लखनऊ में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। देवदत्त पडिक्कल 150 और ध्रुव जुरैल 140 ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत-ए ने 7 विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलिया-ए ने 16 ओवर में बिना विकेट खोए 56 रन बनाए। अब दूसरा मैच 23 सितंबर से इकाना में ही खेला...
जागरण संवाददाता, लखनऊ: देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार शतकीय पारियों के दम पर भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ करा लिया है। इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मेजबान टीम ने चौथे एवं आखिरी दिन सात विकेट खोकर 531 रन बनाकर पहली पारी घोषित की जिसके जवाब में खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बनाए। कंगारू टीम से कोरी ने तीन विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पांच विकेट पर 532 रन बनाए थे। पडिक्कल का नया रूप भारत-ए ने अपनी पारी को चार विकेट पर 403 रन से आगे बढ़ाया। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल ने कोई जल्दबाजी नहीं की और सूझबूझ से स्कोर बोर्ड को बढ़ाते रहे। दोनों बल्लेबाज मैच को ड्रॉ कराने के इरादे से ही उतरे थे। पडिक्कल ने शतक पूरा कर शानदार फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने अपनी पारी में 281 गेंदों का सामना किया और 14 चौके व एक छक्का जड़ा, जबकि गुरुवार को 113 रनों पर नाबाद ध्रुव अपने स्कोर में 27 रन और जोड़कर नील की गेंद पर लियम स्काट को कैच थमा बैठे। उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके व पांच छक्के जड़े। देवदत्त और जुरैल ने पांचवें विकेट के लिए 228 रनों की साझेदारी कर भारत-ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन दोनों विकेट के गिरने से मेजबान टीम पर कोई असर नहीं हुआ क्योंकि समय कम होने के चलते मैच के परिणाम का आना असंभव था। भारत ने सात विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल समाप्त होने तक 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बनाए। अगला मैच 23 सितंबर से इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि दूसरे मुकाबले में भी ध्रुव जुरेल व देवदत्त पडिक्कल एक और जोरदार पारी खेलने में सफल होते हैं तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। एक मैच में लगे चार शतक पिछले साल विश्व कप से पहले तक इकाना स्टेडियम की पिचों पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। दुनियाभर के बल्लेबाज यहां रन के लिए संघर्ष करते नजर आए लेकिन इसके बाद स्टेडियम प्रबंधन ने सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया। आईपीएल में इकाना की पिचों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पहले मैच से ही स्कोर बोर्ड पर रनों की बारिश होने लगी। अब यहां की पिचें बल्लेबाजी मुफीद तो हैं, गेंदबाजों के लिए भी मददगार मानी जाती हैं। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहले मैच में कुल 1119 रन बने, जबकि चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए। इनमें दो ऑस्ट्रेलिया और दो भारत के खिलाड़ी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- IND vs OMN: अबू धाबी में उतरते ही टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा मुकाम, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास यह भी पढ़ें- India vs Oman: जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है विश्राम, इन दो गेंदबाजों की चमक सकती है किस्मत.
जागरण संवाददाता, लखनऊ: देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार शतकीय पारियों के दम पर भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ करा लिया है। इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मेजबान टीम ने चौथे एवं आखिरी दिन सात विकेट खोकर 531 रन बनाकर पहली पारी घोषित की जिसके जवाब में खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बनाए। कंगारू टीम से कोरी ने तीन विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पांच विकेट पर 532 रन बनाए थे। पडिक्कल का नया रूप भारत-ए ने अपनी पारी को चार विकेट पर 403 रन से आगे बढ़ाया। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल ने कोई जल्दबाजी नहीं की और सूझबूझ से स्कोर बोर्ड को बढ़ाते रहे। दोनों बल्लेबाज मैच को ड्रॉ कराने के इरादे से ही उतरे थे। पडिक्कल ने शतक पूरा कर शानदार फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने अपनी पारी में 281 गेंदों का सामना किया और 14 चौके व एक छक्का जड़ा, जबकि गुरुवार को 113 रनों पर नाबाद ध्रुव अपने स्कोर में 27 रन और जोड़कर नील की गेंद पर लियम स्काट को कैच थमा बैठे। उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके व पांच छक्के जड़े। देवदत्त और जुरैल ने पांचवें विकेट के लिए 228 रनों की साझेदारी कर भारत-ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन दोनों विकेट के गिरने से मेजबान टीम पर कोई असर नहीं हुआ क्योंकि समय कम होने के चलते मैच के परिणाम का आना असंभव था। भारत ने सात विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल समाप्त होने तक 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बनाए। अगला मैच 23 सितंबर से इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि दूसरे मुकाबले में भी ध्रुव जुरेल व देवदत्त पडिक्कल एक और जोरदार पारी खेलने में सफल होते हैं तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। एक मैच में लगे चार शतक पिछले साल विश्व कप से पहले तक इकाना स्टेडियम की पिचों पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। दुनियाभर के बल्लेबाज यहां रन के लिए संघर्ष करते नजर आए लेकिन इसके बाद स्टेडियम प्रबंधन ने सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया। आईपीएल में इकाना की पिचों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पहले मैच से ही स्कोर बोर्ड पर रनों की बारिश होने लगी। अब यहां की पिचें बल्लेबाजी मुफीद तो हैं, गेंदबाजों के लिए भी मददगार मानी जाती हैं। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहले मैच में कुल 1119 रन बने, जबकि चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए। इनमें दो ऑस्ट्रेलिया और दो भारत के खिलाड़ी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- IND vs OMN: अबू धाबी में उतरते ही टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा मुकाम, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास यह भी पढ़ें- India vs Oman: जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है विश्राम, इन दो गेंदबाजों की चमक सकती है किस्मत
Devdutt Padikkal Century Dhruv Jurel Century Ekana Stadium Lucknow India A Vs Australia A Test Series Padikkal Jurel Partnership India A
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के सामने फिसड्डी निकली ऑस्ट्रेलिया, 'हरमन ब्रिगेड' ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्डभारतीय टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में मात देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत वनडे मैच में रन के अंतर से ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी हार देने वाला देश बन गया है। मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से मात दी। भारत ने वनडे में 18 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को घर में मात...
Read more »
IND va AUS: भारत ने तोड़ा इंग्लैंड का दशकों पुराना महारिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को वनडे में मिली सबसे बड़ी हारऑस्ट्रेलिया की 102 रनों से हार अब तक की वनडे क्रिकेट में उनकी ये सबसे बड़ी हार है. इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में 92 रनों से हराया था. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS: ध्रुव जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ दिया शतक, देवदत्त-साई ने भी मचाया धमाल, अब इतने रन से पीछे भारतभारत के लिए तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv jurel) ने शानदार शतक लगाया और नाबाद लौटे. जुरेल 132 गेंद पर 113 रन बनाकर नाबाद हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND A vs AUS A: जुरेल के शतक से भारत ए का स्कोर 400 के पार, ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे; श्रेयस ने किया निराशविकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की नाबाद 113 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ए ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन चार विकेट पर 403 रन
Read more »
IND-A vs AUS-A: 181 रन की नाबाद पार्टनरशिप... ध्रुव जुरेल-देवदत्त पडिक्कल ने संभाला मोर्चा, इंडिया ए का ऑस्...IND-A vs AUS-A: ध्रुव जुरेल ने नाबाद शतक जड़ा जबकि देवदत्त पडिक्कल 86 रन पर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से पहली पारी में बनाए गए 532 रन के जवाब में इंडिया ए ने तीसरे दिन 4 विकेट पर 403 रन बना लिए.
Read more »
Ind A vs AUS A: ध्रुव जुरेल का शतक, साई सुदर्शन-देवदत्त पडिक्कल की फिफ्टी, तीसरे दिन कंगारुओं का तेल निकाल दियाइंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक ठोका।
Read more »
