Apprenticeship Opportunities 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ढेरों अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली हैं। आईटीआई से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।
IOCL Recruitment 2025: करियर बनाने के लिए अच्छी ऑपर्च्युनिटी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया अवसर आ गया है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट कहीं तक भी पढ़ाई की है, वो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अप्रेंटिसशिप वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। यह करियर की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। आईओसीएल ने हाल ही में 2700 से ज्यादा अप्रेंटिसशिप सीटों के लिए नई भर्ती घोषित की है। 28 नवंबर से इसके लिए आवेदन करने की विंडो भी ओपन कर दी गई है।आईओसीएल ने यह भर्ती हल्दिया, मधुरा, गुजरात,गुवाहाटी समेत कुल 9 रिफाइनरी यूनिट के लिए निकाली है। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परीक्षा नहीं है, डायेक्ट मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों को चुना जाएगा।OICL Apprentice Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पद का नाम अप्रेंटिस कुल वैकेंसी 2756 ऑफिशियल वेबसाइट iocl.
com आवेदन शुरू होने की तारीख 28 नवंबर 2025 आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 योग्यता 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/बीए/बीकॉम/बीएससी आयुसीमा 18-24 वर्ष तक। आरक्षित उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया कोई रिटन टेस्ट नहीं लिया जाएगा। मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक IOCL Apprentice Vacancy 2025 Apply Online अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?अप्रेंटिस की सभी पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए के लिए 3 साल की बी.एससी की होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है। ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं क्लास के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। आईटीआई और ग्रेजुएट के लिए भी पद हैं। आप योग्यता से जुड़ी ये जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।वैकेंसी डिटेल्स रिफाइनरी यूनिट कुल सीटें गुजरात रिफाइनरी 583 पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्पेलक्स 707 मथुरा रिफाइनरी 189 बरौनी रिफाइनरी 313 हल्दिया रिफाइनरी 216 डिगबोई रिफाइनरी 110 पारादीप रिफाइनरी 413 बोंगाईगांव रिफाइनरी 142 गुवाहटी रिफाइनरी 82 कुल 2755 आवेदन कैसे करें? इस अप्रेंटिस में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। यहां Career सेक्शन में आपको Apprenticeships वाले कॉलम में जाना है। यहां आपको सभी रिफाइनरी का डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ने का लिंक मिलेगा। इसी के नीचे Click Here to Register/Apply on NATS/NAPS Portal: NATS, NAPS और Click here to apply online IOCL Portal का लिंक नजर आएगा। आपको जिस भी अप्रेंटिसशिप सीट के लिए अप्लाई करना है, उसके लिंक पर क्लिक करें। अब धीरे-धीरे आपसे जो भी डिटेल्स मांगी जाती है, वो भरना शुरू करें। अपना नाम, शैक्षिक योग्यता, मार्क्स, जन्मतिथि जैसी जानकारी सही-सही भर दें। फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें। फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Iocl Apprentice Vacancy 2025 Qualification Iocl Recruitment 2025 Apply Online Iti Apprentice Vacancy 2025 Www Apprenticeship Gov In 2025 Without Exam Apprenticeship आज की नई भर्ती अभी कौन सी भर्ती निकली है? अप्रेंटिस की वैकेंसी 2025 योग्यता आईटीआई अप्रेंटिस वैकेंसी 2025 लास्ट डेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RITES Vacancy 2025: सरकारी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, निकली 400 वैकेंसी, आवेदन भी शुरूGovt Job Alert 2025: रेल मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की रिक्तियां निकली हैं। एप्लिकेशन भी स्टार्ट हो चुके हैं।
Read more »
SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: एसएससी ने कम किए पोस्ट, अब MTS और हवलदार के 7948 पदों पर होगी भर्ती, जानें अपडेटेड वैकेंसी डिटेलSSC MTS Havaldar Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस और हवलदार के पदों की संख्या 8,021 से घटाकर 7,948 कर दी है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के जारी पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपडेटेड वैकेंसी डिटेल जान लें.
Read more »
Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, देखें फीस और पूरा शेड्यूलBihar DElEd 2025: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 के बाद काउंसलिंग होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। यहां आप योग्यता, फीस, सीटें, डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि की पूरी जानकारी कर लें।
Read more »
JKSSB Recruitment 2025: अकाउंट्स असिस्टेंट के 600 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन शुरू होंगे आवेदन, 92 हजार से ज्यादा होगी सैलरीJKSSB Recruitment 2025 Vacancy: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने अकाउंट्स असिस्टेंट के 600 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी.
Read more »
PSSSB Group C Vacancy 2025: ग्रुप-सी के 159 पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाईपीएसएसएसबी की ओर से ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 05 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Read more »
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बंपर वैकेंसी, 12वीं पास 2755 पदों के लिए तुरंत करें आवेदनIOCL Recruitment 2025 Vacancy: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 2755 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
