Shafali Verma Record: विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टी20i IND W vs SL W में शेफाली वर्मा ने 69 रनों की पारी खेलकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस पारी के साथ ही उन्होंने स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shafali Verma IND W vs SL W: विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20I मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की सबसे बड़ी स्टार रहीं युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, जिन्होंने न केवल भारत को मैच जिताया, बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। शेफाली वर्मा ने मैट में 69 रन की नाबाद पारी खेली और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। Shafali Verma की तूफानी पारी 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। हरियाणा की रहने वाली शेफाली वर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 11.
5 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। शेफाली ने अपनी नाबाद 69 रनों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। पारी के दौरान उन्होंने अहम साझेदारियां भी निभाईं। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 29 रन, दूसरे विकेट के लिए जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 58 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 41 रन जोड़कर भारत की जीत पक्की की। विशाखापट्टनम में बनाया नया कीर्तिमान इस मैच में शानदार खेल दिखाने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने के साथ ही शेफाली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह उनके करियर का 8वां POTM अवॉर्ड था। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के मामले में वह केवल मिताली राज और हरमनप्रीत कौर से पीछे हैं। गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका, जहां स्पिनर वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने भी 1-1 विकेट लेकर विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। स्नेह राणा बेहद किफायती रहीं और उन्होंने अपने कोटे में केवल 11 रन दिए। सीरीज पर कब्जा करने की तैयारी इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब सीरीज के अगले तीन मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। कप्तान हरमनप्रीत कौर की सेना अगले तीन मैचों में से एक भी जीत जाती है, तो सीरीज भारत के नाम हो जाएगी। यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: गेंदबाजों के बाद शेफाली का तूफान, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात दे बनाई 2-0 की बढ़त यह भी पढ़ें- IND W vs SL W 2nd T20I Highlights: शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने 7 विकेट से हासिल की जीत
India Women T20I Player Of The Match Awards Mithali Raj Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Deepti Sharma Jemimah Rodrigues IND W Vs SL W 2Nd T20I Shafali Verma Record Women\U2019s Cricket News Hindi. India Vs Sri Lanka Women\U2019s Series Most POTM Awards For India WT20I Shafali Verma 69 Runs विशाखापट्टनम टी20 रिकॉर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'इशारे' से तिलमिलाए मोहसिन नकवी ने बताया इसे 'भड़काऊ', ICC से करेंगे अंडर-19 टीम इंडिया की शिकायतInd vs Pak: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बेहद उत्तेजित करने वाला व्यवहार दिखाया है।
Read more »
IND W vs SL W 2nd T20I Live: हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दीप्ति की जगह स्नेह राणा को मिला मौकाIND W vs SL W 2nd T20I Live Updates: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. टॉस भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता और पहले मैच की तरह ही गेंदबाजी का फैसला किया. श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.
Read more »
IND W vs SL W Live Score: हसिनी और हर्षिता ने श्रीलंकाई पारी को संभाला, स्कोर 70 के पार; भारत को विकेट की तलाशभारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका की पारी जारी है। श्रीलंका ने 38 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। स्नेह राणा
Read more »
IND W vs SL W Live Score: श्री चरणी ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता, हसिनी आउट; हर्षिता के साथ साझेदारी टूटीभारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका की पारी जारी है। हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने शानदार साझेदारी कर श्रीलंकाई पारी को
Read more »
IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, शेफाली का पचासा; सीरीज में 2-0 की बढ़त लीभारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन
Read more »
IND W vs SL W: शैफाली वर्मा की फिफ्टी, जेमिमा रोड्रिग्ज का धमाल, दूसरे T20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरायाIND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है. शैफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया. जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी तूफानी पारी खेली. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
