — Johns. January 10, 2025 लंबे समय से क्रिकेट से बाहर वरुण आरोन वरुण आरोन को एक समय भारतीय तेज गेंदबाजी का भविष्य माना जाता था. 152.5 की रफ्तार से गेंद फेंक उन्होंने तहलका मचाया था. लेकिन उनका करियर इंजरी से बुरी तरह प्रभावित रहा और इस वजह से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास मुकाम नहीं बना पाए. झारखंड से संबंध रखने वाले आरोन भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेले थे. 35 साल के तेज गेंदबाज ने वनडे 2014 और आखिरी टेस्ट 2015 में खेला था. टेस्ट में 18 और वनडे में 11 विकेट उनके नाम हैं. घरेलू क्रिकेट की बात करें तो 66 प्रथम श्रेणी मैचों में 173 और 88 लिस्ट ए मैचों में 141 विकेट उनके नाम रहे हैं. IPL में कई टीमों का रहे हिस्सा इंजरी की वजह से वरुण आरोन का IPL करियर भी बुरी तरह प्रभावित रहा है. 2011 से 2022 के बीच वे लीग में केकेआर, दिल्ली डेयरडेविल्स, आरसीबी, पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टायटंस के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान 52 मैच में उनके नाम 44 विकेट हैं. ये भी पढ़ें- BCCI जय शाह को देने वाली है सम्मान, ICC में हासिल की है ये खास उपलब्धि ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली को प्रेमानंद जी महाराज ने दिया सफलता का मूलमंत्र, वीडियो में देखें पूरी बातचीत
Varun Aaron Retires Kkr IPL 2025 Varun Aaron Pbks Ipl Dc GT
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट से संन्यास लियाभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
Read more »
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लियाभारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने 14 साल के करियर में 537 टेस्ट विकेट लिए।
Read more »
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दियाभारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
Read more »
अश्विन का क्रिकेट से संन्यास: टीम के खिलाड़ी भावुकभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
Read more »
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लियाभारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
Read more »
अश्विन के पिता का बड़ा खुलासा, क्रिकेटर पर हुआ था प्रताड़ितभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है। उनके पिता ने इस संन्यास का कारण अश्विन पर हुई प्रताड़ना बताया है।
Read more »
