IND-PAK संघर्ष: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

देश News

IND-PAK संघर्ष: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
भारत-पाकिस्तान संघर्षसीजफायरफायरिंग
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 222 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन, दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ था। कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने फिर से सीमा पर फायरिंग शुरू की जिसके जवाब में भारतीय सेना ने तगड़ी मुंहतोड़ कार्रवाई की।

IND-PAK Conflict LIVE: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी {"_id":"681ea466ef0106cb3109e3c0","slug":"india-pakistan-war-live-updates-jammu-kashmir-loc-border-s400-iaf-army-navy-operation-sindoor-news-2025-05-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-PAK Conflict LIVE: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी","category":{"title":"India News","title_hn":" देश ","slug":"india-news"}}India Pakistan War Latest News Updates: भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन आज दोनों देश ों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात वि देश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान सीमा अतिक्रमण से निपट रही है।भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई राज्यों में ब्लैकआउट, फायरिंग और ड्रोन दिखने की खबरजम्मू शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य दिख रही है। बीती रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है।अमृतसर के डीसी ने सुबह 5.

24 बजे बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं। अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कृपया अपने घर से बाहर न निकलें। घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हमें हरी झंडी मिलेगी, तो हम आपको सूचित करेंगे। इसका अनुपालन सुनिश्चित करें और घबराएँ नहीं। उन्होंने कुछ आपातकालीन नंबर भी जारी किए। अमृतसर के डीसी ने कहा कि किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमारे नंबरों पर संपर्क करें।दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी की जारी दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें बताया गया है कि यहां परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए एयर स्पेस और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए उड़ान के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। साथ ही चेकिंग प्वाइंट्स पर प्रतीक्षा समय बढ़ सकता है।‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को सैन्य व कूटनीतिक मोर्चों पर करारा जवाब दिया है। इस बहुआयामी ऑपरेशन में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया और पाकिस्तान को सैन्य और गैर-सैन्य दोनों माध्यमों से पछाड़ दिया। मोदी सरकार ने अपने कड़े फैसलों से न सिर्फ पाकिस्तान को कूटनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग किया, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ अपने कठोर रुख को भी विश्व पटल पर स्पष्ट कर दिया।पाकिस्तान ने परमाणु हमले पर विचार के लिए बुलाई एनसीए की बैठक, बाद में मुकर गया ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार के लिए राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की बैठक बुलाई थी। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया ने किया था। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी अपने बयान से पलट गए। यहां तक पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सफाई दी कि एनसीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है और फिलहाल परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की। पाकिस्तान के एनसीए की बैठक बुलाने की खबरों के बाद दोनों देशों के बीच परमाणु जंग का संकट खड़ा हो गया था। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री के फोन के बाद पाकिस्तान के तेवर नरम पड़े। खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए आसिफ ने एक न्यूज चैनल पर सफाई भी दी।जम्मू के उधमपुर में एयरबेस की रखवाली कर रहे बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया। बलिदान जवान बिहार के सारण के रहने वाले मोहम्मद इम्तियाज़ थे।अरनिया व कानाचक में कम से कम तीन-तीन ड्रोन देखे गए। बीएसएफ ने दोनों जगह ड्रोनों को नष्ट करने के लिए फायरिंग की। सांबा में भी ड्रोन देखे गए। सांबा के साथ ही कठुआ में भी ब्लैकआउट कर दिया गया। सायरन की आवाज भी गूंज उठी। आरएसपुरा सेक्टर में भी धमाके शुरू होते ही प्रशासन ने सायरन बजाकर अलर्ट किया। जम्मू में लोगों ने खुद ही ब्लैकआउट कर दिया। जहां लाइटें जलती दिखीं वहीं पुलिस ने बंद कर दी। बीएसएप और सेना की तरफ से पाकिस्तान के दुस्साहस का मजबूती से जवाब दिया जा रहा है।शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक वायुसेना अड्डे पर सेना के वायु रक्षा बल ने एक पाकिस्तानी ड्रोन के टुकड़े की चपेट में आकर एक सैनिक की मौत हो गई।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ संघर्षविराम समझौते के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्किये का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया, जिसके लिए वे दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने चीन को भी धन्यवाद दिया।चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत की। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, डोभाल ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले में नागरिकों के हताहत होने की वजह से भारत को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। डोभाल ने साफ किया कि युद्ध भारत की पसंद नहीं थी और यह किसी भी पक्ष के हित में नहीं। उन्होंने कहा, उन्हें उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्हें जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल करने की उम्मीद है।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भारत-पाकिस्तान संघर्ष सीजफायर फायरिंग विदेश सचिव विक्रम मिस्री भारतीय सेना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी: तेज धूप में आवश्यक हो तो निकलें बाहर, छाते का करें उपयोगस्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी: तेज धूप में आवश्यक हो तो निकलें बाहर, छाते का करें उपयोगराजसमंद में बढते तापमान व लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की।
Read more »

Pahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक आज, पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी; अमेरिका ने जारी की एडवाइजरीPahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक आज, पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी; अमेरिका ने जारी की एडवाइजरीजम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह व राजनाथ ने कई
Read more »

Pakistan: पाकिस्तान ने फिर से आधी रात में एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायरPakistan: पाकिस्तान ने फिर से आधी रात में एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायरदेश Pakistan: पाकिस्तान ने फिर से एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायर Pakistan Ceasefire violation on the 7th day after Pahalgam Attack
Read more »

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरीभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरीभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
Read more »

India-Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों की दी ये सलाहIndia-Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों की दी ये सलाहIndia Pakistan Tension: Delhi Airport issued advisory amid Operation Sindoor, gave this advice to passengers । ऑपरेशन सिंदूर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों की दी ये सलाह । देश
Read more »

IND-PAK Conflict LIVE: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीIND-PAK Conflict LIVE: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीभारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:20:10